मुख्य सामग्री पर जाएँ
27 सितंबर 2026

UNHRC से बाहर हुआ रूस: रूस के खिलाफ 93 वोट पड़े, वोटिंग से दूर रहा भारत

Russia-Ukraine War: संयुक्त राष्ट्र महासभा में गुरुवार को हुई वोटिंग में रूस को संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) से बाहर कर दिया गया। UNGA में रूस को UNHRC से निलंबित करने के मसौदा प्रस्ताव प…

UNHRC से बाहर हुआ रूस: रूस के खिलाफ 93 वोट पड़े, वोटिंग से दूर रहा भारत
UNHRC से बाहर हुआ रूस: रूस के खिलाफ 93 वोट पड़े, वोटिंग से दूर रहा भारत | फ़ोटो: TVL News

Russia-Ukraine War: संयुक्त राष्ट्र महासभा में गुरुवार को हुई वोटिंग में रूस को संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) से बाहर कर दिया गया। UNGA में रूस को UNHRC से निलंबित करने के मसौदा प्रस्ताव पर भारत ने मतदान प्रक्रिया से खुद को बाहर रखा। । वोटिंग के दौरान रूस के खिलाफ 93 और पक्ष में 24 वोट पड़े। भारत समेत 58 देश वोटिंग से बाहर रहे। 



रूस-यूक्रेन जंग का आज 43 दिन हैं। संयुक्त राष्ट्र महासभा में रूस को संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार आयोग से बाहर करने के लिए मसौदा प्रस्ताव पर मतदान हो गया है। 93 सदस्यों ने इस प्रस्ताव के समर्थन में मतदान किया है। वहीं, 24 सदस्यों ने इसका विरोध किया और 58 सदस्य मतदान से दूर रहे। भारत ने भी मतदान से दूरी बनाई है।



 यूक्रेन के बूचा अटैक के बाद आज UN जनरल असेंबली की बैठक बुलाई गई। इस बैठक में रूस को UNHRC से बाहर निकालने के लिए वोटिंग कराई गई थी।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 7 अप्रैल 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 26 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।