मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

IRE v IND 1ST T20I: भारत ने पहले मैच में आयरलैंड को 7 विकेट से हराया

डबलिन: IRE vs IND पहला T-20: भारत ने दो टी-20 मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में आयरलैंड को 7 विकेट से हरा दिया। आयरलैंड के डबलिन में खेले गए पहले टी20 मुकाबले में भारत ने आयरलैंड को 7 विकेट से हराकर…

IRE v IND 1ST T20I: भारत ने पहले मैच में आयरलैंड को 7 विकेट से हराया
IRE v IND 1ST T20I: भारत ने पहले मैच में आयरलैंड को 7 विकेट से हराया | फ़ोटो: TVL News

डबलिन:  IRE vs IND पहला T-20:  भारत ने दो टी-20 मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में आयरलैंड को 7 विकेट से हरा दिया। आयरलैंड के डबलिन में खेले गए पहले टी20 मुकाबले में भारत ने आयरलैंड को 7 विकेट से हराकर दो मैचों की सीरीज के मुकाबले में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है| 



वर्षा बाधित पहले टी20 मुकाबले में  आयरलैंड ने दो टी-20 मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया के सामने 109 रन का टारगेट रखा है। जवाब में टीम इंडिया ने 9.2 ओवर में 3 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया। दूसरी टी-20 मैच 28 जून को खेला जाएगा।



बारिश के कारण प्रति पारी 12-12 ओवर के इस मैच में आयरिश टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट खोकर 108 रन बनाए। हैरी टेक्टर ने सबसे ज्यादा 64 रन बनाए। इस मैच में भारत के सबसे तेज गेंदबाज उमरान मलिक को डेब्यू का मौका मिला|  



भारत की ओर से भुवनेश्वर कुमार, कप्तान हार्दिक पंड्या, आवेश खान और युजवेंद्र चहल ने 1-1 विकेट लिया। अपना पहला मैच खेल रहे उमरान मलिक ने 1 ओवर में 14 रन दिए|



भारत ने 109 रनों के लक्ष्य को को 9.2 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया। दीपक हुड्डा ने नाबाद 47 रन बनाए। ईशान किशन ने 26 रनों की पारी खेली। आयरिश टीम की ओर से सबसे ज्यादा क्रेग यंग ने 2 विकेट लिए| जोशुआ लिटिल को 1 विकेट मिला|




दोनों टीमें-

भारत (प्लेइंग इलेवन):  ईशान किशन, ऋतुराज गायकवाड, दीपक हुड्डा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, आवेश खान उमरान मलिक और युजवेंद्र चहल।



आयरलैंड (प्लेइंग इलेवन):  पॉल स्टर्लिंग, एंड्र्यू बालबर्नी (कप्तान), गारेथ डेलनी, हैरी टेक्टर, लोर्कन टकर, एंडी मैकब्रायन, जॉर्ज डॉकरेल, मार्क एडेर, क्रेग यंग, कोनोर ओल्फेट और जोशुआ लिटिल।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 26 जून 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।