मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी ने नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को दी बधाई, कहा - जल्द मिलना चाहूंगी

नई दिल्ली: कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्षा सोनिया गांधी ने नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को बधाई दी। उन्होंने कहा कि वह द्रौपदी मुर्मू से जल्द मिलने की उम्मीद करतीं हैं। इससे पहले राहुल गांधी समे…

कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी ने नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को दी बधाई, कहा - जल्द मिलना चाहूंगी
कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी ने नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को दी बधाई, कहा - जल्द मिलना चाहूंगी | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली:  कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्षा सोनिया गांधी ने नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को बधाई दी। उन्होंने कहा कि वह द्रौपदी मुर्मू से जल्द मिलने की उम्मीद करतीं हैं। इससे पहले राहुल गांधी समेत विपक्ष के कई नेताओं ने द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बनने पर बधाई दी है| कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लिखा, "देश की 15वीं राष्ट्रपति चुने जाने पर द्रौपदी मुर्मू को बधाई|



बीजेपी के नेतृत्व वाली NDA की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू देश की 15वीं राष्ट्रपति बन गई हैं|   वे इस सर्वोच्च संवैधानिक पद पर पहुंचने वाली देश की पहली आदिवासी और दूसरी महिला राष्ट्रपति हैं। 



गुरुवार को हुई काउंटिंग में नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (NDA) की प्रत्याशी द्रौपदी ने यूनाइटेड प्रोग्रेसिव अलायंस (UPA) के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को तीसरे राउंड की गिनती में ही हरा दिया। 



द्रौपदी मुर्मू को मिले 2824 वोट, यशवंत सिन्हा को 1877 वोट


राष्ट्रपति चुनाव के वोटों की गिनती गुरुवार देर रात 4 राउंड में पूरी हुई। कुल 4754 वोट पड़े थे। गिनती के वक्त 4701 वोट वैध और 53 अमान्य पाए गए। कुल वोटों का कोटा 5,28,491 था। इसमें द्रौपदी मुर्मू को कुल 2824 वोट मिले। इनकी वैल्यू 6 लाख 76 हजार 803 थी।  यशवंत सिन्हा को कुल 1877 वोट मिले, जिनकी वैल्यू 3 लाख 80 हजार 177 रही। दूसरी तरफ सिन्हा को आंध्र प्रदेश, नागालैंड और सिक्किम से एक भी वोट नहीं मिला। उन्हें सबसे ज्यादा 216 वोट पश्चिम बंगाल से मिले। वोट प्रतिशत की बात करें तो द्रौपदी मुर्मू को 64% और यशवंत सिन्हा को 36% वोट मिले।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 21 जुलाई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।