मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

उम्मीद हैं कि भारत-यूरोपीय संघ 'FTA' पर नेगोशिएशन यथाशीघ्र संपन्न होंगे: डेनिश पीएम फ्रेडरिक्सन के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में पीएम मोदी

कोपेनहेगन: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोपेनहेगन, डेनमार्क पहुंचे। भारत और डेनमार्क ने कोपेनहेगन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिक्सन की उपस्थिति में लेटर ऑफ इंटे…

उम्मीद हैं कि भारत-यूरोपीय संघ 'FTA' पर नेगोशिएशन यथाशीघ्र संपन्न होंगे: डेनिश पीएम फ्रेडरिक्सन के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में पीएम मोदी
उम्मीद हैं कि भारत-यूरोपीय संघ 'FTA' पर नेगोशिएशन यथाशीघ्र संपन्न होंगे: डेनिश पीएम फ्रेडरिक्सन के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में पीएम मोदी | फ़ोटो: TVL News

कोपेनहेगन:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोपेनहेगन, डेनमार्क पहुंचे। भारत और डेनमार्क ने कोपेनहेगन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिक्सन की उपस्थिति में लेटर ऑफ इंटेंट और MoUs  का आदान-प्रदान किया। PM मोदी ने कहा,'आपके खूबसूरत देश में मेरी ये पहली यात्रा है और अक्टूबर में मुझे आपका स्वागत करने का मौका मिला। इन दोनों यात्राओं से हमारे संबंधों में निकटता आई है। हमारे दोनों देश लोकतंत्र और कानून के शासन जैसे मूल्यों को तो साझा करते ही हैं, साथ में हम दोनों की कई पूरक ताकत भी हैं|




डेनमार्क की प्रधानमंत्री फ्रेडरिक्सन के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा,''हमारे दोनों देश लोकतंत्र, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, और कानून के शासन जैसे मूल्यों को तो साझा करते ही हैं; साथ में हम दोनों की कई complementary strengths भी हैं| 200 से अधिक  डेनिश कंपनियां भारत में विभिन्न क्षेत्रों में काम कर रही हैं – जैसे पवन ऊर्जा, शिपिंग, कंसल्टेंसी, food processing, इंजीनियरिंग आदि। इन्हें भारत में बढ़ते ‘Ease of doing business’ (ईज ऑफ डूइंग बिजनेस) और हमारे व्यापक आर्थिक सुधारों (Reforms) का लाभ मिल रहा है|


https://www.thevirallines.net/world-news-india-s-pm-modi-meets-denmark-prime-minister-mette-frederiksen-in-copenhagen 


डेनिश पीएम फ्रेडरिक्सन के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा,''भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर और ग्रीन इंडस्ट्रीज में डेनिश कम्पनीज और Danish Pension Funds के लिए निवेश के बहुत अवसर हैं|


https://www.thevirallines.net/world-news-there-will-be-no-victor-in-this-war-says-pm-modi-on-russia-ukraine-war-in-germanys-capital-berlin 


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोंदी ने कहा,'आज हमने भारत-EU रिश्तों, इंडो-पैसिफिक और यूक्रेन सहित कई क्षेत्रीय तथा वैश्विक मुद्दों पर भी बातचीत की।हम आशा करते हैं कि India-EU मुक्त व्यापार समझौता (Free Trade Agreement) पर negotiations यथाशीघ्र संपन्न होंगे| हमने एक Free, Open, Inclusive और Rules-based इंडो-पसिफ़िक क्षेत्र को सुनिश्चित करने पर जोर दिया।  हमने यूक्रेन में तत्काल युद्धविराम और समस्या के समाधान के लिए बातचीत और कूटनीति का रास्ता अपनाने की अपील की|



https://www.thevirallines.net/world-news-germani-indias-pm-modi-and-german-chancellor-olaf-scholz-sign-green-and-sustainable-energy-partnership



हमने climate के क्षेत्र में अपने सहयोग पर भी चर्चा की। भारत ग्लासगो COP-26 में लिए गए संकल्पों को पूरा करने के लिए भी प्रतिबद्ध है। हम आर्कटिक क्षेत्र में सहयोग के अधिक अवसर तलाशने पर सहमत हुए हैं।



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोंदी ने कहा,''मुझे विश्वास है कि आपके नेतृत्व में भारत और Denmark के संबंध नई ऊंचाई प्राप्त करेंगे।मैं कल होने वाली 2nd India-Nordic Summit की मेजबानी करने के लिए भी आपका आभार व्यक्त करता हूं।और आज भारतीय डायस्पोरा के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भी मैं, क्योंकि आपने वहाँ आने के लिए समय निकाला, भारतीय समुदाय के प्रति आपका कितना प्यार है उसका ये प्रतीक है और इसके लिए मैं आपका बहुत बहुत धन्यवाद करता हूं।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 3 मई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।