मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

Russia-Ukraine War 46: यूक्रेन की राजधानी कीव क्षेत्र में मिले 1222 से शव

Russia-Ukraine War Day 46: रूस-यूक्रेन के बीच जंग का आज 46वां दिन है। यूक्रेन पर रूसी हमले को रविवार को 44 दिन पूरे हो गए।रूस ने अब पूर्वी यूक्रेन को निशाना बनाना शुरू किया है। यहां के शहरों पर रूसी…

Russia-Ukraine War 46: यूक्रेन की राजधानी कीव क्षेत्र में मिले 1222 से शव
Russia-Ukraine War 46: यूक्रेन की राजधानी कीव क्षेत्र में मिले 1222 से शव | फ़ोटो: TVL News

Russia-Ukraine War Day 46 रूस-यूक्रेन के बीच जंग का आज 46वां दिन है।  यूक्रेन पर रूसी हमले को रविवार को 44 दिन पूरे हो गए।रूस ने अब पूर्वी यूक्रेन को निशाना बनाना शुरू किया है। यहां के शहरों पर रूसी मिसाइलों से जोरदार हमले किए जा रहे हैं। इस बीच यू्क्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि, व पूर्वी क्षेत्र में रूस से कड़ी लड़ाई के लिए तैयार हैं। इधर, कीव पहुंचे ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने यूक्रेन को वित्तीय और सैन्य सहायता का एक नया पैकेज देने की घोषणा की है। 



रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने यूक्रेन के क्रामटोर्स्क में रेलवे स्टेशन पर मिसाइल हमले का आदेश वाले जनरल अलेक्सांद्र डोरनिकोव को नया कमांडर नियुक्त किया है।जनरल अलेक्सांद्र को आक्रामण जनरल माना जाता है। अब यूक्रेन में सैन्य अभियानों की निगरानी की कमान वही संभालेंगे। ह पहला मौका है जब रूस ने यूक्रेन में जल, थल और वायु सैन्य इकाइयों के तालमेल के लिए एक सेंट्रल कमान का गठन किया है।



यूक्रेन पर हमले का 46वां दिन



कीव क्षेत्र में मिले 1,222 से अधिक शव

यूक्रेन की अभियोजक जनरल इरीना वेनेडिक्टोवा ने रविवार को कहा कि राजधानी कीव के आसपास के क्षेत्र में अब तक 1,222 शव मिले हैं।



यूक्रेन ने यूरोपीय देशों से मांगे और हथियार

रूस से जारी जंग में पिछले 46 दिन से कड़ा संघर्ष कर रहे यूक्रेन ने यूरोपीय यूनियन से रूस के ऊर्जा उत्पादों पर पूर्ण प्रतिबंध की मांग की है। साथ ही उसने अमेरिका समेत पश्चिमी देशों से और सैन्य मदद की अपील की है। इस बीच यूक्रेन के कीव समेत किसी भी बड़े शहर पर कब्जा करने में नाकाम रूस ने देश के पूर्वी हिस्से में अपने हमले बढ़ा दिए हैं। वहीं यूक्रेन ने भी बड़े हमले के लिए अपनी सेनाओं को जुटाना शुरू कर दिया है और लोगों से इलाकों से हटने को कहा है।


https://www.thevirallines.net/world-news-russia-ukraine-war-day-39-live-updates-ukraines-volodymyr-zelensky-vs-vladimir-putin-india-america 



युद्ध के बाद पहली बार यूरोपीय नेता मिलेंगे पुतिन से

ऑस्ट्रिया के चांसलर कार्ल नेहमर ने सोमवार को व्लादिमीर पुतिन के साथ अपनी यात्रा के दौरान बुचा में कथित युद्ध अपराधों के बारे में बात करने की योजना बनाई है। फरवरी में यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद से नेहमर रूसी राष्ट्रपति से मिलने वाले पहले यूरोपीय नेता होंगे।


https://www.thevirallines.net/world-news-russia-ukraine-war-day-38-live-updates-ukraines-volodymyr-zelensky-vs-vladimir-putin-india-america 


रेल स्टेशन पर हुए मिसाइल हमले में मरने वालों की संख्या बढ़ी

यूक्रेन ने रविवार को बयान जारी कर कहा कि क्रामाटोर्स्क ट्रेन स्टेशन पर मिसाइल हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 57 हो गई है।डोनेट्स्क क्षेत्र के गवर्नर पावलो किरिलेंको ने कहा कि 100 से अधिक लोग घायल हुए हैं। अमेरिका ने भी हमले के लिए रूस को जिम्मेदार ठहराया है। मास्को ने जिम्मेदारी से इनकार किया है।


 https://www.thevirallines.net/world-news-russia-ukraine-war-day-37-live-updates-ukraines-volodymyr-zelensky-vs-vladimir-putin-india-america



9 वर्षीय बच्ची का मां के नाम खत ‘हम स्वर्ग में मिलेंगे’

रूसी हमले के बाद यूक्रेन की हालत बद से बदतर होती जा रही है। तबाही का मंजर खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। हाल ही में एक बच्ची ने युद्ध में अपनी मां को खोने के बाद उसके नाम खत लिखा है। यूक्रेन के सांसद ने ट्विटर पर बच्ची के खत को साझा किया है। बच्ची ने लिखा, मां मैं आपसे अब स्वर्ग में मिलूंगी। मैं पूरी कोशिश करूंगी, एक अच्छी इंसान बनूंगी। ताकि मुझे स्वर्ग मिला जाए। मैं अपने बचपन के लिए आपकी बहुत आभारी हूं। आप इस दुनिया की सबसे अच्छी मां हैं और मैं आपको कभी नहीं भूल पाऊंगी। यह खत मेरी तरफ से आपके लिए गिफ्ट है। मैं चाहती हूं आप खुश रहें। आपको बहुत सारा प्यार। जानकारी के मुताबिक, जब बच्ची और उसकी मां जान बचाने के लिए देश से भागने की कोशिश कर रहे थे, उसी समय मिसाइल के हमले में उसकी मां की मौत हो गई।


https://www.thevirallines.net/world-news-russia-ukraine-war-day-36-live-updates-ukraines-volodymyr-zelensky-vs-vladimir-putin-india-america


यूक्रेन छोड़कर जा रहे 2200 लोगों को हिरासत में लिया गया

यूक्रेन की बॉर्डर गार्ड एजेंसी ने बताया कि उसने युद्ध लड़ने की उम्र के 2200 यूक्रेनियाई पुरुषों को उस समय हिरासत में ले लिया जब वे मार्शल लॉ का उल्लंघन कर देश छोड़कर जाने का प्रयास कर रहे थे। एजेंसी ने रविवार को बताया कि इनमें से कुछ ने फर्जी दस्तावेज का इस्तेमाल किया था जबकि अन्य ने देश छोड़ने के लिए सीमा रक्षकों को रिश्वत देने की कोशिश की थी।


https://www.thevirallines.net/world-news-russia-ukraine-war-day-35-live-updates-ukraines-volodymyr-zelensky-vs-vladimir-putin-india-america



-रूसी गोलाबारी से Dnipro हवाईअड्डा 'नष्ट'

एक स्थानीय अधिकारी ने रविवार को कहा कि ताजा रूसी गोलाबारी में मध्य यूक्रेन के शहर डीनिप्रो में हवाईअड्डा पूरी तरह से नष्ट हो गया है


https://www.thevirallines.net/world-news-russia-ukraine-war-day-34-live-updates-ukraines-volodymyr-zelensky-vs-vladimir-putin-india-america



"बड़ी लड़ाई" की तैयारी कर रहा यूक्रेन

यूक्रेन देश के पूर्व में मास्को की सेना के खिलाफ "बड़ी लड़ाई" की तैयारी कर रहा है, कीव में अधिकारियों ने कहा, जैसा कि पोप फ्रांसिस ने रविवार को युद्ध को समाप्त करने के लिए ईस्टर संघर्ष का आह्वान किया था।


https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-day-33-live-updates-ukraines-volodymyr-zelensky-vs-vladimir-putin-india-america


यूक्रेन से विस्थापित होने वाले लोगों की संख्या 45 लाख पहुंची

संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी ने कहा है कि रूसी हमले के बाद से यूक्रेन छोड़कर जाने वालों की संख्या 45 लाख हो गई है। शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र के उच्चायुक्त (यूएनएचसीआर) द्वारा रविवार को अपने पोर्टल पर दी गई जानकारी के मुताबिक 24 फरवरी से अबतक 45.04 लाख लोग यूक्रेन छोड़ चुके हैं। जानकारी के मुताबिक, करीब 26 लाख लोग पोलैंड गए और 6,86,000 से अधिक रोमानिया गए हैं।



https://www.thevirallines.net/world-news-russia-ukraine-war-day-44-live-updates-ukraines-volodymyr-zelensky-vs-vladimir-putin-india-america


जेलेंस्की बोले- शांति के लिए प्रतिबद्ध यूक्रेन

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने शनिवार को कहा कि रूस ने आम नागरिकों पर हमला करके दुनिया को स्तब्ध कर दिया है। इसके बाद भी यूक्रेन शांति के लिए प्रतिबद्ध है। इसके साथ ही जेलेंस्की ने एक बार फिर अन्य देशों से हथियार मुहैया कराने की गुहार लगाई।


https://www.thevirallines.net/world-news-russia-ukraine-war-day-44-live-updates-ukraine-s-volodymyr-zelensky-vs-vladimir-putin-india-america


जेलेंस्की ने कहा कि कोई भी शख्स ऐसे व्यक्ति या लोगों से समझौता नहीं करना चाहेगा, जिन्होंने उसके देश के साथ अत्याचार किया हो। एक पिता और एक व्यक्ति के तौर पर मैं यह अच्छी तरह से समझता हूं। उन्होंने कहा कि लेकिन मैं कूटनीतिक समाधान के अवसर को हाथ से नहीं जाने देना चाहता। हमें लड़ना है और जीने के लिए लड़ना है। आप उस चीज के लिए नहीं लड़ सकते, जहां कुछ भी न हो। इसलिए इस युद्ध को रोकना जरूरी है।


https://www.thevirallines.net/world-news-russia-ukraine-war-day-43-live-updates-ukraines-volodymyr-zelensky-vs-vladimir-putin-india-america


जेलेंस्की ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि छह सप्ताह तक युद्ध की विभीषिका झेलने के बाद भी यूक्रेन के लोग शांति को स्वीकार करेंगे। शांति की उम्मीद जताने के साथ ही यूक्रेन के राष्ट्रपति ने कहा कि उन्हें इस वास्तविकता का ज्ञान है कि अब तक समझौते की बातचीत निचले स्तर पर हो रही है, जिसमें रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन शामिल नहीं हैं।



https://www.thevirallines.net/world-news-russia-ukraine-war-day-42-live-updates-ukraines-volodymyr-zelensky-vs-vladimir-putin-india-america



नौ मानवीय गलियारों पर रूस के साथ सहमति

यूक्रेन के डिप्टी पीएम के मुताबिक, पूर्वी यूरोप से लोगों को निकालने के लिए नौ मानवीय गलियारों पर रूस के साथ सहमति बन गई है। वहीं मैरियूपोल में लोग निजी कार से बाहर निकल सकते हैं।


https://www.thevirallines.net/world-news-russia-ukraine-war-day-41-live-updates-ukraines-volodymyr-zelensky-vs-vladimir-putin-india-america 


यूक्रेन में मिली और कब्रें

बूचा के अलावा यूक्रेन में और भी जगह सामूहिक कब्रें मिलने का सिलसिला जारी है। यूक्रेन के अधिकारी ने रविवार को कहा कि, कीव के पास के गांवों में कई सामूहिक कब्रें मिली हैं। ये ज्यादातर वह क्षेत्र हैं, जहां पर रूसी सैनिकों ने कब्जा किया हुआ था। 


https://www.thevirallines.net/world-news-russia-ukraine-war-day-40-live-updates-ukraines-volodymyr-zelensky-vs-vladimir-putin-india-america



रूस-यूक्रेन ने की कैदियों की अदला-बदली

रूस-यूक्रेन में जारी जंग के बीच शनिवार को कैदियों की अदला-बदली की गई। रूस की ओर से इसकी पुष्टि की गई है। रूसी मानवाधिकार आयुक्त ने रविवार को कहा कि कैदियों की अदला-बदली करने वालों में स्टेट एटॉमिक एनर्जी कॉरपोरेशन के चार कर्मचारी व अन्य सैनिक थे।


https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-7th-day-live-updates-vladimir-putin-vs-volodymyr-zelensky-russia-ukraine-india-us 


रूस ने यूक्रेन के सैन्य काफिले को किया तबाह

रूसी विमानों ने रविवार को यूक्रेन के सैन्य काफिले को काफी नुकसान पहुंचाया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रूसी सैन्य काफिले ने यूक्रेन के बख्तरबंद वाहनों से लैस काफिले पर हमला कर दिया और उन्हें नष्ट कर दिया। हालांकि, यूक्रेन की ओर से इसकी पुष्टि अभी तक नहीं की गई है।



 https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-6th-day-russo-ukraine-war-continues-russias-nuclear-triad-preparations 


 अब तक 177 बच्चों की मौत

यूक्रेन के महाभियोजक कार्यालय द्वारा बताया गया है कि, रूसी हमले में अब तक कम से कम 177 बच्चों की मौत हुई है। वहीं 10 अप्रैल तक प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक, 336 बच्चे घायल हुए हैं। वास्तविक संख्या इससे भी ज्यादा हो सकती है। 


https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-5th-day-live-russia-ukraine-talks-in-belarus-to-end-the-war



यूक्रेन में कड़ी जंग के लिए तैयार-जेलेंस्की

रूसी सेना अब अपने सैन्य अभियान को पूर्वी यूक्रेन पर केंद्रित कर रही है। आने वाले कुछ दिनों में यहां बड़ी सैन्य तैनाती भी हो सकती है। इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि, वह पूर्वी यूक्रेन में एक कड़ी जंग के लिए तैयार हैं। 



https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-4th-day-live-russias-fourth-day-of-attack-on-ukraine-russian-troops-enter-other-city 


पुतिन ने यूक्रेन में उतारा नया कमांडर

यूक्रेन की राजधानी कीव पर कब्जाने में विफल होने और वहां से सैन्य वापसी के बाद रूस ने अपना पूरा ध्यान पूर्वी यूक्रेन पर लगाया है। व्लादिमिर पुतिन यहां कीव वाली गलती नहीं दोहराना चाहते हैं। ऐसे में युद्ध का नेतृत्व करने के लिए उन्होंने दक्षिणी सैन्य कमांड के कमांडर को कमान सौंपी है। पुतिन ने यहां पर अलेक्जेंडर ड्वोर्निकोव को उतारा है। 



https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-3rd-day-russias-biggest-attack-on-ukraines-capital-kiev-heavy-damage-to-many-buildings 


Russia Ukraine War

रूस-यूक्रेन के बीच 46वें दिन भी जंग जारी है। जानकारी के मुताबिक, रूस ने मायकोलाइव क्षेत्र में एक के बाद एक सात मिसाइलें दागी हैं। हालांकि, इस हमले में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। 



https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-second-day-of-attack-on-ukraine-ukraine-army-continues-to-fight-with-russian-army  


अब तक युद्ध का कोई परिणाम नहीं निकले से रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन बौखला गए हैं। उन्होंने यूक्रेन के क्रामटोर्स्क में रेलवे स्टेशन पर मिसाइल हमले का आदेश वाले जनरल अलेक्सांद्र डोरनिकोव को नया कमांडर नियुक्त किया है। जनरल अलेक्सांद्र को आक्रामण जनरल माना जाता है। अब यूक्रेन में सैन्य अभियानों की निगरानी की कमान वही संभालेंगे। पहला मौका है जब रूस ने यूक्रेन में जल, थल और वायु सैन्य इकाइयों के तालमेल के लिए एक सेंट्रल कमान का गठन किया है।



https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-7-ukrainians-killed-9-injured-in-russian-shelling 



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 10 अप्रैल 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।