मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

गोंडा न्यूज़ : पुलिस लाइन में महाकुंभ का पवित्र गंगाजल पुलिस ने शुरू किया वितरण!

पुलिस अधीक्षक गोण्डा के नेतृत्व में संगम से लाए गए पवित्र त्रिवेणी के जल को श्रद्धालुओं में किया गया वितरित ।गोण्डा। आज दिनांक 05.03.2025 को माननीय मुख्यमंत्री जी के अपेक्षानुसार गोण्डा फायर सर्विस क…

गोंडा न्यूज़ : पुलिस लाइन में महाकुंभ का पवित्र गंगाजल पुलिस ने शुरू किया वितरण!
गोंडा न्यूज़ : पुलिस लाइन में महाकुंभ का पवित्र गंगाजल पुलिस ने शुरू किया वितरण! — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News


पुलिस अधीक्षक गोण्डा के नेतृत्व में संगम से लाए गए पवित्र त्रिवेणी के जल को श्रद्धालुओं में किया गया वितरित ।


गोण्डा। आज दिनांक 05.03.2025 को माननीय मुख्यमंत्री जी के अपेक्षानुसार गोण्डा फायर सर्विस की टीम द्वारा प्रयागराज संगम से लाए गए लगभग 4,500 ली0 पवित्र त्रिवेणी के जल को पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री विनीत जायसवाल के नेतृत्व में श्रद्धालुओं को वितरित किया गया। पवित्र गंगाजल वितरण कार्यक्रम के तहत सर्वप्रथम पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में अग्निशमन वाहन को लाया गया जहां पुलिस परिवार तथा आम श्रद्धालु उपस्थित होकर, पहले गंगाजल का पूजन-अर्चन किया तथा पुष्प अर्पित कर सभी लोगों द्वारा मा गंगा के प्रति सच्ची श्रद्धा प्रकट की गयी। पूजन-अर्चन के पश्चात पुलिस परिवार के लोग, जो ड्यूटी के कारण महाकुम्भ नहीं जा सके थे, उन सभी के परिवार तथा आम श्रद्धालु उपस्थित होकर, कतारबद्ध तरीके से सभी लोगों ने गंगाजल प्राप्त किया। गंगाजल प्राप्त कर रहे लोगों में अति प्रसन्नता के साथ मा गंगा के प्रति सच्ची श्रद्धा और आस्था का भाव था। सभी श्रद्धालुओं द्वारा आस्था और उत्साह से पवित्र जल को प्राप्त किया गया।


इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री मनोज कुमार रावत, क्षेत्राधिकारी सदर सुश्री शिल्पा वर्मा, मुख्य अग्निशमन अधिकारी सहित पुलिस के अन्य अधि0/कर्मचारीगण मौजूद रहें ।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 5 मार्च 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?

गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।