मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

आगरा: 5 सट्टेबाज चढ़े पुलिस के हत्थे , आईपीएल मैच में लगाते थे सट्टा; लैपटॉप- मोबाइल व नकदी बरामद

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में लाखों रुपए का ऑनलाइन सट्टा लगाने वाले 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया| थाना हरीपर्वत, सर्विलांस, सीआईडब्ल्यू व स्वाट टीम के संयुक्त ऑपरेशन ने ऑनलाइन सट्टा लगाने वाले…

आगरा: 5 सट्टेबाज चढ़े पुलिस के हत्थे , आईपीएल मैच में लगाते थे सट्टा; लैपटॉप- मोबाइल व नकदी बरामद
आगरा: 5 सट्टेबाज चढ़े पुलिस के हत्थे , आईपीएल मैच में लगाते थे सट्टा; लैपटॉप- मोबाइल व नकदी बरामद | फ़ोटो: TVL News

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में लाखों रुपए का ऑनलाइन सट्टा लगाने वाले 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया| थाना हरीपर्वत, सर्विलांस, सीआईडब्ल्यू व स्वाट टीम के संयुक्त ऑपरेशन ने ऑनलाइन सट्टा लगाने वाले 5 लोगों को गिरफ्तार किया|  



पुलिस ने बताया,''  मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुयी कि पिछले दिनों आगरा शहर में जो आईपीएल की सट्टेबाजी का काम जोर-शोर से चल रहा है| आज वही लोग एक गाड़ी में बैठकर आईएसबीटी के नए पुल के नीचे आईपीएस की सट्टेबाजी का काम ऑनलाइन कर रहे हैं, यदि जल्दी की जाये तो गिरफ्तार किये जा सकते हैं।



इस सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम बताये स्थान पर पहुंची। कुछ दूर खड़े होकर पुलिस टीम द्वारा देखा गया कि कुछ लोग लैपटॉप पर काम कर रहे हैं और सट्टे के सम्बन्ध में आवाज प्रतीत हो रही थी। पुलिस टीम द्वारा चारों ओर से घेरकर 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्तगण व गाड़ी की तलाशी लेने पर 01 लैपटॉप, रू0 5,100/-, 15 मोबाइल बरामद हुए।



पुलिस टीम द्वारा पूछताछ करने पर अपना नाम सिद्धार्थ गुप्ता, जीशान, दीपक कुशवाह, शाहिद खान व अजय बताया गया। मोबाइल व लैपटॉप को चैक किया गया तो आईपीएल सट्टेबाजी से संबधित स्क्रीनशॉट व फोटो पाये गये। 



बरामदगी के सम्बन्ध में बताया गया कि हम लोग आईपीएल की सट्टेबाजी का काम कर रहे थे। हम सभी आईपीएल के सट्टे की खाई-बाड़ी का कार्य संयुक्त रूप से करते हैं, जिससे हमको मोटा मुनाफा होता है। हमसे जो रूपये मिले हैं, वह इसी आईपीएल के सट्टे की खाई-बाड़ी के काम इसी गाड़ी में बैठकर करते हैं।


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 16 अप्रैल 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।