मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

शहबाज शरीफ बनेंगे PAK के अगले PM: बोले-किसी के साथ नाइंसाफी नहीं करेंगे, इंसाफ का बोलबाला होगा

इस्लामाबाद: इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (Pakistan Tehreek-e-Insaf ) सरकार गिर गई है| पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने नेशनल असेंबली में विश्वास मत खो दिया| शहबाज शरीफ बन सकते हैं पाकिस…

शहबाज शरीफ बनेंगे PAK के अगले PM: बोले-किसी के साथ नाइंसाफी नहीं करेंगे, इंसाफ का बोलबाला होगा
शहबाज शरीफ बनेंगे PAK के अगले PM: बोले-किसी के साथ नाइंसाफी नहीं करेंगे, इंसाफ का बोलबाला होगा | फ़ोटो: TVL News

इस्लामाबाद:  इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (Pakistan Tehreek-e-Insaf ) सरकार गिर गई है| पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने नेशनल असेंबली में विश्वास मत खो दिया| शहबाज शरीफ बन सकते हैं पाकिस्तान के अगले प्रधानमंत्री | पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ पेश अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग में 174 वोट पड़े हैं| शाहबाज शरीफ का पाकिस्तान का नया प्रधानमंत्री बनना तय माना जा रहा है।



इमरान सरकार के अविश्वास प्रस्ताव हारने के साथ ही पाकिस्तान के अटॉर्नी जनरल ने इस्तीफा दे दिया है। शहबाज शरीफ ने नेशनल असेंबली में कहा कि आज अल्लाह ने पाकिस्तान की आवाम की दुआएं कुबूल की हैं। विपक्ष के नेता शहबाज शरीफ ने कहा- मुल्क के लिए ये नई सुबह है। अवाम की दुआ कबूल हुई।



अविश्वास प्रस्ताव जीतने के बाद पाकिस्तान नेशनल असेंबली में विपक्ष के नेता शहबाज़ शरीफ़ ने कहा कि, इस्लामाबाद आज एक नई सुबह शुरू होने वाली है, एक नया दिन आने वाला है। आज पाकिस्तान दुबारा कानून का पाकिस्तान बनना चाहता है। हम किसी के साथ नाइंसाफी नहीं करेंगे, बेकसूर लोगों को जेल में नहीं भेजेंगे। इंसाफ का बोलबाला होगा|



पाकिस्तान नेशनल असेंबली में पीएमएल (एन) नेता शाहबाज शरीफ ने कहा कि,''सर्वशक्तिमान ने करोड़ों पाकिस्तानियों की प्रार्थनाओं को स्वीकार कर लिया है। एकजुट विपक्ष के सभी सदस्य अल्लाह के शुक्रगुजार हैं| हम किसी से बदला नहीं लेंगे, किसी के साथ अन्याय नहीं करेंगे और किसी को जेल में नहीं डालेंगे, कानून अपना रास्ता खुद बना लेगा। पाकिस्तान में न्याय की जीत होगी|



शाहबाज शरीफ बनेंगे पाकिस्तान के नए पीएम

शाहबाज शरीफ का पाकिस्तान का नया प्रधानमंत्री बनना तय माना जा रहा है। शाहबाज शरीफ फिलहाल पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में विपक्ष के नेता हैं। वो पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज के मौजूदा अध्यक्ष हैं और पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के भाई हैं। शहबाज शरीफ 1998-99 और फिर 2008 से 2018 तक पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के मुख्यमंत्री रह चुके हैं।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 9 अप्रैल 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।