मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

आगरा में भीषण हादसा: दिल्ली हाईवे पर डिवाइडर पार करके ट्रक में घुसी स्कार्पियो, 9 लोगों की मौत- 3 घायल

आगरा:उत्तर प्रदेश के आगरा में दिल्ली-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण हादसा हो गया| आगरा-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर थाना एत्मादुद्दौला के मंडी समिति के पास ट्रक और स्कार्पियो की भिड़ंत हो गई| इस स…

आगरा में भीषण हादसा: दिल्ली हाईवे पर डिवाइडर पार करके ट्रक में घुसी स्कार्पियो, 9 लोगों की मौत- 3 घायल
आगरा में भीषण हादसा: दिल्ली हाईवे पर डिवाइडर पार करके ट्रक में घुसी स्कार्पियो, 9 लोगों की मौत- 3 घायल | फ़ोटो: TVL News

आगरा:उत्तर प्रदेश के आगरा में दिल्ली-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण हादसा हो गया|  आगरा-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर थाना एत्मादुद्दौला के मंडी समिति के पास ट्रक और स्कार्पियो की भिड़ंत हो गई| इस सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई और 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्घटना एक ट्रक में एक स्कार्पियो गाड़ी के घुसने के कारण हुई।



बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो में 12 लोग सवार थे| यह सभी बिहार के गया के रहने वाले थे| घायलों का इलाज चल रहा है| आज सुबह करीब 05ः15 बजे एत्माद्दौला क्षेत्र में मण्डी समिति के पास सड़क हादसे की प्राप्त सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुये घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है| 9 लोगों की मौत हो गयी है|




आगरा के एसपी रोहन प्रमोद ने कहा, ‘दोनो गाड़ियां विपरीत दिशा में जा रही थीं। स्कार्पियो के हाईवे पर नियंत्रण खोकर डिवाइडर पार करके दूसरी तरफ आ जाने से यह दुर्घटना हुई। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है|




टूंडला की ओर से झारखंड नंबर की स्कॉर्पियो गाड़ी मथुरा की ओर जा रही थी| तभी अचानक अनियंत्रित हुई स्कॉर्पियो डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी दिशा में चली गई| दूसरी तरफ आगरा के रामबाग की ओर से कंटेनर आ रहा था, जिससे स्कॉर्पियो जा टकराई|






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 11 मार्च 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।