मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' की रिलीज में अब 200 दिन बाकी, मेकर्स ने एक शानदार पोस्टर के साथ बढ़ाया उत्साह

अल्लू अर्जुन स्टारर 'पुष्पा 2: द रूल' साल 2024 की मोस्ट अवेटेड फिल्म्स में से एक है। ये फिल्म 15 अगस्त, 2024 को रिलीज होने वाली है। ऐसे में निर्माताओं ने आज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर फिल्म के '200 डेज टू…

फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' की रिलीज में अब 200 दिन बाकी, मेकर्स ने एक शानदार पोस्टर के साथ बढ़ाया उत्साह
फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' की रिलीज में अब 200 दिन बाकी, मेकर्स ने एक शानदार पोस्टर के साथ बढ़ाया उत्साह | फ़ोटो: TVL News

अल्लू अर्जुन स्टारर 'पुष्पा 2: द रूल' साल 2024 की मोस्ट अवेटेड फिल्म्स में से एक है। ये फिल्म 15 अगस्त, 2024 को रिलीज होने वाली है। ऐसे में निर्माताओं ने आज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर फिल्म के '200 डेज टू गो' पोस्टर से पर्दा उठाया है। इस फिल्म का निर्माण जोरों पर है, और निर्माता यह सुनिश्चित करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं कि यह 2024 की सबसे बड़ी फिल्म बन जाए। इस फिल्म को लेकर उम्मीद तेज है और ट्रेड और दर्शक, दोनों के बीच फिल्म को लेकर लगातार चर्चा हो रहीं है, जिससे 15 महीनों से अधिक समय से साल की सबसे प्रतीक्षित फिल्म के लिए चार्ट के टॉप पर इसकी पोजीशन सेफ  है। वहीं इस फिल्म को लेकर हाइप भी जोरों पर है। बता दें, 2021 में 'पुष्पा: द राइज' की रिकॉर्ड तोड़ सफलता के बाद, राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता आइकन अल्लू अर्जुन  मास्टर फिल्ममेकर सुकुमार द्वारा निर्देशित इस सीक्वल में रूल करने के लिए लौट आए हैं। इस फिल्म में रश्मिका मंदाना और बहुमुखी अभिनेता फहद फासिल भी होंगे। माइथ्री मूवी मेकर्स ने दर्शकों के लिए एक कम्प्लीट एंटरटेनमेंट पेश करने के लिए कमर कस ली है जो न केवल उनकी उम्मीदों पर खरा उतरेगी बल्कि बेहतर भी होगी।


हाल में फिल्म के 200 दिनों का काउंटडाउन मार्क करते हुए निर्माताओं ने अपने सोशल मीडिया पर एक आकर्षक पोस्टर साझा किया और कैप्शन में लिखा -


पुष्पा 2 द रूल का निर्देशन सुकुमार ने किया हैं और इसमें अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहद फासिल ने अभिनय किया हैं। माइथ्री मूवी मेकर्स और मुत्तमसेट्टी मीडिया द्वारा निर्मित पुष्पा 2 द रूल 15 अगस्त 2024 को रिलीज होगी।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 29 जनवरी 2024 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।