मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

पावर स्टार पवन सिंह समेत दिग्गज भोजपुरी कलाकारों की गोरखपुर में सजेगी महफिल

होली की आहट के साथ ही पूरे देश में उल्लास और उमंग का माहौल बनने लगा है। इसी रंगीन उत्सव को और भी खास बनाने के लिए “B4U जोगीरा सा रा रा रा” कार्यक्रम का आयोजन इस बार उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के वी पार्…

पावर स्टार पवन सिंह समेत दिग्गज भोजपुरी कलाकारों की गोरखपुर में सजेगी महफिल
पावर स्टार पवन सिंह समेत दिग्गज भोजपुरी कलाकारों की गोरखपुर में सजेगी महफिल | फ़ोटो: TVL News


होली की आहट के साथ ही पूरे देश में उल्लास और उमंग का माहौल बनने लगा है। इसी रंगीन उत्सव को और भी खास बनाने के लिए “B4U जोगीरा सा रा रा रा” कार्यक्रम का आयोजन इस बार उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के वी पार्क में किया जा रहा है। यह भव्य आयोजन 6 मार्च को सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक होगा, जहां भोजपुरी इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकार होली के गानों से अपनी प्रस्तुति से समां बांधने को तैयार हैं।


इस कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण पावर स्टार पवन सिंह होंगे, जिनकी दमदार आवाज और एनर्जी से दर्शकों में जोश भर जाएगा। पवन सिंह ने अपनी जबरदस्त गायकी और अभिनय से भोजपुरी इंडस्ट्री को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। उनकी आवाज का जादू हर उम्र के लोगों पर छाया रहता है। स्टेज पर उनकी परफॉर्मेंस इतनी एनर्जेटिक होती है कि दर्शक खुद को झूमने से रोक नहीं पाते।

गत वर्ष यह आयोजन वाराणसी में हुआ था, लेकिन इस बार गोरखपुर के वी पार्क में इसे और भव्य रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है। इस शानदार कार्यक्रम में भोजपुरी सिनेमा और म्यूजिक इंडस्ट्री के बड़े कलाकार भी रंग जमाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।


पवन सिंह के अलावा इस कार्यक्रम में स्मृति सिन्हा, अंकुश राजा और समर सिंह की शानदार प्रस्तुतियां देखने को मिलेंगी। वहीं, आकाश, लाडो मदेसिया, रितेश पांडे, प्रशांत, शुभी शर्मा अपने धमाकेदार परफॉर्मेंस से दर्शकों को झूमने पर मजबूर करेंगे। स्टेज पर श्रुति राव, सपना चौहान, डिंपल सिंह और नीलम गिरी की अदाओं का जादू भी चलेगा। इनके साथ ही शिल्पी राघवानी, रानी शालिनी और बिजेंद्र (बिब) जैसे नए कलाकार भी अपने हुनर का जलवा बिखेरने के लिए तैयार हैं।


कार्यक्रम को और भी मजेदार बनाने के लिए सीपी भट्ट और गोलू तिवारी भी अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों को होली के रंग में सराबोर कर देंगे। यह कार्यक्रम भोजपुरी संगीत प्रेमियों के लिए किसी तोहफे से कम नहीं होगा। मंच पर कलाकारों की एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां होंगी, जो दर्शकों को खूब एंटरटेन करेंगी।


गोरखपुर में होने वाले इस खास आयोजन को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री के सबसे बड़े नाम जब एक मंच पर हों, तो धमाल मचना तय है। 6 मार्च को वी पार्क, गोरखपुर में संगीत, नृत्य और होली के रंगों से सराबोर होने के लिए तैयार हो जाइए।इस कार्यक्रम के प्रस्तुतकर्ता यशी फिल्म्स है।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 5 मार्च 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।