वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन कोविड -19 पॉजिटिव पाए गए हैं| गुरुवार को व्हाइट हाउस की ओर से यह जानकारी दी गई है। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव काराइन जीन-पियरे ने बताया कि राष्ट्रपति बाइडेन में कोरोना के काफी हल्के लक्षण पाए गए हैं।
काराइन जीन-पियरे ने बताया कि जांच में पॉजिटिव पाए जाने पर तत्काल इलाज शुरू कर दिया गया है। डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी में लगी हुई है। वहीं राष्ट्रपति बाइडेन को आइसोलेट कर दिया गया है।
उन्होंने कहा कि इस दौरान बाइडेन अपने सभी कार्यों को पूरी कर रहे हैं। फोन और वीडियो क्रॉन्फ्रैंसिंग के जरिए व?? नियमित बैठकें कर रहे हैं।
काराइन जीन-पियरे ने बताया कि जो बाइडेन के राष्ट्रपति पद ग्रहण करने से पहले उन्होंने फाइजर की वैक्सीन लगवाई थी। इसके बाद एहतियात के तौर पर उन्हें सितंबर में पहली बूस्टर डोज और 30 मार्च 2022 को दूसरी अतिरिक्त डोज लगाई गई थी।
अगले 10 दिनों के भीतर चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से बात कर सकते है अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन
रिपोर्ट्स के मुताबिक पिछले दिनों अमेरिका में कोरोना संक्रमण का काफी प्रभाव देखने को मिला था। वहीं राष्ट्रपति जो बाइडेन के पॉजिटिव होने पर अपने पूरे स्टाफ समेत उप राष्ट्रपति कमला हैरिस, कैबिनेट के सदस्या और अन्य प्रतिनिधियों की भी जांच कराई जा रही है, क्योंकि पिछले दिनों लगातार बैठकों का दौर चला था।