मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

त्रिपुरा कांग्रेस भवन पर हमला...तोड़फोड़, प्रदेश कांग्रेस चीफ समेत कई घायल: कांग्रेस ने कहा- भाजपाई गुंडों ने दफ्तर पर हमला कर पत्थरबाज़ी की, चाकू चलाए; दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग

अगरतला: त्रिपुरा में विधानसभा की 4 सीटों पर हुए उप-चुनाव के नतीजे घोषित हो गए| त्रिपुरा विधानसभा उप-चुनाव में सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने तीन सीटों पर जीत दर्ज की है जबकि कांग्रेस को एक…

त्रिपुरा कांग्रेस भवन पर हमला...तोड़फोड़, प्रदेश कांग्रेस चीफ समेत कई घायल: कांग्रेस ने कहा- भाजपाई गुंडों ने दफ्तर पर हमला कर पत्थरबाज़ी की, चाकू चलाए; दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग
त्रिपुरा कांग्रेस भवन पर हमला...तोड़फोड़, प्रदेश कांग्रेस चीफ समेत कई घायल: कांग्रेस ने कहा- भाजपाई गुंडों ने दफ्तर पर हमला कर पत्थरबाज़ी की, चाकू चलाए; दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग | फ़ोटो: TVL News

अगरतला: त्रिपुरा में  विधानसभा की 4 सीटों पर हुए उप-चुनाव के नतीजे घोषित हो गए| त्रिपुरा विधानसभा उप-चुनाव में सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने तीन सीटों पर जीत दर्ज की है जबकि कांग्रेस को एक सीट पर सफलता मिली है|  अगरतला उपचुनाव में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के उम्मीदवार सुदीप रॉय बर्मन जीते| 



उप-चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद कांग्रेस और भाजपा समर्थकों के बीच झड़प हो गई। त्रिपुरा कांग्रेस भवन पर भाजपा समर्थकों ने हमला कर दिया है| त्रिपुरा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बिरजीत सिन्हा समेत 20 लोगों के घायल होने की खबर है।



कांग्रेस ने कहा,''उपचुनाव में हमारे अच्छे प्रदर्शन और श्री सुदीप रॉय बर्मन जी की ऐतिहासिक जीत से कुंठित हो कर भाजपा अब गुंडागर्दी और हिंसा पर उतर आयी है। यह रक्तरंजित राजनीति ही भारतीय जनता पार्टी का असली चेहरा है| 



कांग्रेस नेता डॉ अजय कुमार ने कहा, 'भाजपाई गुंडों ने त्रिपुरा में कांग्रेस कार्यालय पर हमला कर पत्थरबाज़ी की, चाकू चलाए। हमारे प्रदेशाध्यक्ष बिरजीत सिन्हा जी गम्भीर रूप से घायल हुए हैं, हमला अभी भी जारी है, पुलिस तमाशबीन बनी हुई है। यह हिंसा किसके निर्देश पर हो रही है?



कांग्रेस मीडिया प्रभारी आशीष कुमार साहा ने बताया कि जुबिलेंट कांग्रेस समर्थक अगरतला विधानसभा सीट पर विजयी उम्मीदवार सुदीप रॉय बर्मन के साथ दोपहर करीब 1 बजे मतगणना हॉल से कांग्रेस भवन लौट रहे थे। जब वे दोपहर के भोजन की तैयारी कर रहे थे तो भाजपा समर्थकों के एक समूह ने कांग्रेस भवन पर हमला किया। 



उन्होंने बताया कि त्रिपुरा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के सिर पर ईंटों से वार किया गया | जबकि एक कांग्रेस कार्यकर्ता को भाजपा समर्थकों ने चाकू मार दिया।  कांग्रेस मीडिया प्रभारी आशीष कुमार साहा कहा,''भाजपा युवा मोर्चा के एक नेता के नेतृत्व में भाजपा समर्थकों ने इमारत पर ईंटों की बारिश की और उसके सामने खड़ी कई मोटरसाइकिलों को क्षतिग्रस्त कर दिया। साहा ने आरोप लगाया कि जब हमला हुआ तो पुलिस मूकदर्शक बनी रही।



कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कहा,''अगरतला उपचुनाव में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के शानदार प्रदर्शन से बौखला कर भाजपाई गुंडों ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं पर कायरतापूर्ण हमला किया और पुलिस मूकदर्शक बनी रही। जनादेश को स्वीकार करने की जगह यह बौखलाहट बेहद निंदनीय है।  दोषियों पर सख़्त कार्रवाई हो।



 प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया,''भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के करोड़ों कार्यकर्ता व नेता त्रिपुरा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं व नेताओं के साथ चट्टान की तरह खड़े होकर भाजपा की हिंसा का सामना करेंगे भाजपा चाहे जितना भी हिंसक हथकंडे अपनाए, लोकतंत्र के मैदान में इन हिंसक हथकंडों की हार निश्चित है जय कांग्रेस, जय हिंद


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 26 जून 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।