मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

आगरा कूरियर कंपनी डकैती का पर्दाफाश: दिनदहाड़े घुसकर लूटे थे 40 लाख रुपये, मां-बेटी समेत 5 लोग गिरफ्तार, अन्य आरोपियों की तलाश

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के रावतपाड़ा कोतवाली थाना क्षेत्र में 22 जुलाई को कोरियर कंपनी से हुई 40 लाख रुपये लूटकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया। 40 लाख रुपये लूटकांड मामले में पुलिस ने मां-बेटी…

आगरा कूरियर कंपनी डकैती का पर्दाफाश: दिनदहाड़े घुसकर लूटे थे 40 लाख रुपये, मां-बेटी समेत 5 लोग गिरफ्तार, अन्य आरोपियों की तलाश
आगरा कूरियर कंपनी डकैती का पर्दाफाश: दिनदहाड़े घुसकर लूटे थे 40 लाख रुपये, मां-बेटी समेत 5 लोग गिरफ्तार, अन्य आरोपियों की तलाश | फ़ोटो: TVL News

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के रावतपाड़ा कोतवाली थाना क्षेत्र में 22 जुलाई को कोरियर कंपनी से हुई 40 लाख रुपये लूटकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया। 40 लाख रुपये लूटकांड मामले में पुलिस ने मां-बेटी समेत 5 लोगों को गिरफ़्तार किया है और 4 लाख रुपये बरामद किए हैं| गिरफ़्तार मास्टरमाइंड पवन ने भाई की शादी का कर्ज चुकाने के लिए वारदात को अंजाम दिया था|



22 जुलाई को नकाबपोश बदमाशों ने रावतपाड़ा की तिवारी गली में एनएम कोरियर कंपनी के ऑफिस डकैती डाली थी। कर्मचारियों व ग्राहकों के मुंह पर टेप चिपका कर 40 लाख रुपए लूटे थे। गिरफ्तार आरोपितों में एक बदमाश राजेंद्र उर्फ राजू कश्यप की मां, बहन और भाई शामिल हैं। आरोपितों से चार लाख रुपये और तमंचा बरामद हुआ है। अन्य बदमाशों की तलाश में पुलिस की दबिश जारी है|



26 जुलाई को एसओजी, सीआईडब्ल्यू, स्वाट, सर्विलांस व थाना रावतपाड़ा कोतवाली पुलिस टीम के संयुक्त ऑपरेशन द्वारा थाना क्षेत्र में हुयी डकैती की घटना का सफल अनावरण करते हुए  दो लड़कियों सहित कुल 05 अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार|



शुक्रवार, 22 जुलाई को कूरियर कंपनी के मैनेजर आनन्दपुरी द्वारा थाना कोतवाली को सूचना दी गयी कि मैं गुजरात का मूल निवासी हूं तथा वर्तमान में वंशीधर अग्रवाल का मकान तिवारी गली रावतपाड़ा थाना कोतवाली जनपद आगरा में एम0एन0 कोरियर कायार्लय में कार्यरत हूँ। मेरे साथ सनी, सहदेव, क्रिपाल व सिकन्दर भी काम करते हैं। 



कर्मियों को बंधक बना के मुंह सेलोटेप से बांध दिये

शुक्रवार दोपहर के समय मेरे कार्यालय पर मुंह पर काला मास्क लगाये हुए चार बदमाश आये और असलाह से फायर करते हुए हम पर तमंचा तान दिया और हम लोगों के मुंह सेलोटेप से बांध दिये। हमको मारने की धमकी देते हुए 10 लाख रू0 मेरे कार्यालय एवं ऊपर के कमरे से 30 लाख लेते हुए कुल 40 लाख रूपये लूट लिये। इस दौरान पैसे कोरियर करने के लिए आये एक अन्य ग्राहक से भी पैसे छीन लिये और शटर बन्द कर भाग गये। इस सम्बन्ध में कूरियर कंपनी के मैनेजर आनन्दपुरी की तहरीर पर कोतवाली थाने में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया|



आगरा कूरियर कंपनी लूटकांड में मामले पुलिस टीमों द्वारा घटना के सफल अनावरण हेतु सीसीटीवी, लोगों से पूछताछ, मुखबिर आदि सूचना के विभिन्न माध्यमों द्वारा तलाश की जा रही थी। पुलिस टीम को सीसीटीवी के माध्यम से मोटरसाइकिल व गाड़ी के नम्बर प्राप्त हुआ और अभियुक्तगण की तलाश की गयी।



एसपी सिटी विकास कुमार ने मंगलवार को बताया कि,''रावतपाड़ा कोतवाली क्षेत्र में एक दुकान से 40 लाख रुपये की लूट हुई थी। मामले में CCTV की फुटेज देखी गई। संज्ञान में आया कि मामले में 7 लोग शामिल थे। मामले में पुलिस ने अभी तक 5 लोगों को गिरफ़्तार किया है और 4 लाख रुपये बरामद किए हैं|




आगरा पुलिस ने बताया कि घटना में सात बदमाश शामिल थे। बदमाशों में खंदौली निवासी पवन, सागर परमार, दीपक शर्मा, देवा और फतेहपुर सीकरी निवासी हरिओम परमार, रानू सिसौदिया, संदीप राठौर शामिल थे।



पुलिस ने बताया किमुखबिर की सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम बताये घर पर पहुंची और अन्दर जाने का प्रयास करने पर 02-03 अभियुक्तगण द्वारा रास्ता रोक लिया गया, जिसका फायदा उठाकर अन्दर बैठा एक व्यक्ति पीछे की तरफ से भाग गया। महिला आरक्षियों एवं पुलिस टीम द्वारा दो अभियुक्ता सहित कुल 03 अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर लिया गया। इन तीनों आरोपियों के कब्जे से कुल रू0 2,00,000/- बरामद हुए। 



कर्ज उतारने के लिए वारदात की प्लानिंग की थी
पुलिस टीम द्वारा पूछताछ करने पर अपना नाम अनीता, प्रियंका व राजू कश्यप एवं भागने वाले अभियुक्त का नाम पवन बताया गया। बरामदगी के सम्बन्ध में पूछने पर बताया गया कि अभी कुछ समय पहले हमने अमित की शादी की थी, जिसमें हम पर बाहर के लोगों का काफी कर्जा हो गया था। पवन एवं उसके साथियों को भी अपने-अपने काम के लिए पैसों की जरुरत थी, तो हम सभी ने पवन के साथियों व उनके परिवारीजनों के साथ मिलकर लूट की योजना बनाई थी।




इस योजना में पवन ने अपने साथी सागर परमार, दीपक शर्मा उर्फ छोटू उर्फ वोडाफोन, देवा, हरिओम परमार, रानू शिशोदिया, सन्दीप राठौर के साथ मिलकर तिवारी वाली गली रावतपाडा में लूट की घटना को अन्जाम दिया, जिससे काफी धन प्राप्त हुआ था। जो रूपये आपको हम लोगों से बरामद हुए हैं, यह उसी लूट से लूटे गये रूपये हैं। हम लोगों के हिस्से में आया शेष धन पवन के पास है इसलिए हमने पवन को अभी अभी आप लोगों को रोककर भगा दिया था।




अन्य आरोपी बसन्त परमार की गिरफ्तारी का विवरण
इसी क्रम में पुलिस टीम गिरफ्तार आरोपियों को साथ लेकर रामनगर से हाईवे की तरफ टैम्पो स्टैण्ड की तरफ पहुँचे, जहां लूट से सम्बन्धित अभियुक्त के अपने घर पर आने की सूचना प्राप्त हुयी। इस सूचना पर तत्काल पुलिस टीम बताये स्थान पर पहुंची, जहां सामने से एक व्यक्ति प्लास्टिक के बोरे में कुछ सामान लाते हुए, आता हुआ दिखायी दिया। आरोपियों द्वारा बताया गया कि यह अभियुक्त सागर का भाई है। पुलिस टीम को देख वह भागने लगा। पुलिस टीम द्वारा चारों ओर से घेरकर गिरफ्तार कर लिया गया। 



अभियुक्त के कब्जे से बोरे में 01 तमन्चा मय 01 कारतूस 315 बोर व रू0 1,00,000/- बरामद हुए। पुलिस टीम द्वारा पूछताछ करने पर अभियुक्त द्वारा बताया गया कि मेरा नाम बसन्त परमार है। बरामदगी के सम्बन्ध में बताया गया कि मैंने, मेरे पिता बच्चू सिंह व मेरे भाई सागर एवं उसके साथियों एवं परिवारीजनों ने मिलकर लूट की योजना बनायी थी। योजना के अनुसार सागर ने अपने साथी पवन उर्फ गुटकन्ना, दीपक शर्मा उर्फ छोटू उर्फ वोडाफोन, देवा, हरिओम परमार, रानू शिशोदिया, सन्दीप राठौर ने तिवारी वाली गली में लूट की घटना को अन्जाम दिया था। बरामद रूपये उसी लूट से सम्बन्धित हैं एवं शेष धन मेरे भाई सागर एवं मेरे पिता के पास है।



पांचवे आरोपी की गिरफ्तारी
अभियुक्त द्वारा लवानिया कालोनी के मोड के पास बताया गया कि मोड से थोडा अन्दर जाकर गली के नुक्कड पर कुछ दूरी पर स्थित घर दीपक शर्मा उर्फ छोटू उर्फ वोडाफोन का है। इस सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए बताये स्थान पर पहुंचे एवं एक बारगी दबिश देते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त के कब्जे से रू0 1,00,000/बरामद हुए। 



अपना नाम नेत्रपाल बताते हुए बरामगदी के सम्बन्ध में बताया कि मैनें, मेरी पत्नी संगीता व मेरे बेटे दीपक शर्मा उर्फ छोटू उर्फ वोडाफोन ने पवन व सागर के साथियों व साथियों के परिवारीजनो के साथ मिलकर लूट की योजना बनाई थी। अभी पुलिस सूचना मिलने पर मेरा बेटा दीपक व मेरी पत्नी संगीता घर से निकल गये हैं। हम लोगों के हिस्से में आया शेष धन मेरे पुत्र दीपक व मेरी पत्नी संगीता के पास है।




फतेहपुर सीकरी निवासी संदीप राठौर हिस्ट्रीशीटर है। वह पूर्व में भी जेल जा चुका है।घटना के बाद से सभी बदमाश फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पांच टीम लगातार दबिश दे रही हैं। जल्द गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं???




इनकी हुई गिरफ्तारी 

1. अनीता पत्नी गिरिश कश्यप उर्फ पपुआ नि० बाईया वाली गली रामनगर खन्दौली आगरा। 

2. प्रियंका पुत्री गिरीश कश्यप उर्फ पपुआ नि0 बाईया वाली गली रामनगर खन्दौली आगरा। 

3. राजू कश्यप पुत्र गिरीश कश्यप उर्फ पपुआ नि0 बाईया वाली गली रामनगर खन्दौली आगरा। 

4. बसंत परमार पुत्र बच्चू सिंह नि0 कृष्णा नगर कालोनी थाना खंदौली जनपद आगरा। 

5. नेत्रपाल शर्मा पुत्र ताराचन्द्र शर्मा नि० लवानिया कालौनी रामनगर थाना खन्दौली जनपद आगरा।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 27 जुलाई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।