मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

Russia-Ukraine War Day 53: यूक्रेन की सेनाएं मारियुपोल में 'अंत तक संघर्ष' करेंगी

Russia-Ukraine War Day 53: रूस-यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग अब 53वें दिन में पहुंच गई है। दोनों सेनाओं की ओर से गोलीबारी अभी भी जारी है। कीव से सैनिकों को वापस लेने के बाद रूस अब ज्यादा आक्रामक नजर आ रहा…

Russia-Ukraine War Day 53: यूक्रेन की सेनाएं मारियुपोल में 'अंत तक संघर्ष' करेंगी
Russia-Ukraine War Day 53: यूक्रेन की सेनाएं मारियुपोल में 'अंत तक संघर्ष' करेंगी | फ़ोटो: TVL News

Russia-Ukraine War Day 53:  रूस-यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग अब 53वें दिन में पहुंच गई है। दोनों सेनाओं की ओर से गोलीबारी अभी भी जारी है। कीव से सैनिकों को वापस लेने के बाद रूस अब ज्यादा आक्रामक नजर आ रहा है  यूक्रेन से बदला लेने के लिए कीव, खार्किव सहित आठ शहरों में रूस ने आक्रमण तेज कर दिया है। वहीं, रूस ने कीव के पास एक यूक्रेनी मिलिट्री फैक्टरी को तबाह कर दिया है। मैरियूपोल, दोनेत्स्क, लुहांस्क जैसे शहरों पर भारी बमबारी की जा रही है। मैरियूपोल का तो सबसे ज्यादा बुरा हाल है। इस शहर पर कब्जा करने के लिए रूस ने यहां पर सारी ताकत झोंक दी है, वहीं इरपिन शहर में भी काफी नुकसान हुआ है। 



इधर, यूक्रेनी सेना की ने दावा किया है कि जंग में रूस ने अपने 20,300 सैनिकों को खोया है। इसके अलावा अब तक रूसी सेना को बहुत नुकसान हुआ है। उनके 165 प्लेन, 146 हेलीकॉप्टर, 773 टैंक, चार मिसाइल लांचर सिस्टम तबाह हो गए हैं।



यूक्रेनी सेना के पलटवार में एक और रूसी जनरल की मौत हो गई। सेंट पीटर्सबर्ग के गवर्नर के मुताबिक, मेजर जनरल व्लादिमिर फ्रोलोव युद्ध में शहीद हो गए। उन्हें शनिवार को सेंट पीटर्सबर्ग में दफनाया गया। यूक्रेन जंग में अब तक करीब 7 रूसी जनरलों की मौत हो चुकी है।


Russia-Ukraine War Day 53: 



मैरियूपोल पर कब्जे से वार्ता बंद हो सकती है : यूक्रेन

यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने मारियुपोल में हालात गंभीर और हृदय विदारक बताए और कहा कि वहां रूस के जारी हमले एक ‘‘लाल रेखा’’साबित हो सकते हैं, जिससे बातचीत के जरिए शांति पर पहुंचने के सभी प्रयास खत्म हो जाते हैं। कुलेबा ने सीबीएस के ‘फेस द नेशन’ को बताया कि बंदरगाह शहर में मौजूद यूक्रेन की सेना के बाकी के कर्मियों और नागरिकों को असल में रूसी सेना ने घेर लिया है। उन्होंने कहा कि यूक्रेनियों का संघर्ष जारी है लेकिन भारी विध्वंस के कारण अब शहर का कोई अस्तित्व नहीं बचा है।




रूसी बमबारी में दो लोग मारे गए

एक क्षेत्रीय अधिकारी ने कहा कि पूर्वी यूक्रेन में रूसी बमबारी में कम से कम दो लोग मारे गए हैं। लुहांस्क क्षेत्र के गवर्नर सेरही गैडई ने कहा कि कम से कम चार अन्य रविवार को घायल हो गए, जब रूसी सैनिकों ने जोलोटे शहर में एक आवासीय इमारत में गोलीबारी की। यूक्रेन के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि खारकीव में रूसी बमबारी में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई है।



https://www.thevirallines.net/world-news-russia-ukraine-war-day-52-live-updates-volodymyr-zelensky-vs-vladimir-putin-3000-ukrainian-soldiers-martyred


यूरोपीय संघ यूक्रेन को देगा आर्थिक मदद

यूरोपीय आयोग ने रविवार को एक बयान में घोषणा की, यूरोपीय संघ रूस के आक्रमण से प्रभावित लोगों का समर्थन करने के लिए मानवीय वित्त पोषण में अतिरिक्त  50 मिलियन यूरो आवंटित कर रहा है, जिसमें यूक्रेन में मानवीय परियोजनाओं के लिए 45 मिलियन यूरो और मोल्दोवा के लिए पांच मिलियन यूरो शामिल हैं।



https://www.thevirallines.net/world-news-russia-ukraine-war-day-51-live-updates-volodymyr-zelensky-vs-vladimir-america-five-million-ukrainians-have-fled-country



बुजुर्गों की देखभाल में हो रही परेशानी

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सहायता कर्मी यूक्रेन में बुजुर्ग लोगों की देखभाल के लिए काफी संघर्ष कर रहे हैं क्योंकि वे अत्यधिक आघात और शारीरिक बीमारियों से पीड़ित हैं।



ईस्टर पर बाइडन ने की यूक्रेन के लोगों के लिए की प्रार्थना

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा है कि वह ईस्टर पर उन लोगों के लिए प्रार्थना कर रहे हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है और जो इस युद्ध के कारण गरीबी और उत्पीड़न झेल रहे हैं। राष्ट्रपति बाइडन ने इस हफ्ते की शुरुआत में कहा था कि अमेरिका जल्द ही फैसला करेगा कि समर्थन के तौर पर किसी वरिष्ठ अधिकारी को यूक्रेन भेजा जाए या नहीं।




यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने दी रूस को चेतावनी

रूस ने आज यूक्रेन के मैरियूपोल शहर पर पूर्ण कब्जा होने का दावा किया। हालांकि, यूक्रेन ने रूस के इस दावे को खारिज किया है। उधर, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा कि अगर रूसी सैनिकों ने हमारे सैनिकों को मारा तो दोनों देशों के बीच वार्ता की संभावना पूरी तरह मसाप्त हो जाएगी। उन्होंने कहा कि रूस की सेना सब कुछ ब??्बाद करने का लक्ष्य लेकर चल रही है। रूस ने मैरियूपोल में यूक्रेनी सैनिकों से कहा था कि अगर वह अपनी जान बचाना चाहते हैं तो हथियार डाल दें, लेकिन यूक्रेन ने इससे साफ इनकार किया है।



यूक्रेन से लौटे छात्रों ने मांगी भारत में एडमिशन में मदद

यूक्रेन से वापस लौटे भारतीय छात्र और उनके अभिभावक आज नई दिल्ली में जंतर-मंतर पर एकत्र हुए। यहां उन्होंने सरकार से मांग की कि इन छात्रों को भारतीय कॉलेजों में प्रवेश दिए जाने के लिए मदद उपलब्ध कराई जाए।


https://www.thevirallines.net/world-news-russia-ukraine-war-day-43-live-updates-ukraines-volodymyr-zelensky-vs-vladimir-putin-india-america



रूस ने किय जपोरिजिया काउंसिल प्रमुख के बेटे का अपहरण

यूक्रेनी मीडिया के अनुसार जरोरिजिया सिटी काउंसिल के प्रमुख के बेटे का रूस ने अपहरण कर लिया है। काउंसिल प्रमुथ ओलेह बुर्याक ने कहा कि रूसी सैनिकों ने में 16 वर्षीय बेटे का अपहरण कर लिया जब वह आठ अप्रैल को मेलिटोपोल से बाहर निकलने की कोशिश कर रहा था।

https://www.thevirallines.net/world-news-russia-ukraine-war-day-42-live-updates-ukraines-volodymyr-zelensky-vs-vladimir-putin-india-america 


यूक्रेन की सेनाएं मारियुपोल में 'अंत तक संघर्ष' करेंगी: पीएम


https://www.thevirallines.net/world-news-russia-ukraine-war-day-41-live-updates-ukraines-volodymyr-zelensky-vs-vladimir-putin-india-america 



24 घंटों में खारकीव पर 23 बार हुई गोलाबारी

खारकीव में रूस की गोलाबारी में पांच लोगों की मौत हो गई है और 13 अन्य घायल हो गए हैं। यहां के गवर्नर ओलेह सिनेहुबोव ने कहा कि पिछले 24 घंटों में रूसी बलों ने खारकीव पर 23 बार गोलाबारी की है।


https://www.thevirallines.net/world-news-russia-ukraine-war-day-40-live-updates-ukraines-volodymyr-zelensky-vs-vladimir-putin-india-america



पोप ने रूस के हमले को बताया 'युद्ध का ईस्टर'

यूक्रेन पर रूस के हमले की पोप फ्रांसिस ने कड़ी आलोचना की है। पोप ने कहा कि यह 'युद्ध का ईस्टर' है। उन्होंने अपने ईस्टर संबोधन में कहा कि हमने बहुत खून बहता हुआ देखा है, बहुत हिंसा देखी है। हमारी आंखें इस युद्ध के ईस्टर की गवाह बन रही हैं।



https://www.thevirallines.net/world-news-russia-ukraine-war-day-39-live-updates-ukraines-volodymyr-zelensky-vs-vladimir-putin-india-america 


मैरियूपोल में रूस ने यूक्रेनी सैनिकों से आत्मसमर्पण करने के लिए कहा

यूक्रेन के मैरियूपोल में तैनात यूक्रेनी सशस्त्र बलों से रूस ने कहा है कि अगर वे हथियार डाल देते हैं तो उन्हें उनके जीवित रहने की गारंटी दे दी जाएगी। रूस के कर्नल जनरल मिखाइल मिजिनत्सेव ने कहा है कि अजोवस्तान कारखाने में रूस की घेराबंदी में मौजूद यूक्रेनी सैनिकों को दोपहर एक बजे (स्थानीय समयानुसार) तक का समय दिया गया है।



https://www.thevirallines.net/world-news-russia-ukraine-war-day-38-live-updates-ukraines-volodymyr-zelensky-vs-vladimir-putin-india-america 


खारकीव में रूस ने रातभर की गोलीबारी

यूक्रेन के खारकीव में रूसी सेना की ओर से रातभर गोलीबारी की गई। खारकीव ओब्लास्ट के गवर्नर ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 23 बार गोलीबारी की गई। इसमें तीन नागरिकों की मौत हो गई, वहीं चार बच्चों समेत 31 लोग घायल हो गए।



 https://www.thevirallines.net/world-news-russia-ukraine-war-day-37-live-updates-ukraines-volodymyr-zelensky-vs-vladimir-putin-india-america


रूस ने नहीं बदला अपना मिशन- ब्रिटेन

ब्रिटिश सैन्य खुफिया विभाग की ओर से रविवार को दावा किया गया है कि, पूर्वी यूक्रेन में आक्रामक बदलाव के बाद भी रूस ने अपना अंतिम लक्ष्य नहीं बदला है। यूक्रेन को अपने यूरो-अटलांटिक झुकाव को छोड़ने और अपने स्वयं के क्षेत्रीय प्रभुत्व पर जोर देने के लिए रूस प्रतिबद्ध है।


https://www.thevirallines.net/world-news-russia-ukraine-war-day-36-live-updates-ukraines-volodymyr-zelensky-vs-vladimir-putin-india-america


रूसी अरबपति रोमन अब्रामोविच ने रूस-यूक्रेन में पीस डायलॉग के फिर शुरू करने के लिए कीव का दौरा किया।

यूक्रेन के जनरल स्टाफ का कहना है कि इस युद्ध की वजह से रूस ने सीरिया में सैन्य रोटेशन रोक दिया है।

● फोर्ब्स की रिपोर्ट के मुताबिक, रूस के 8 बड़े अरबपतियों की फ्रांस में कुल 92 करोड़ डॉलर से ज्यादा की जायदाद है।

रूस का दावा है चेक रिपब्लिक को उसकी इजाजत के बिना यूक्रेन को सोवियत मेड हथियार नहीं दे सकता है।

● इटलीने 17 अप्रैल यानी आज से रूसी जहाजों के लिए अपने बंदरगाहों को बंद कर दिया है



रूस ने खोए 20 हजार से ज्यादा सैनिक-यूक्रेन

यूक्रेनी सेना की ओर से दावा किया गया है कि, युद्ध में रूस ने अपने 20,300 सैनिकों को खोया है। इसके अलावा अब तक रूसी सेना को बहुत नुकसान हुआ है। उनके 165 प्लेन, 146 हेलीकॉप्टर, 773 टैंक, चार मिसाइल लांचर सिस्टम व अन्य का नुकसान हुआ है।


https://www.thevirallines.net/world-news-russia-ukraine-war-day-35-live-updates-ukraines-volodymyr-zelensky-vs-vladimir-putin-india-america


कीव में घटाया गया कर्फ्यू

कीव से रूसी सेना के लौटने के बाद धीरे-धीरे यहां जन जीवन को सामान्य किया जा रहा है। अब की में कर्फ्यू के घंटे कम कर दिए गए हैं। कीव के मेयर विटाली क्लित्स्को ने बताया कि, राजधानी में 17 अप्रैल से रात 10 बजे से सुबह पांच बजे तक कर्फ्यू रहेगा।


https://www.thevirallines.net/world-news-russia-ukraine-war-day-34-live-updates-ukraines-volodymyr-zelensky-vs-vladimir-putin-india-america


रूसी हमलों में यूक्रेन की चार ऊंची इमारतों में लगी आग

रूसी की ओर से यूक्रेन के सेवरोदनेत्स्क पर किए गए हमलों में चार गगनचुंबी इमारतों में आग लग गई। लुहांस्क के गवर्नर ने बताया कि, रूस की ओर से यहां रात भर मिसाइल हमला किया गया|


https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-day-33-live-updates-ukraines-volodymyr-zelensky-vs-vladimir-putin-india-america


पूरे यूक्रेन में एयर अलर्ट

रूस की ओर से हवाई हमले की आशंका के बीच पूरे यूक्रेन में एयर अलर्ट जारी किया गया है। खबरों के मुताबिक, लोगों ने नजदीकी शेल्टर में जाने के लिए कहा गया है। यहां कभी भी हवाई हमले शुरू हो सकते हैं।



https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-day-32-live-updates-ukraines-volodymyr-zelensky-vs-vladimir-putin-india-america



मैरियूपोल में एक लाख लोगों के पास खाने को नहीं-यूएन

यूक्रेन के मैरियूपोल शहर में एक लाख से ज्यादा लोग भूख-प्यास से तड़प रहे हैं। यह जानकारी संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य कायंक्रम की ओर से दी गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, यहां खाना, पानी की सुविधा नहीं है।



https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-day-31-live-updates-ukraines-volodymyr-zelensky-vs-vladimir-putin-india-us-britain



खार्किव पर रूस ने दागी क्रूज मिसाइल

खार्किव पर रूसी सेना के हमले में 2 नागरिकों की मौत हो गई और 18 लोग घायल हो गए। खार्किव के लोकल प्राॅसिक्यूटर ने बताया कि रूसी सेना दो जिलों पर हमला करने के लिए लंबी दूरी की क्रूज मिसाइल का इस्तेमाल किया। इस हमले में कई घर और दुकानों को नुकसान पहुंचा है।


 https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-day-30-live-updates-ukraines-volodymyr-zelensky-vs-vladimir-putin-india-us-britain


रूस का मारियुपोल पर कब्जे का दावा

रूस के रक्षा मंत्रालय का दावा है कि मारियुपोल शहर पर उसकी सेना ने कब्जा कर लिया है। यूक्रेनी सेना को अपनी जान बचाने के लिए सरेंडर करना होगा। वहीं यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की का कहना है कि उनकी सेना अभी मारियुपोल के लिए लड़ाई लड़ रही है। हालांकि, उनके कंट्रोल में शहर का सिर्फ एक छोटा हिस्सा ही है।



https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-day-29-live-updates-ukraines-volodymyr-zelensky-vs-vladimir-putin-india-us-britain


ब्रिटेन के प्रिंस हैरी ने यूक्रेनी टीम को स्टैंडिंग ओवेशन दिया

ब्रिटेन के प्रिंस हैरी ने नीदरलैंड में इनविक्टस गेम्स के उद्घाटन समारोह में यूक्रेनी टीम की तारीफ की। प्रिंस हैरी ने कहा- आप जानते हैं हम आपके साथ खड़े हैं। दुनिया आपके साथ एकजुट है। आप यहां अपनी ताकत दिखाने के लिए नहीं हैं, बल्कि आपके देश में जो हो रहा है उसकी सच्चाई बताने के लिए हैं। इस इवेंट की ओपनिंग सेरेमनी में यूक्रेनी टीम को स्टैंडिंग ओवेशन दिया गया



https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-day-28-ukraines-volodymyr-zelensky-vs-vladimir-putin-india-us-britain


यूक्रेन के खिलाफ छोटे परमाणु बमों का इस्तेमाल कर सकता है रूस

अमेरिकी खुफिया एजेंसी CIA के डायरेक्टर विलियम जे बर्न्स ने कहा है कि यूक्रेन में जीत हासिल करने के लिए रूस टेक्टिकल न्यूक्लियर वेपन का इस्तेमाल कर सकता है। यूक्रेन के खिलाफ हमले शुरू होने के तुरंद बाद ही रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने कहा था कि उन्होंने अपने न्यूक्लियर वेपन तैयार रखे हैं। अब एक बार फिर से न्यूक्लियर वेपन के इस्तेमाल की चर्चा शुरू होने से दुनिया की टेंशन बढ़ गई है। यूक्रेन युद्ध लंबा खिंचने से भी परमाणु हमले की आशंका बढ़ गई है।


https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-day-27-ukraines-volodymyr-zelensky-vs-vladimir-putin-india-us


रूस को यूक्रेन के खिलाफ युद्ध कुछ ही दिनों में जीत लेने की उम्मीद थी, लेकिन 55 दिनों बाद भी वह ऐसा नहीं कर सका हैं। ऐसे में यूक्रेन को न जीत पाने की झुंझलाहट में रूस यूक्रेन के खिलाफ टेक्टिकल परमाणु हथियारों का इस्तेमाल कर सकता है।


https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-day-26-ukraines-volodymyr-zelensky-vs-vladimir-putin-india-us



एक्सपर्ट्स का मानना है कि यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में आशा के अनुरूप सफलता नहीं मिलने से रूस की सुपरपावर इमेज को धक्का लगा है। ऐसे में इस इमेज को बनाए रखने के लिए रूस यूक्रेन के खिलाफ छोटे परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करके उसे घुटनों पर लाने की कोशिश कर सकता है।


https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-day-25-ukraines-volodymyr-zelensky-vs-vladimir-putin-india-us


यूक्रेन के रूस के खिलाफ युद्ध में टिके रहने की सबसे बड़ी वजह अमेरिका और NATO देशों से मिल रही हथियारों की मदद है। रूस शुरू से इसका विरोध करता रहा है। ऐसे में NATO को सबक सिखाने के लिए रूस यूक्रेन के खिलाफ टेक्टिकल परमाणु हथियारों का इस्तेमाल कर सकता है।


https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-day-23-live-update-ukraines-volodymyr-zelensky-vs-vladimir-putin-india-us


यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में जीत हासिल न कर पाना पुतिन की इमेज और उनकी राजनीति के लिए भी अच्छा नहीं है। ऐसे में माना जा रहा है कि अपनी इमेज चमकाने के लिए भी पुतिन यूक्रेन में छोटे परमाणु बम का इस्तेमाल कर सकते हैं।


https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-day-18-live-updates-ukraines-volodymyr-zelensky-vs-vladimir-putin-india-us


हाल ही में फिनलैंड और स्वीडन के जल्द NATO से जुड़ने की इच्छा जाहिर करने पर रूस ने परमाणु हमले की धमकी दी थी। ऐसे में माना जा रहा है कि यूक्रेन पर टेक्टिकल परमाणु हमले से रूस न केवल फिनलैंड और स्वीडन बल्कि अमेरिका और NATO को भी कड़ा संदेश दे सकता है।


https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-day-17-ukraines-volodymyr-zelensky-vs-vladimir-putin-india-us



पुतिन के लिए परमाणु बमों का इस्तेमाल करना आसान नहीं

रूस के परमाणु हमला करने की स्थिति में NATO देश भी चुप नहीं बैठेंगे। अमेरिका, फ्रांस और ब्रिटेन के पास भी बड़ी मात्रा में परमाणु हथियार हैं। इससे NATO और रूस के बीच परमाणु युद्ध छिड़ सकता है। यानी इससे तीसरा वर्ल्ड वॉर भी शुरू हो सकता है। पुतिन परमाणु हमला करके वर्ल्ड वॉर हरगिज नहीं शुरू करना चाहेंगे।



पुतिन अक्सर दावा करते रहे हैं कि यूक्रेन रूस का ही हिस्सा है ऐसे में यूक्रेन पर परमाणु हमला करना रूस के लिए अपनी ही जमीन पर परमाणु हमले करना जैसा होगा, यानी ये स्थिति रूस के बेहद अजीब होगी।



एक्सपर्ट्स का मानना है कि रूस के ऐसा न करने की एक वजह चीन भी हो सकता है। रूस चीन के सहयोग पर बहुत निर्भर है। चीन की पहले परमाणु हथियार इस्तेमाल ना करने की नीति रही है। ऐसे में यदि पुतिन यूक्रेन में परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करते हैं तो चीन के लिए रूस के साथ खड़े होना मुश्किल हो जाएगा। इसलिए पुतिन परमाणु हमला करके चीन का समर्थन नहीं खोना चाहेंगे।



यूक्रेन से युद्ध शुरू होने के बाद रूस ने कई बार कहा है कि वह परमाणु हथियारों का इस्तेमाल केवल तभी करेगा, अगर उसके अस्तित्व को खतरा होगा। यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में रूस भले ही जीत न पाया हो, लेकिन फिलहाल उसके अस्तित्व को कोई खतरा नहीं है और न ही ऐसा होने की उम्मीद है। यानी रूस के पास तुरंत टेक्टिकल परमाणु हथियारों के इस्तेमाल की कोई वजह नहीं है।



● यूक्रेन पर परमाणु हमले का मतलब होगा, अमेरिका समेत बड़ी ताकतों को युद्ध में शामिल होने का मौका देना, जिससे इस लड़ाई में अमेरिका और NATO देशों के रूस के खिलाफ उतरने का खतरा रहेगा, जो ताकतवर होने के बावजूद रूस की मुश्किलें बढ़ाएगा। रूस इतनी मुश्किल लड़ाई कतई नहीं लड़ना चाहेगा।


https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-day-15-ukraines-volodymyr-zelensky-vs-vladimir-putin-india-us


रूस के पास हैं 2000 टेक्टिकल न्यूक्लियर वेपन
माना जाता है कि रूस के पास करीब 2000 टेक्टिकल न्यूक्लिर वेपन हैं। टेक्टिकल न्यूक्लियर वेपन को आमतौर पर पारंपरिक विस्फोटक ले जाने में सक्षम कई तरह की मिसाइलों में भी लगाया जा सकता है।


यहां तक कि न्यूक्लियर वेपन को युद्ध के मैदान में में तोप के गोले के रूप में भी दागा जा सकता है। टेक्टिकल परमाणु हथियारों को प्लेन और जहाज में भी लगाया जा सकता है। उदाहरण के लिए पनडु्ब्बियों को टारगेट करने वाले टारपीडो।


https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-day-14-live-update-ukraines-volodymyr-zelensky-vs-vladimir-putin-india-us 


एंटी रेडिएशन मेडिसिन का स्टॉक करें

रूस और यूक्रेन के बीच जंग रुकने का नाम ही नहीं ले रही है। इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने दुनिया को रूस के परमाणु हमले को लेकर आगाह किया है। उन्होंने कहा कि दुनिया को रूसी परमाणु हथियारों के संभावित इस्तेमाल के लिए तैयार करने की जरूरत है।


https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-day-13-live-update-ukraines-volodymyr-zelensky-vs-vladimir-putin-india-us


AFP के मुताबिक कीव में यूक्रेन के पत्रकारों से बात करते हुए जेलेंस्की ने कहा, हमें उस पल का इंतजार नहीं करना चाहिए जब रूस परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करने का फैसला करे। इसके लिए हमें पहले से तैयारी करनी चाहिए। वो किसी भी हथियार का इस्तेमाल कर सकते हैं, मैं इसको लेकर पूरी तरह से आश्वस्त हूं। उन्होंने कहा - एंटी रेडिएशन मेडिसिन और हवाई हमले से बचने शेल्टर्स की आवश्यकता होगी।


https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-day-12-live-update-ukraines-volodymyr-zelensky-vs-vladimir-putin-india-us 


जंग के बाद से रूसी न्यूक्लियर फोर्सेस हाई अलर्ट पर

इसके पहले भी शुक्रवार को जेलेंस्की ने चेतावनी दी थी कि दुनिया को पुतिन के खतरे के बारे में चिंतित होना चाहिए। वहीं, क्रेमलिन ने कहा कि उसने 24 फरवरी को हमला शुरू होने के तुरंत बाद रूसी परमाणु बलों को हाई अलर्ट पर रखा था। पुतिन ने अपनी सेना को न्यूक्लियर वॉर ड्रिल के लिए अभ्यास करने का आदेश भी दिया था। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने हाल ही में एक साक्षात्कार में CNN को बताया कि मॉस्को ने कहा है कि वह रूस के खिलाफ अस्तित्व के खतरे के मामले में यूक्रेन पर परमाणु हथियार का इस्तेमाल करेगा।


 https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-day-11-live-update-ukraines-volodymyr-zelensky-vs-vladimir-putin-india-us


बौखला गए हैं रूसी सैनिक

खबर के मुताबिक, मोस्कवा युद्धपोत डूबने के बाद रूसी सैनिक बौखला गए हैं। ऐसे में यूक्रेन से बदला लेने के लिए कीव, खार्किव सहित आठ शहरों में रूस ने आक्रमण तेज कर दिया है। वहीं, रूस का एक मिसाइल दागने वाला वॉरशिप ब्लैक सी में डूब चुका है। यूक्रेन के अधिकारियों ने बताया कि उनकी सेना ने युद्धपोत पर मिसाइल से हमला किया था जिसके बाद यह घटना हुई।


https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-day-10-ukraines-volodymyr-zelensky-vs-vladimir-putin-india-us-britain


रूस ने यूक्रेन के इरपिन में भारी तबाही मचाई

रूस ने यूक्रेन के इरपिन में भारी तबाही मचाई है। यहां 71 फीसदी इमारतें तबाह हो चुकी हैं। इरपिन के मेयर अलेक्जेंडर मारकुशिन ने बताया कि 1000 से ज्यादा इमारतें क्षतिग्रस्त हैं। इसमें करीब 115 तो पूरी तरह से नेस्तनाबूद हो चुकी हैं।



https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-day-9-ukraines-volodymyr-zelensky-vladimir-putin-india-us-british-indian-student 


ब्रिटेन ने शुरू की बेघरों को आश्रय मुहैया कराने के लिए परियोजना 

यूक्रेन पर हमले के बाद से लाखों बेघर हो चुके हैं। ऐसे में ब्रिटेन ने बेघरों को आश्रय मुहैया कराने के लिए ' होम फॉर यूक्रेन' नाम से एक परियोजना शुरू की है। इसके तहत ब्रिटिश लोग यूक्रेन के लोगों को अपने घरों में 6 महीने तक पनाह दे सकते हैं। एक हफ्ते में डेढ़ लाख से ज्यादा लोगों ने शरणार्थियों के लिए पनाह के लिए घर ऑफर किए हैं। यूक्रेन में रूस का हमला शुरू होने के बाद अब तक 50 लाख से अधिक लोग पलायन कर चुके हैं।



https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-8th-day-live-vladimir-putin-volodymyr-zelensky-russia-ukraine-india-us-britain 


पनाह देने के नाम पर महिलाएं बन रही शिकार

यूनाइडेट नेशंस हाई कमीशन फॉर रिफ्यूजी (UNHCR) ने सिंगल पुरुषों की तरफ से महिलाओं को शरण देने के प्रस्ताव को लेकर आगाह किया है। यूएन का कहना है कि पुरुष पनाह देने के नाम पर महिलाओं को अपना शिकार बना रहे हैं। वह मदद के नाम पर युद्ध से भाग रहीं महिलाओं के साथ बेड शेयर करने का प्रस्ताव रख रहे हैं। हालांकि 16 शरणार्थी संगठनों और एंटी ट्रैफिकिंग आर्गनाइजेशन ने इसे लेकर पहले ही चेतावनी दी थी। यूके के कम्युनिटी सेक्रेटरी को लिखे एक पत्र में कहा गया है कि यह सेक्स ट्रैफिकर्स के लिए एक मौका साबित हो रहा है। अपराधी महिलाओं और बच्चों को निशाना बनाने लगे हैं।


https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-7th-day-live-updates-vladimir-putin-vs-volodymyr-zelensky-russia-ukraine-india-us 



हालात पर सरकार को ध्यान देने की जरूरत

लोकल गवर्नमेंट एसोसिएशन (एलजीए) के अध्यक्ष जेम्स जैमीसन ने भी चेतावनी दी है। उनका कहना है कि दिन पर दिन यूक्रेनी शरणार्थियों की संख्या बढ़ रही है। ब्रिटिश सरकार को यह इस पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। इस जंग में बच्चों और महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानी हुई है। लोगों को उनके परिवार से मिलवाने की कई तरह से प्रक्रिया भी चल रही है। असुरक्षित लोगों की मदद के लिए कई तरह की योजनाएं भी चलाई जा रही हैं। फेसबुक के माध्यम से भी लोगों को अवेयर किया जा रहा है।


 https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-6th-day-russo-ukraine-war-continues-russias-nuclear-triad-preparations 


कई देशों ने की शरणार्थियों की मदद

जेम्स जैमीसन ने कहा, हमें डर है कि केवल 3,200 यूक्रेनी वास्तव में कार्यक्रम के माध्यम से ब्रिटेन पहुंचे थे। संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक 24 फरवरी के रूसी अटैक के बाद कुल मिलाकर 40 लाख से अधिक लोग यूक्रेन छोड़कर भागे हैं। सबसे अधिक पोलैंड में लोगों ने शरण ली है। रोमानिया, हंगरी, मोल्दोवा और स्लोवाकिया ने भी हजारों लोगों ने पनाह ली है।


https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-5th-day-live-russia-ukraine-talks-in-belarus-to-end-the-war


मदद के नाम पर हो सकती है महिलाओं की तस्करी

इन संगठनों का कहना है कि ज्यादातर लोग कहते हैं कि उन्हें एक अविवाहित महिला की जरूरत है जो उनके बच्चों की देखभाल कर सकें। जैमसीन ने कहा, हमें चिंता है कि यह योजना मानव तस्करी शुरू कर सकती है। हम बहुत से ऐसे लोगों को जानते हैं जो सोशल मीडिया पर अवैध गतिविधियों को बढ़ावा दे रहे हैं। सोशल मीडिया के जरिए घर में रहने का ऑफर देकर महिलाओं और बच्चों को गलत कामों में धकेला जा सकता है।


https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-4th-day-live-russias-fourth-day-of-attack-on-ukraine-russian-troops-enter-other-city 


आसरे की तलाश में यूक्रेन से भागी महिलाएं

यूक्रेन की शरणार्थी महिलाओं और लड़कियों के साथ उन जगहों पर बलात्कार किया जा रहा है जहां वह सुरक्षा की उम्मीद में पहुंची थीं। यूक्रेनी किशोर लड़कियां आसरे के लिए जिन देशों में पहुंच रही हैं, उन देशों में निवासियों द्वारा उनके साथ दुर्व्यवहार किए जाने की भी खबरें हैं। पोलैंड में, एक व्यक्ति को मार्च के मध्य में एक 19 वर्षीय यूक्रेनी शरणार्थी के साथ बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किया गया। ऐसा अनुमान है कि 5 में से 1 शरणार्थी महिला और लड़कियां घर से अपनी यात्रा के दौरान, साथ ही शरणार्थी शिविरों और आश्रयों जैसे स्थानों में यौन हिंसा का सामना करती हैं। ये महिलाएं मानव तस्करी का भी शिकार हो सकती हैं। नागरिकों को निशाने पर लेकर किए जा रहे रूसी हमलों से बचने के लिए, ये महिलाएं और बच्चे मुख्य रूप से पोलैंड और अन्य यूरोपीय देशों का रुख कर रहे हैं, जहां वीजा नियमों में नरमी है।


https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-3rd-day-russias-biggest-attack-on-ukraines-capital-kiev-heavy-damage-to-many-buildings 


हर 5 में से एक महिला दुर्व्यवहार की शिकार

यूक्रेनी किशोर लड़कियां आसरे के लिए जिन देशों में पहुंच रही हैं, उन देशों के लोग उनके साथ दुर्व्यवहार कर रहे हैं। पोलैंड में, एक व्यक्ति को मार्च में एक 19 वर्षीय यूक्रेनी शरणार्थी के साथ बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किया गया। ऐसा अनुमान है कि 5 में से 1 शरणार्थी महिला और लड़कियां घर से अपनी यात्रा और शरणार्थी शिविरों में यौन हिंसा का सामना कर रही हैं।


https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-second-day-of-attack-on-ukraine-ukraine-army-continues-to-fight-with-russian-army  


देश के बुरे हालात पर सैनिकों को चिंता

पोलैंड में यौन तस्करी के बढ़ते मामले से पूर्व ब्रिटिश सैनिक दंग रह गए। उनका कहना है कि उम्मीद भी नहीं थी कि जंग के बीच इतने बुरे हालात हो जाएंगे। रूसी आक्रमण के बीच लाखों महिलाओं और बच्चों के यूक्रेन की सीमाओं की तरफ भागने के मद्देनजर इन बेहद संवेदनशील शरणार्थियों को मानव तस्करों के चंगुल से बचाने और अन्य तरह के शोषण का शिकार होने से रोकने को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। अब पोलैंड के सबसे व्यस्त चौराहे के आसपास दस सुरक्षा विशेषज्ञों की टीम तैनाती की गई है ताकि महिलाओं और बच्चों की रक्षा की जा सके।


https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-7-ukrainians-killed-9-injured-in-russian-shelling 



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 17 अप्रैल 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।