Russia-Ukraine War Day 43: रूस-यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग 43वें दिन भी जारी है। यूक्रेन के मैरियूपोल में रूस ने खतरनाक तरीके से तबाही मचाई है। यहां के महापौर ने बताया कि शहर में अब तक 5000 लोगों की मौत हो चुकी है। महापौर वाडियम बोइचेंको ने बुधवार को बताया कि मारे गए लोगों में 210 बच्चे हैं।वहीं यूक्रेन पर हमले के लिए रूस को संयुक्त राष्ट्र की मानवाधिकार परिषद से निलंबित करने के संबंध में अमेरिका द्वारा प्रस्तावित कदम पर संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) में आज मतदान हुआ। 93 सदस्यों ने इस प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया।
भारत ने अपने पुराने रुख की तरह यहां भी मतदान से दूरी बनाए रखी। संयुक्त राष्ट्र महासभा में गुरुवार को हुई वोटिंग में रूस को संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) से बाहर कर दिया गया। इधर, रूसी सेना ने खार्किव में पिछले 24 घंटों में 48 बार गोलाबारी की है। द कीव इंडिपेंडेंट के मुताबिक, शहर के बलाकलिया क्षेत्र में हुए हमलों में तीन लोगों की मौत हो गई है।
यूक्रेन पर हमले का 43वां दिन
-यूरोपीय संघ ने रूसी कोयले पर प्रतिबंध को मंजूरी दी
-यूक्रेन का कहना है कि कीव के पास दो नष्ट अपार्टमेंट इमारतों (रूसी हमलों में नष्ट हुई इमारतों) में 26 शव मिले
-प्रो-रूसी अधिकारियों ने कहा,'' यूक्रेन के मारियुपोल में मारे गए 5,000 नागरिक|
अमेरिकी संसद में रूसी वॉर क्राइम की जांच के लिए बिल पास
अमेरिकी संसद ने यूक्रेन में हो रहे वॉर क्राइम की जांच की मांग की। इसके लिए एक बिल पर बुधवार रात वोटिंग हुई। 418 सांसदों ने समर्थन में वोट किया, जबकि, 6 रिपब्लिकन सांसदों ने प्रस्ताव के खिलाफ वोटिंग किया।
रूसी अटैक के बाद मलबे में तब्दील हुआ मारियुपोल
रूसी अटैक में यूक्रेन के मारियुपोल शहर का करीब 90% बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर ढह चुका है, तो बूचा में रूसी सेना के हमले के बाद केवल खंडहर और मलबा दिखाई दे रहा है। लोग अपनी जान बचाने के लिए सुरक्षित ठिकानों की तरफ जा रहे हैं।
रूसी सेना ने लुहान्स्क में पिछले 24 घंटों 9 बार हमले किए
रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि रूसी सेना ने यूक्रेनी शहरों माइकोलाइव, खार्किव, जपोरिजिया और चुहूयीव में चार ऑयल डिपो तबाह को तबाह कर दिया। वहीं, लुहान्स्क में पिछले 24 घंटों 9 बार हमले किए हैं। इधर, यूक्रेन ने भी दावा किया है कि उसकी सेना ने जपोरिजिया में 3 क्रूज मिसाइलों को मार गिराया है। रूस ने कहा है कि उसके कुर्स्क बॉर्डर पर यूक्रेनी सेना ने फायरिंग की है। कुर्स्क के गवर्नर ने मोर्टार मिलने की बात कही है।
रूसी सैनिकों ने 11 नागरिकों की गोली मारकर की हत्या
यूक्रेन के पूर्व गृह मंत्री ने रूसी स्नाइपर्स पर टारगेट प्रैक्टिस के लिए कीव के पास होस्टोमेल शहर में 11 नागरिकों की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगाया है। स्थानीय निवासियों की गवाही का हवाला देते हुए, आर्सेन अवाकोव ने आरोप लगाया कि सैनिकों ने नागरिकों के शवों को सड़क पर घसीटते हुए एक गैरेज तक ले गए।
रूस ने संयुक्त राष्ट्र अधिकार परिषद से निलंबन को "अवैध" बताया
रूस ने संयुक्त राष्ट्र अधिकार परिषद से निलंबन को "अवैध" बताया| संयुक्त राष्ट्र महासभा ने रूस को मानवाधिकार परिषद से निलंबित किया। 93 देशों ने मसौदा प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया, 24 देशों ने इसके खिलाफ मतदान किया, 58 देशों ने मतदान नहीं किया।
मानवाधिकारों की रक्षा करने में भारत आगे रहा: UN में भारत
UN में भारत ने कहा,'' मानवाधिकारों की घोषणा के मसौदे से लेकर मानवाधिकारों की रक्षा करने में भारत आगे रहा है। हम मानते हैं कि सभी निर्णय उचित प्रक्रिया का सम्मान करते हुए और लोकतांत्रिक संरचना के रूप में लिए जाने चाहिए। यह अंतर्राष्ट्रीय संगठनों विशेष रूप से UN पर भी लागू होता है|
● रूस ने संयुक्त राष्ट्र अधिकार परिषद से निलंबन को "अवैध" बताया
● G7 देश रूस के खिलाफ नए आर्थिक प्रतिबंधों पर सहमत, बयान में कहा गया है
● यूक्रेन पर हमले को लेकर अमेरिका ने रूस के साथ 'सामान्य व्यापारिक संबंध 'समाप्त किए
● संयुक्त राष्ट्र महासभा ने विश्व निकाय के प्रमुख मानवाधिकार संगठन से रूस को निलंबित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी
● क्रेमलिन के प्रवक्ता का कहना है कि संयुक्त राष्ट्र के अधिकारों के निलंबन के बाद रूस "हमारे हितों की रक्षा करेगा"
● क्रेमलिन के प्रवक्ता ने यूक्रेन में रूसी सैनिकों के "महत्वपूर्ण" नुकसान को स्वीकार किया "
● हमें यह मान लेना चाहिए" 'यूक्रेन में रूस अधिक अत्याचार कर रहा है: एंटोनी ब्लिंकन
संयुक्त राष्ट्र महासभा ने रूस को मानवाधिकार परिषद से निलंबित किया
संयुक्त राष्ट्र महासभा में गुरुवार को हुई वोटिंग में रूस को संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) से बाहर कर दिया गया। वोटिंग के दौरान रूस के खिलाफ 93 और पक्ष में 24 वोट पड़े। भारत समेत 58 देश वोटिंग से बाहर रहे। बूचा अटैक के बाद आज UN जनरल असेंबली की बैठक बुलाई गई। इस बैठक में रूस को UNHRC से बाहर निकालने के लिए वोटिंग कराई गई थी। UNHRC में कुल 47 सदस्य देश शामिल हैं।
यूक्रेन के विदेश मंत्री ने नाटो से की हथियारों की मांग
यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने आज नाटो मुख्यालय में कहा कि हमें जितने ज्यादा हथियार मिलते हैं और जितनी जल्दी ये यूक्रेन पहुंच जाते हैं, उतनी ज्यादा जानों के बचाया जा सकता है। और शहर व गांव बर्बाद नहीं होंग, और कोई बूचा नहीं होगा। उन्होंने इससे पहले कहा था कि डोनाबास में लड़ाई द्वितीय विश्व युद्ध जैसी हो सकती है। उधर, यूक्रेन की सेना का कहना है कि रूस एक बार फिर कीव पर कब्???ा करने की कोशिश कर सकता है।
मतदान से दूर रहा भारत
UNGA में रूस को UNHRC से निलंबित करने के मसौदा प्रस्ताव पर भारत ने मतदान प्रक्रिया से खुद को बाहर रखा।
डोनाबास की लड़ाई दूसरे विश्व युद्ध जैसी होगी: कुलेबा
यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने कहा है कि यूक्रेन के डोनाबास में लड़ाई दूसरे विश्व युद्ध जैसी हो सकती है। उन्होंने कहा कि रूस की तैयारियों से हमने जो देखा है वह यह है कि यह स्थानीय अभियान नहीं होगा। हमें हजारों टैंकों, विमानों और बख्तरबंद वाहनों समेत बड़े स्तर की लड़ाई की आशंका है।
....युद्ध अपराधों और मानवता के खिलाफ अपराधों के बराबर होगा
UNGA के आपातकालीन सत्र में यूक्रेन के प्रतिनिधि ने कहा कि,''हम अब एक अनोखी स्थिति में हैं। अगर UNHRC का कोई सदस्य किसी अन्य संप्रभु राज्य के क्षेत्र में भीषण मानवाधिकारों का उल्लंघन और हनन करता है तो वह युद्ध अपराधों और मानवता के खिलाफ अपराधों के बराबर होगा| प्रतिनिधि ने कहा कि,''UNHRC में रूसी संघ की सदस्यता के अधिकारों का निलंबन एक विकल्प नहीं है, बल्कि एक कर्तव्य है|
कीव पर फिर कब्जे की कोशिश कर सकता है रूस
यूक्रेन की सेना ने कहा है कि अपनी सेना को एकजुट करने के बाद रूस फिर से कीव पर कब्जा करने की कोशिश कर सकता है।
रूस ने मतदान के लिए किया आह्वान
संयुक्त राष्ट्र महासभा के विशेष आपात सत्र के दौरान रूस के प्रतिनिधि ने कहा कि हम इस मसौदा प्रस्ताव को मतदान के लिए रखना चाहते हैं। हम यहां उपस्थित सभी लोगों से आपके निर्णय पर वास्तव में विचार करने और पश्चिमी देशों और उनके सहयोगियों द्वारा मौजूदा मानवाधिकार के आर्किटेक्चर को नष्ट करने के प्रयास के खिलाफ मतदान करने का आह्वान करना चाहते हैं।
'मानवाधिकार परिषद से रूस को बाहर करना विकल्प नहीं कर्तव्य है'
यूएनजीए के विशेष आपात सत्र में यूक्रेन के प्रतिनिधि ने कहा है कि रूसी संघ की यूएनएचआरसी में सदस्यता को रद्द करने का अधिकार कोई विकल्प नहीं है, बल्कि एक कर्तव्य है।
यूक्रेन में रूस के कृत्य मानवता के खिलाफ: यूक्रेन
यूएनजीए के आपात सत्र में यूक्रेन के प्रतिनिधि ने कहा कि हम इस समय एक अनोखी स्थिति में हैं। एक संप्रभु राष्ट्र के क्षेत्र पर यूएनएचआरसी के एक सदस्य ने मानवाधिकारों का गंभीर उल्लंघन किया है। उसके कार्य युद्ध अपराध के बराबर हैं और मानवता के खिलाफ हैं।
नाटो महासिचव ने बताया युद्ध खत्म करने का सबसे आसान तरीका
नाटो महासचिव जेंस स्टोल्टेबर्ग ने आज ब्रसेल्स में नाटो विदेश मंत्रियों की बैठक के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा युद्ध कई वर्षों तक जारी रह सकता है और इसे समाप्त करने का सबसे आसान रास्ता यही है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अपनी सेना को वापस बुलाएं। उन्हें विवाद के समाधान के लिए बातचीत का रास्ता अपनाना चाहिए।
यूक्रेन को और मदद उपलब्ध कराएगा नाटो
स्टोल्टेनबर्ग ने कहा कि हमने इस बात पर चर्चा की है कि यूक्रेन की मदद करने के लिए हम और क्या कर सकते हैं। इसमें साइबर सुरक्षा सहयोग और केमिकल और बायोलॉजिकल खतरों से निपटने में उपकरण उपलब्ध कराना शामिल है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय कानून के संभावित उल्लंघनों पर हर रिपोर्ट का पालन किया जाना चाहिए या उस पर गौर किया जाना चाहिए। निश्चित रूप से, अंतरराष्ट्रीय कानून का कोई भी उल्लंघन और कोई भी युद्ध अपराध हमेशा अस्वीकार्य है।
यूक्रेन में जो हो रहा है उसे पूरी दुनिया देख रही है: स्टोल्टेनबर्ग
नाटो के महासचिव जेंस स्टोल्टेनबर्ग ने कहा कि यूक्रेन में जो हो रहा है उस पर पूरी दुनिया नजर बनाए हुए है। हमने देखा है कि चीन रूस की आक्रामकता की निंदा नहीं करना चाहता है। बीजिंग राष्ट्रों के अपने रास्ते चुनने के अधिकार पर सवाल उठाने में मास्को के साथ शामिल हो गया है। उन्होंने कहा कि यह गंभीर चुनौती है। नाटो सहयोगियों और हमारे सहयोगियों द्वारा लगाए गए प्रतिबंध अभूतपूर्व हैं।
बूचा में 90 फीसदी शवों पर गोलियों के निशान
बूचा के मेयर एनाटोली फेडोरक ने कहा है कि यहां मृत पाए गए लगभग 90 फीसदी शवों पर गोली के घाव हैं, छर्रों के नहीं। उन्होंने कहा कि मृतकों की संख्या रोज बढ़ रही है। शहर में तीन सामूहिक कब्रें पाई गई हैं।
'यूक्रेन संकट के हल के लिए वार्ता में बेलारूस को शामिल करना जरूरी'
बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको ने कहा है कि यूक्रेन में विवाद को समाप्त करने के लिए हमारे देश का बातचीत में शामिल होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि मैं अगले कुछ दिनों में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन से मुलाकात कर सकता हूं। लुकाशेंको ने कहा कि बेलारूस की पीठ पीछे कोई अलग समझौता नहीं हो सकता है। आप हमें इसमें खींच लाए हैं और बेलारूस की बात वार्ताओं में सुनी जानी जरूरी है।
बूचा को लेकर रूसी सैनिकों की बातचीत सामने आई
जर्मनी की समाचार वेबसाइट डेर स्पीगल (Der Spiegel) ने बताया है कि जर्मन इंटेलिजेंस ने रूसी सैनिकों की बातचीत इंटरसेप्ट की है। जानकारी के अनुसार रूसी सैनिक बूचा में नागरिकों की हत्या पर बात कर रहे थे। रूसी सैनिकों ने यह भी कहा कि यूक्रेन के युद्ध बंदी को पूछताछ के बाद गोली मार दी गई।
पुतिन के बेटियों पर प्रतिबंध का फैसला समझने में मुश्किल: क्रेमलिन
अमेरिका की ओर से रूस के खिलाफ लगाए गए नए प्रतिबंधों के तहत रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन की बेटियों को भी लाने के फैसले पर क्रेमलिन ने प्रतिक्रिया दी है। क्रेमलिन ने कहा कि हम अमेरिका के इस निर्णय से हतप्रभ हैं। क्रेमलिन ने अमेरिका के इस कदम को समझने और समझाने में मुश्किल बताया है।
बूचा नरसंहार पर भारत में रूस के दूतावास ने दी प्रतिक्रिया
यूक्रेन के बूचा में हुए जघन्य हमलों को लेकर भारत में रूस के दूतावास ने प्रतिक्रिया दी है। इसने कहा कि बूचा के हालात दूसरे विश्व युद्ध के दौरान नाजी अपराधों के दौरान के बुरे सपनों को वापस लाया है। दूतावास ने कहा कि रूस इस युद्ध अपराध में शामिल लोगों को न्याय के कटघरे में लाने के लिए दृढ़ता से खड़ा है। मुख्य चुनौती वास्तव में स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करना है। अफसोस की बात है कि मॉस्को के खिलाफ अब तक बड़े पैमाने पर खोखले आरोप लगे हैं, जबकि इस बात के सबूत हैं कि वास्तव में एक झूठा ऑपरेशन था, जिसे कीव ने ही अंजाम दिया था। जब हम न्याय चाहते हैं तो इस सबूत को ध्यान में रखना बेहद जरूरी है।
जेलेंस्की और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष की बैठक कल
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की शुक्रवार को यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन से मुलाकात करेंगे। जेलेंस्की के प्रवक्ता सर्ही निकिफोरोव ने बताया कि यह बैठक यूक्रेन की राजधानी कीव में होगी।
यूएनएचआरसी से रूस को निकालने पर मतदान आज
यूक्रेन संकट को लेकर संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार आयोग (यूएनएचआरसी) से रूस को बाहर करने की मांग की जा रही है। इसे लेकर संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) में आज मतदान होगा। इसके लिए विशेष आपातकालीन सत्र की शुरुआत हो गई है।
ऑस्ट्रिया ने चार रूसी राजनयिकों को निकाला
ऑस्ट्रिया के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि चार रूसी राजनयिकों को देश से बाहर निकालने का फैसला लिया गया है। मंत्रालय ने कहा कि ये लोग अपने राजनयिक दर्जे के अनुरूप गतिविधियां नहीं कर रहे थे।
यूक्रेन के बूचा में पकड़े गए संदिग्ध, रूसी जासूस होने का शक
यूक्रेनी शहर बूचा में कमांडो ने कुछ संदिग्धों को पकड़ा है। उनपर रूसी जासूस होने का शक है।
https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-6th-day-russo-ukraine-war-continues-russias-nuclear-triad-preparations
रूस के खिलाफ युद्ध जीत सकता है यूक्रेन
अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागन के प्रेस सचिव जॉन किर्बी ने बुधवार को दावा किया कि यूक्रेन रूस के खिलाफ युद्ध जीत सकता है। उन्होंने इसके पीछे पुतिन की चाल का असफल होना बताया है। उन्होंने कहा कि पुतिन एक भी रणनीतिक उद्देश्य में सफल नहीं हो सके हैं।
https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-5th-day-live-russia-ukraine-talks-in-belarus-to-end-the-war
ब्रिटेन ने रूस के खिलाफ लगाए अब तक के सबसे कड़े प्रतिबंध
रूस को युद्ध के मैदान से पीछे धकेलने के लिए ब्रिटेन ने बुधवार को अब तक के सबसे कड़े प्रतिबंध लगा दिए हैं। जिसमें देश के सबसे बड़े बैंक स्बेरबैंक की संपत्ति के लेन-देन पर पूर्ण रोक और ब्रिटेन से रूस जाने वाले सभी निवेश को समाप्त करना भी शामिल है। वहीं प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने बयान देते हुए कहा कि यूक्रेनी शहर बुचा में रूसी सेना द्वारा नागरिकों पर किए गए हमले नरसंहार से कुछ कम नहीं दिखते।
साल भर चल सकती है रूस-यूक्रेन जंग, NATO के महासचिव की चेतावनी
नाटो महासचिव जेन्स स्टोल्टेनबर्ग ने कहा कि यूक्रेन के खिलाफ रूस के युद्ध में महीनों या साल भी लग सकते हैं, इसलिए सहयोगी देशों को रूसी आक्रमण का मुकाबला करने में यूक्रेन का समर्थन करना जारी रखना चाहिए।
भारत को रूसी ऊर्जा और अन्य वस्तुओं के आयात में तेजी नहीं करनी चाहिए:US
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने कहा,'''हमें नहीं लगता कि भारत को रूसी ऊर्जा और अन्य वस्तुओं के आयात में तेजी या वृद्धि करनी चाहिए। हम भारत के आयात में विविधता लाने और एक विश्वसनीय आपूर्तिकर्ता के रूप में सेवा करने के किसी भी प्रयास में समर्थन के लिए तैयार हैं|
अमेरिका ने पुतिन की बेटी पर लगाए प्रतिबंध
व्हाइट हाउस ने रूस पर नए प्रतिबंधों की घोषणा की, जिसमें रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की 2 बेटियों पर पहली बार व्यक्तिगत प्रतिबंध शामिल हैं। इस प्रतिबंध के तहत वे दोनों अब अमेरिकी बैंक से या कंपनी से किसी भी तरह के लेन-देन नहीं कर पाएंगी।
व्हाइट हाउस ने रूस पर नए प्रतिबंधों की घोषणा की, जिसमें रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की 2 वयस्क बेटियों पर पहली बार व्यक्तिगत प्रतिबंध शामिल हैं।प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "हमारा मानना है कि पुतिन की कई संपत्ति उनके परिवार के सदस्यों के पास छिपी हुई है।"
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने कहा,''हमने समय के साथ एक पैटर्न देखा है कि राष्ट्रपति पुतिन और रूसी कुलीन वर्ग अपने परिवार के सदस्यों के बैंक खातों में संपत्ति और संसाधन जमा करते हैं और ये उन संपत्तियों को प्राप्त करने का एक प्रयास था|
Russia Ukraine War:
रूस-यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग 43वें दिन भी जारी है। यूक्रेन के मैरियूपोल में रूस ने खतरनाक तरीके से तबाही मचाई है। यहां के महापौर ने बताया कि शहर में अब तक 5000 लोगों की मौत हो चुकी है। महापौर वाडियम बोइचेंको ने बुधवार को बताया कि मारे गए लोगों में 210 बच्चे हैं। उधर, यूक्रेन के बूचा में रूसी अटैक में बड़ी संख्या में आम नागरिकों के मारे जाने के बाद अमेरिका ने बुधवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की दोनों बेटियों पर बैन लगाने का ऐलान किया है। अमेरिका ने कहा कि पुतिन की दोनों बेटियां रूस में सरकार के साथ काम करती हैं, इसलिए यह फैसला किया गया है|