इस्लामाबाद: पाकिस्तान के नवनिर्वाचित पीएम शहबाज शरीफ ने कहा कि,'' पाकिस्तान की राष्ट्रीय सुरक्षा समिति को तथाकथित विदेशी साजिश से संबंधित विवादास्पद पत्र की जानकारी दी जाएगी| 'पाकिस्तान के पीएम चुने जाने के बाद संसद में शरीफ ने कहा कि,'विवादास्पद पत्र में साजिश साबित हुई तो मैं इस्तीफा दूंगा और घर चला जाऊंगा'
इमरान खान के अमेरिका वाले बयानों पर नेशनल असेंबली में पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ ने कहा कि,'अगर इस मामले में हमारी थोड़ी सी भी भागीदारी साबित हो जाए तो मैं खुद यहां से इस्तिफा देकर घर चला जाऊंगा|
शरीफ ने कहा, आज सर्वशक्तिमान ने पाकिस्तान और देश के 22 करोड़ लोगों को बचाया है। यह पहली बार है जब अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान सफलतापूर्वक पारित हुआ है। इस देश के लोग इस दिन का जश्न मनाएंगे।
पाकिस्तान के नए पीएम शहबाज शरीफ का कहना है कि वह भारत के साथ अच्छे संबंध चाहते हैं, लेकिन कश्मीर मुद्दे के समाधान के बिना इसे हासिल नहीं किया जा सकता है|
शरीफ ने कहा,''हम भारत के साथ अच्छे संबंध चाहते हैं लेकिन कश्मीर मुद्दे पर शांतिपूर्ण समाधान के बिना ऐसा नहीं हो सकता। हम हर अंतरराष्ट्रीय मंच पर कश्मीर का मुद्दा उठाएंगे
नेशनल असेंबली में पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ ने कहा,''''मैं प्रधानमंत्री मोदी को यह समझने की सलाह दूंगा कि दोनों तरफ गरीबी है। मैं मोदी से आह्वान करता हूं कि वे जम्मू-कश्मीर मुद्दे को हल करें और फिर एक साथ गरीबी से लड़ें|
बता दें कि इमरान खान लगातार दावा कर रहे हैं कि उनकी सरकार गिराने में विदेशी ताकतों का हाथ है| वे बार-बार एक चिट्ठी का भी जिक्र कर रहे हैं| उनके मुताबिक उस चिट्ठी में ही उनकी सरकार गिराने की साजिश है| चिट्ठी में कहा गया है कि अगर अविश्वास प्रस्ताव पास हो जाता है, तो सबकुछ माफ कर दिया जाएगा| इसी चिट्ठी के आधार पर इमरान खान अमेरिका पर निशाना साध रहे हैं|