इस्लामाबाद: शहबाज़ शरीफ़ पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री चुने गए। नेशनल असेंबली में नए पीएम के चुनाव के दौरान इमरान खान की पार्टी पीटीआई के सभी सांसदों ने सदन से वॉकआउट किया। आज इमरान खान के करीबी फवाद चौधरी ने ये भी एलान किया कि उनकी पार्टी के सभी सांसद सामूहिक इस्तीफा देंगे जिसका कई सांसदों ने विरोध किया।
इमरान खान के अमेरिका वाले बयानों पर नेशनल असेंबली में पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ ने कहा,''अगर इस मामले में हमारी थोड़ी सी भी भागीदारी साबित हो जाए तो मैं खुद यहां से इस्तिफा देकर घर चला जाऊंगा|
शहबाज शरीफ पाकिस्तान के 23वें प्रधानमंत्री होंगे। उन्हें नेशनल असेंबली में कुल 174 वोट मिले। शहबाज शरीफ चुने गए नए प्रधानमंत्री, आज रात आठ (भारतीय समयानुसार रात 8.30) बजे होगा शपथ ग्रहण। इमरान की पार्टी पीटीआई के सांसदों ने सदन से वाॉकआउट किया था।
पाकिस्तान में सत्ता परिवर्तन के बाद से पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के वापस लौटने की सुगबुगाहट भी तेज हो गई है। एक वरिष्ठ पीएमएल-एन नेता ने बताया कि ईद के बाद नवाज शरीफ वापस लौट सकते हैं।
इमरान खान के समर्थन में सिर्फ पाकिस्तान ही नहीं लंदन में भी प्रदर्शन चल रहा है। इसका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक महिला को भावुक होकर अपनी बात रखती दिखाई दे रही है। इस वीडियो को ट्विटर पर पीटीआई हैंडल से पोस्ट किया गया है। इमसें महिला यह कहते हुए दिखाई जा रही है कि, एक अपराधी को देश का शासक बनाया जा रहा है।