Basti: कुदरहा मंडल में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन
आजादी के 78वें वर्ष के उपलक्ष्य में कुदरहा मंडल में 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गायघाट चेयरमैन प्रतिनिधि पिंटू तिवारी, ब्लॉक प्रमुख कुदरहा अनिल दुबे, जिलाध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा भाजपा ब्रह्मदेव यादव, मंडल अध्यक्ष दुर्गेश अग्रहरी सहित कई सम्मानित प्रधानगण, क्षेत्र पंचायत सदस्य, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे एवं कार्यकर्ता उत्साहपूर्वक मौजूद रहे।
राष्ट्रगान के साथ हुई शुरुआत
कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान के साथ हुई, जिसके बाद देशभक्ति के नारे लगाते हुए तिरंगा यात्रा निकाली गई। पूरे मार्ग में उपस्थित जनसमूह ने राष्ट्रध्वज को सलाम किया और भारत माता की जय के नारे लगाकर राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।
सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद
यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था के लिए लालगंज थाना क्षेत्र के कुदरहा चौकी प्रभारी रामानंद सिंह अपने दल बल के साथ मौके पर मुस्तैदी से तैनात रहे, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हो सका।
राष्ट्रीय एकता का संदेश
इस तिरंगा यात्रा के माध्यम से लोगों को राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने भारत माता की जय के नारे लगाकर अपने देश के प्रति अपनी एकता और अखंडता का प्रदर्शन किया।
Powered by Froala Editor
