नई दिल्ली: नॉर्थ MCD में कथित ढाई हजार करोड़ घोटाले की जांच की मांग को लेकर गृह मंत्री अमित शाह व LG के घर प्रदर्शन करने जा रहे आप विधायक और दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष राघव चड्ढा को रविवार सुबह हिरासत में ले लिया गया| इससे पहले, आम आदमी पार्टी के विधायक राघव चड्ढा ने गृह मंत्री अमित शाह के आवास के बाहर प्रदर्शन करने की इजाजत मांगी थी, जिसे दिल्ली पुलिस ने खारिज कर दिया|
AAP नेता राघव चड्ढा ने NDMC द्वारा कथित तौर पर फंड के दुरुपयोग के खिलाफ आज केंद्रीय गृह मंत्री के निवास के बाहर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने की अनुमति मांगी थी जिसे दिल्ली पुलिस ने ठुकरा दिया। दिल्ली पुलिस ने कहा, "होम मिनस्टर के निवास के बाहर किसी भी प्रकार की सभा की अनुमति नहीं है|
दिल्ली पुलिस ने आम आदमी पार्टी के विधायकों राघव चड्ढा, रितु राज, कुलदीप कुमार और संजीव झा को हिरासत में ले लिया जो गृह मंत्री के आवास पर धरना प्रदर्शन करने के लिए जा रहे थे।हिरासत में लिए गए आप विधायक राघव चड्ढा को पुलिस राजेंद्र नगर थाने ले गई है| आम आदमी पार्टी के मुताबिक, बुरारी विधायक संजीव झा को भी हिरासत में ले लिया गया है| संजीव झा को भी गृह मंत्री अमित शाह के घर विरोध प्रदर्शन के लिए जाना था| आप की राष्ट्रीय प्रवक्ता आतिशी मार्लेना को भी हिरासत में ले लिया गया है|
उत्तरी दिल्ली नगर निगम में कथित घोटाले को लेकर उपराज्यपाल अनिल बैजल के आवास के पास विरोध प्रदर्शन कर रही आम आदमी पार्टी की विधायक आतिशी मार्लेना को पुलिस ने हिरासत में लिया। आतिशी मार्लेना ने कहा,''भाजपा शासित नार्थ MCD में जो ढाई हजार करोड़ का घोटाला हुआ है, हम चाहते है कि उसकी CBI जाँच हो। लेकिन जिस तरह से LG साहब ने यहाँ छावनी बना रखी है, उससे साफ है कि वो भाजपा नेताओं को बचा रहे हैं|
मार्लेना ने कहा,'भाजपा शासित MCD ने दिल्ली के इतिहास का सबसे बड़ा ₹2500 करोड़ का घोटाला किया है। इस घोटाले की जाँच की मांग करने के लिए देश के गृहमंत्री अमित शाह से मिलने जा रहे विधायक राजेश गुप्ता को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। क्या अब देश में भाजपा के घोटालों की जाँच भी नहीं होगी?
भाजपा की MCD को जितना पैसा दो वो सब डकार जाते हैं। अब भाजपा के मेयर और पार्षद मुख्यमंत्री जी के घर के बाहर बैठे हैं कि हमें 13000करोड़ और दो ताकि हम वो भी डकार जाएं। पुलिस उन्हें धरना करने देती है,हम अमित शाह जी से मिलने जाना चाहते हैं तो हमें घर से ही हिरासत में ले लिया जाता है:चड्ढा
BJP शासित MCD ने दिल्ली के इतिहास का सबसे बड़ा ₹2500 करोड़ का घोटाला किया। हमने गृह मंत्री अमित शाह जी से मिलने का समय मांगा तो उन्होंने मुझे मेरे आवास से ही गिरफ्तार कर लिया है। अमित शाह जी, आप अपनी पुलिस के दम पर अपनी पार्टी का भ्रष्टाचार क्यों दबाना चाहते हैं? :चड्ढा
भाजपा शासित MCD के ढाई हजार करोड़ घोटाले की जांच की मांग को लेकर अमित शाह के घर प्रदर्शन करने से पहले ही दिल्ली पुलिस ने AAP विधायकों के बाद पार्षदों को भी गिरफ्तार करना शुरू कर दिया है। वही भाजपा पार्षदों को मुख्यमंत्री निवास के बाहर धरने देने की खुली छूट दे रखी हैं: AAP