मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

Russia-Ukraine War Day 40: यूक्रेन के माइकोलाइव की बमबारी में 10 नागरिक मारे गए, 46 घायल; बुचा में तहखाने में मिले 'हाथ बंधे हुए पांच लोगों के शव'

Russia-Ukraine War Day 40: रूस-यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग का आज 40वां दिन है। जंग के 40वें दिन रूसी सेना यूक्रेन की राजधानी कीव के आसपास के इलाकों को खाली कर रही है। जैसे-जैसे रूसी सेना पीछे हट रही है…

Russia-Ukraine War Day 40: यूक्रेन के माइकोलाइव की बमबारी में 10 नागरिक मारे गए, 46 घायल; बुचा में तहखाने में मिले 'हाथ बंधे हुए पांच लोगों के शव'
Russia-Ukraine War Day 40: यूक्रेन के माइकोलाइव की बमबारी में 10 नागरिक मारे गए, 46 घायल; बुचा में तहखाने में मिले 'हाथ बंधे हुए पांच लोगों के शव' | फ़ोटो: TVL News

Russia-Ukraine War Day 40: रूस-यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग का आज 40वां दिन है। जंग के 40वें दिन रूसी सेना यूक्रेन की राजधानी कीव के आसपास के इलाकों को खाली कर रही है। जैसे-जैसे रूसी सेना पीछे हट रही है, सड़कों पर शवों की संख्या बढ़ती जा रही है। अब तक बुचा शहर में 400 से ज्यादा शव मिले हैं। इसके बाद यूक्रेन ने रूसी सेना पर शहर में नरसंहार करने का आरोप लगाया है।



रूस ने अब यूक्रेन के डोनाबास में अपनी फौज को केंद्रित करना शुरू कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रूस यहां पर लगातार हमले कर रहा है, जिस कारण यहां काफी नुकसान हुआ है। वहीं यूक्रेन की ओर से भी हमलों का जवाब दिया जा रहा है। इधर, संयुक्त राष्ट्र की मानवाधिकार एजेंसी के मुताबिक अब तक यूक्रेन में 1,417 नागरिक मारे जा चुके हैं और 2,038 लोग घायल हो चुके हैं।



यूक्रेन पर हमले का 40वां दिन: 



अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने कहा,''अमेरिका का मानना है कि रूस डोनबास में यूक्रेन की सेना से लड़ने पर ध्यान केंद्रित कर रहा है| 



यूक्रेन युद्ध का अगला चरण 'महीनों या उससे अधिक समय तक चल सकता

-रूस 'पूर्वी यूक्रेन के खिलाफ आक्रामक' पर ध्यान केंद्रित करने की स्थिति में है| यूक्रेन युद्ध का अगला चरण 'महीनों या उससे अधिक समय तक चल सकता है|



-माइकोलाइव की बमबारी में दस नागरिक मारे गए, 46 घायल हुए: महापौर कार्यालय

रूसी सेना ने यूक्रेन के माइकोलाइव को फिर से अपना निशाना बनाया है। माइकोलाइव के मेयर कार्यालय ने बताया कि, रूसी बमबारी में दस नागरिक मारे मारे गए है और 46 लोग घायल हुए हैं।




-कीव मेयर ने उन निवासियों से आह्वान किया जो अभी तक वापस नहीं लौटे हैं|



रूस को मानवाधिकार परिषद से निलंबित करने का अमेरिका ने किया आह्वान

संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत लिंडा थॉमस-ग्रीनफील्ड ने सोमवार को कहा कि अमेरिका संयुक्त राष्ट्र के शीर्ष मानवाधिकार निकाय से रूस का निलंबन चाहता है, क्योंकि रूसी सेना ने यूक्रेन में युद्ध अपराध किए हैं। थॉमस-ग्रीनफील्ड ने यूक्रेन की राजधानी कीव के पास बुका शहर में आम लोगों के खिलाफ हिंसा के बारे में सप्ताहांत आई खबर के मद्देनजर मानवाधिकार परिषद में रूस से उसकी सीट छीनने का आह्वान किया। आम लोगों के खिलाफ हिंसा की खबरें सामने आने के बाद रूस के प्रति काफी आक्रोश जताया जा रहा है और उसकी निंदा की जा रही है।




तहखाने में मिले ''हाथ बंधे हुए पांच लोगों के शव''

बुचा में एक तहखाने में मिले पांच लोगों के शव| यूक्रेन के अभियोजक जनरल के कार्यालय ने सोमवार को कहा कि पुलिस को बुचा में एक बच्चों के स्वास्थ्य रिसॉर्ट के तहखाने में "हाथ बंधे हुए पांच लोगों के शव" मिले थे।


https://www.thevirallines.net/world-news-russia-ukraine-war-day-39-live-updates-ukraines-volodymyr-zelensky-vs-vladimir-putin-india-america


पूर्वी निवासियों से जल्द से जल्द इस क्षेत्र को छोड़ने का आग्रह किया

यूक्रेन के पूर्वी लुगांस्क क्षेत्र के गवर्नर सर्गेई गेडे ने सोमवार को कहा कि रूसी सेना "एक पूर्ण पैमाने पर बड़ी हमले की तैयारी कर रही है," और निवासियों से जल्द से जल्द इस क्षेत्र को छोड़ने का आग्रह किया।



https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-day-33-live-updates-ukraines-volodymyr-zelensky-vs-vladimir-putin-india-america


पूर्व में बड़े हमले की तैयारी में रूसी सैनिक

पूर्वी यूक्रेन में बड़े हमले की तैयारी कर रहे रूसी सैनिक- यूक्रेन 


https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-day-32-live-updates-ukraines-volodymyr-zelensky-vs-vladimir-putin-india-america



बोरोड्यांका में बूचा से ज्यादा गंभीर हालात हैं: महाभियोजक

यूक्रेन की महाभियोजन इरीना वेनेडिक्टोवा ने कहा है कि कीव क्षेत्र में बोरोड्यांका इलाका रूस के हमले से सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। उन्होंने कहा कि बोरोड्यांका में जान गंवाने वालों की संख्या किसी भी शहर के मुकाबले अधिक है और यहां हालात बूचा से भी गंभीर हैं। हालांकि, उन्होंने इस बारे में और कोई जानकारी साझा नहीं की।



https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-day-31-live-updates-ukraines-volodymyr-zelensky-vs-vladimir-putin-india-us-britain


जर्मनी ने 40 रूसी दूतों को देश से निकाला

यूक्रेन के बूचा शहर में कथित नरसंहार को लेकर जर्मनी ने रूस के 40 दूतों को देश से बाहर करने का फैसला लिया है। इसके साथ ही जर्मनी ने कहा है कि सहयोगी देशों के साथ मिलकर अन्य कदमों की तैयारी भी की जा रही है।



https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-day-30-live-updates-ukraines-volodymyr-zelensky-vs-vladimir-putin-india-us-britain


रूस पर यूक्रेन के सैनिकों के साथ 'अमानवीय' व्यवहार करने का आरोप

कीव ने रूस पर यूक्रेन के सैनिकों के साथ 'अमानवीय' व्यवहार करने का आरोप लगाया


https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-day-29-live-updates-ukraines-volodymyr-zelensky-vs-vladimir-putin-india-us-britain



मैरियूपोल में अभी भी फंसे हैं 1.30 लाख नागरिक

यूक्रेन के शहर मैरियूपोल के मेयर वेदिम बोइचेंको ने कहा है कि शहर में अभी भी लगभग एक लाख 30 हजार नागरिक फंसे हुए हैं। उन्होंने बताया कि लगभग 70 हजार नागरिक शहर से निकलकर पास के गांवों में पहुंच पाए हैं। वहीं, लगभग 90 हजार नागरिक अपने वाहनों के जरिए मैरियूपोल से निकले हैं और जपोरिजिया की ओर बढ़ रहे हैं।


https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-day-28-ukraines-volodymyr-zelensky-vs-vladimir-putin-india-us-britain



पुतिन को हर हालत में हराया जाना चाहिए: ट्रस

यूके की वित्त सचिव लिज ट्रस ने अपने यूक्रेनी समकक्ष दिमित्रो कुलेबा के साथ एक संयुक्त प्रेसवार्ता में कहा कि रूस के लिए संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद में कोई जगह नहीं है। उन्होंने कहा कि व्लादिमीर पुतिन को हर हालत यूक्रेन में हारना होगा। इसका मतलब और प्रतिबंध और हथियार है। ट्रस ने कहा कि जी-7 और नाटो के मंत्री इस सप्ताह मुलाकात करेंगे और रूस पर प्रतिबंधों की नई लहर का एलान करेंगे।


https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-day-27-ukraines-volodymyr-zelensky-vs-vladimir-putin-india-us



बाइडन ने पुतिन को बताया युद्ध अपराधी

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को युद्ध अपराधी बताया है। बाइडन ने कहा कि हम एक युद्ध अपराध ट्रायल की मांग करेंगे।


https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-day-26-ukraines-volodymyr-zelensky-vs-vladimir-putin-india-us



रूस के सैनिकों ने छोड़ा जिटोमिर का इलाका

जिटोमिर के गवर्नर विटाली बुनेच्को ने कहा है कि रूसी सैनिक इलाका छोड़ चुके हैं और अब क्षेत्र में रूसी सेना मौजूद नहीं है। हालांकि, उन्होंने कहा कि रूस की ओर से शहर पर मिसाइल हमला किए जाने की आशंका बनी हुई है।


https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-day-25-ukraines-volodymyr-zelensky-vs-vladimir-putin-india-us


यूक्रेन युद्ध अपराधों की जांच के लिए जांचकर्ताओं को 'भेजने के लिए तैयार यूरोपीय संघ

यूरोपीय संघ यूक्रेन युद्ध अपराधों की जांच के लिए जांचकर्ताओं को 'भेजने के लिए तैयार': वॉन डेर लेयेन


https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-day-23-live-update-ukraines-volodymyr-zelensky-vs-vladimir-putin-india-us


रूसी सैनिक निकासी कार्य में पहुंचा रहे बाधा

यूक्रेन की उप प्रधानमंत्री इरीना वेरेंशुक ने कहा है कि मैरियूपोल से नागरिकों की निकासी के लिए बसों को शहर तक पहुंचने नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि रूसी सेनाएं अंतरराष्ट्रीय रेड क्रॉस सोसायटी (आईसीआरसी) पर रेड क्रॉस के निकासी प्रयासों में बाधा पहुंचाने का आरोप लगाया है।


https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-day-18-live-updates-ukraines-volodymyr-zelensky-vs-vladimir-putin-india-us


यूक्रेन युद्ध को लेकर लिथुआनिया ने रूसी राजदूत को निकाला

लिथुआनिया की सरकार ने रूस के राजदूत को देश से निकालने का एलान किया है। यहां के विदेश मंत्रालय ने बताया कि रूस के राजदूत को देश से बाहर जाने के लिए कहा गया है और यूक्रेन में लिथुआनिया के राजदूत कीव वापस पहुंच रहे हैं।


https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-day-17-ukraines-volodymyr-zelensky-vs-vladimir-putin-india-us


ईयू की विदेश नीति के प्रमुख ने की रूस की निंदा

यूरोपीय संघ (ईयू) के शीर्ष राजनयिकों ने भी रूसी सेना ओर से यूक्रेन के आम नागरिकों के खिलाफ किए गए कथित अत्याचारों की निंदा की है। ईयू की विदेश नीति के प्रमुख जोसफ बोरेल ने कहा कि रूस के अधिकारी इन अत्याचारों के लिए जिम्मेदार हैं। उन्होंने इसे तब अंजाम दिया जब वह क्षेत्र उनके नियंत्रण में था। उनहोंने कहा कि कब्जे के अंतरराष्ट्रीय कानून का मामला है।



https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-day-15-ukraines-volodymyr-zelensky-vs-vladimir-putin-india-us



रूस के साथ शांति वार्ता करना कठिन हुआ: जेलेंस्की

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने आज बूचा शहर का दौरा किया और कहा कि देश में रूस की हरकतों ने शांति के लिए बातचीत को और कठिन बना दिया है। उन्होंने कहा कि रूसी सैनिकों की ओर से यहां किए गए कथित अत्याचारों के स्तर को जानने के बाद अब हमारे लिए रूस के साथ शांति वार्ता करना और कठिन हो गया है। उन्होंने कहा कि ये युद्ध अपराध हैं और दुनिया इसे नरसंहार करार देगी।


https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-day-14-live-update-ukraines-volodymyr-zelensky-vs-vladimir-putin-india-us



यूक्रेन में नरसंहार की यूरोपीय संघ ने की कड़ी निंदा

यूरोपीय संघ ने उन शहरों में रूसी सैनिकों की ओर से किए गए अत्याचारों की रिपोर्ट्स की सख्त निंदा की है, जिन्हें रूस के कब्जे से मुक्त करा लिया गया है। यूरोपीय परिषद ने कहा कि बूचा और अन्य यूक्रेनी शहरों में हुआ नरसंहार को यूरोपीय जमीन पर हुए अत्याचारों में दर्ज किया जा रहा है। परिषद की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने कहा कि मैंने बूचा और यूक्रेन में अन्य जगहों पर नागरिकों की हत्या को लेकर यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से बात की है। यूरोपीय संघ यूक्रेन के महाभियोजक के साथ समन्वय में युद्ध अपराधों का दस्वावेजीकरण करने के लिए संयुक्त जांच टीमें भेजने के लिए तैयार है।



https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-day-13-live-update-ukraines-volodymyr-zelensky-vs-vladimir-putin-india-us


यूक्रेन को लेकर भारत के रुख पर ऑस्ट्रेलिया का बयान

यूक्रेन पर भारत के रुख को लेकर भारत में ऑस्ट्रेलिया का उच्चायुक्त ने कहा- ऑस्ट्रेलिया भारत की स्थिति को समझता है। 65 साल पहले एक भारतीय प्रधानमंत्री ने एक समझदार सिद्धांत की रूपरेखा तैयार की थी जहां उन्होंने कहा था कि भारत निंदा में विश्वास नहीं रखता है, बल्कि ऐसी स्थितियां बनाने में विश्वास रखता है जिसमें समाधान ढूंढे जा सकें। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया में अधिकांश महत्वपूर्ण खनिजों के मालिक चीनी नहीं हैं। हम जल्द ही काबिल (KABIL) नामक एक संगठन के साथ भारत सरकार से मिलने वाले हैं, जो ऑस्ट्रेलिया में महत्वपूर्ण खनिजों, दुर्लभ मिट्टी और खानों में भारतीय निवेश की निगरानी करेगा।


https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-day-12-live-update-ukraines-volodymyr-zelensky-vs-vladimir-putin-india-us



पोलैंड ने की नरसंहार की अंतरराष्ट्रीय जांच की मांग

यूक्रेन में रूसी सैनिकों द्वारा किए गए नरसंहार पर पोलैंड ने जांच की मांग की है। पोलैंड के प्रधानमंत्री ने कहा कि, इस मामले की अंतरराष्ट्रीय जांच होनी चाहिए।


https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-day-11-live-update-ukraines-volodymyr-zelensky-vs-vladimir-putin-india-us



बूचा में नरसंहार से रूस का इंकार

यूक्रेन के बूचा में अब तक का सबसे बड़ा नरसंहार सामने आया है। यूक्रेन का दावा है कि रूसी सैनिकों ने यहां 400 से ज्यादा लोगों को मौत के घाट उतार दिया। हालांकि, रूस की ओर से इसका खंडन किया गया है।


https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-day-10-ukraines-volodymyr-zelensky-vs-vladimir-putin-india-us-britain



मायकोलीव में रूसी मिसाइलों से हमला

रूसी सेना ने यूक्रेन के मायकोलीव को फिर से अपना निशाना बनाया है। यहां के मेयर अलेक्जेंडर सेनकेविच ने बताया कि, रूसी मिसाइलों से शहर पर हमला किया गया है।



https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-day-9-ukraines-volodymyr-zelensky-vladimir-putin-india-us-british-indian-student


नागरिकों की हत्या के लिए रूस जवाबदेह- ट्रूडो

रूसी हमलों में यूक्रेन के आम नागरिकों की हत्या पर कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि, हम यूक्रेन में नागरिकों की हत्या की कड़ी निंदा करते हैं और रूस को इसके लिए जवाबदेह ठहराने के लिए प्रतिबद्ध हैं। आगे कहा कि, हम यूक्रेन का समर्थन जारी रखेंगे।


https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-8th-day-live-vladimir-putin-volodymyr-zelensky-russia-ukraine-india-us-britain 



ग्रैमी अवार्ड के मंच पर जेलेंस्की की अपील

ग्रैमी अवार्ड सेरेमरी के मंच पर यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की का प्री रिकॉर्डेड वीडियो चलाया गया। इसमें उन्होंने दुनिया से मदद व समर्थन की अपील की। उन्होंने कहा, आप यूक्रेन की मदद कीजिए। जैसे भी आप कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि संगीत के विपरीत क्या है? बर्बाद हुए शहरों का शोर, मरे हुए लोग...इस सन्नाटे को संगीत से भर दीजिए।


https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-7th-day-live-updates-vladimir-putin-vs-volodymyr-zelensky-russia-ukraine-india-us


कीव में खोदा गया 45 फीट लंबा गड्ढा

रूसी हमले के बाद यूक्रेन की राजधानी कीव से अब तक की सबसे भयानक तस्वीर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, यहां 410 नागरिकों के शव पाए गए हैं। इन्हें दफनाने के लिए कीव की ही एक चर्च में 45 फीट लंबा गड्ढा खोदा गया है। अमेरिकी कंपनी की ओर से इसकी सैटेलाइट तस्वीरें भी जारी की गई हैं।


 https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-6th-day-russo-ukraine-war-continues-russias-nuclear-triad-preparations


मैरियूपोल में डेढ़ लाख लोग फंसे:

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा कि, मैरियूपोल में करीब डेढ़ लाख लोग फंसे हुए हैं। उन्होंने कहा कि, रूसी कब्बे वाले इलाकों में मानवीय सहायता पहुंचा पाना मुश्किल हो गया है।



https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-5th-day-live-russia-ukraine-talks-in-belarus-to-end-the-war


बूचा में नरसंहार से रूस का इंकार

यूक्रेन के बूचा में अब तक का सबसे बड़ा नरसंहार सामने आया है। यूक्रेन का दावा है कि रूसी सैनिकों ने यहां 400 से ज्यादा लोगों को मौत के घाट उतार दिया। हालांकि, रूस की ओर से इसका खंडन किया गया है।


https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-4th-day-live-russias-fourth-day-of-attack-on-ukraine-russian-troops-enter-other-city 


कीव पर यूक्रेन का नियंत्रण कायम किया

यूक्रेन के उप रक्षा मंत्री अन्ना मल्यार का कहना है कि कीव के सभी क्षेत्रों पर हमने अपना नियंत्रण कायम कर लिया है। यूक्रेनी राष्ट्रपति के एक सलाहकार ने लोगों से मरियुपोल सहित देश के दक्षिणी और पूर्वी हिस्सों में लड़ाई के लिए तैयार रहने का आग्रह किया।



https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-3rd-day-russias-biggest-attack-on-ukraines-capital-kiev-heavy-damage-to-many-buildings 


रूस में दवाओं की कमी

जंग के कारण पश्चिम देशों द्वारा लगाए प्रतिबंधों के चलते रूस में दवाएं मिलना मुश्किल हो गया है। रूस में स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि यह घबराकर दवाएं खरीदने और प्रतिबंधों के कारण बनी मुश्किलों के चलते हुआ है। दवाओं की कमी अस्थायी है। रूस के डैगेस्टन क्षेत्र में मरीजों के अधिकारों के लिए काम करने वाले समूह 'पेशेंट्स मॉनिटर' के प्रमुख जियाउदिन उवेसोव ने बताया कि उन्होंने क्षेत्र के कई सरकारी कैमिस्ट्स पर निजी तौर पर 10 सबसे ज्यादा मांग वाली दवाओं की उपलब्धता का पता किया था और उनके पास बहुत अधिक संख्या में ये दवाएं नहीं बची थीं।



https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-second-day-of-attack-on-ukraine-ukraine-army-continues-to-fight-with-russian-army 


Russia Ukraine War

रूस-यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग का आज 40वां दिन है। रूस ने अब यूक्रेन के डोनाबास में अपनी फौज को केंद्रित करना शुरू कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रूस यहां पर लगातार हमले कर रहा है, जिस कारण यहां काफी नुकसान हुआ है। वहीं यूक्रेन की ओर से भी हमलों का जवाब दिया जा रहा है। 


https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-7-ukrainians-killed-9-injured-in-russian-shelling 


राजधानी कीव के पास बुचा शहर की सड़क पर पड़ी लाशों को दफन करने के लिए 45 फुट में फैली एक कब्र खोदी गई है। अमेरिका की मैक्सार टेक्नोलॉजीज ने कुछ सैटेलाइट इमेज जारी की हैं। इन तस्वीरों में सेंट एंड्रयू और पायरवोज़्वनोहो ऑल सेंट्स के चर्च में 45 फुटी लंबी कब्र दिखाई दे रही है। एक रिपोर्ट के मुताबिक कब्र के ऊपर की मिट्टी पूरी तरह से लाल थी।



संयुक्त राष्ट्र संघ के मुताबिक, रूसी हमलों में अब तक 1417 आम नागरिकों की मौत हो चुकी है। वहीं 2038 लोग घायल हुए हैं। इन आंकड़ों में मैरियूपोल और इरपिन शहर में हुई मौतें शामिल नहीं हैं। संयुक्त राष्ट्र का कहना है कि वास्तविक आंकड़ा इससे काफी ज्यादा हो सकता है।



https://www.thevirallines.net/wolrd-news-no-intention-of-sending-us-troops-to-ukraine-to-fight-war-against-russia-says-america-amid-russia-ukraine-war 



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 4 अप्रैल 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।