मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

एमपी के बाद यूपी में पेशाब कांड: आगरा में शख्स को बुरी तरह पीटा, फिर मुंह पर किया पेशाब; मुख्य आरोपी समेत दो गिरफ्तार

आगरा: मध्य प्रदेश के सीधी जिले में हुए पेशाब कांड के बाद उत्तर प्रदेश के आगरा में भी एक व्यक्ति पर पेशाब करने का मामला सामने आया है| सोमवार (24 जुलाई) को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें दि…

एमपी के बाद यूपी में पेशाब कांड: आगरा में शख्स को बुरी तरह पीटा, फिर मुंह पर किया पेशाब; मुख्य आरोपी समेत दो गिरफ्तार
एमपी के बाद यूपी में पेशाब कांड: आगरा में शख्स को बुरी तरह पीटा, फिर मुंह पर किया पेशाब; मुख्य आरोपी समेत दो गिरफ्तार | फ़ोटो: TVL News

आगरा: मध्य प्रदेश के सीधी जिले में हुए पेशाब कांड के बाद उत्तर प्रदेश के आगरा में भी एक व्यक्ति पर पेशाब करने का मामला सामने आया है| सोमवार (24 जुलाई) को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें दिख रहा है कि एक युवक को दबंगों ने बुरी तरह पीटा और वह जमीन पर घायल और बेहोश पड़ा है और दूसरा युवक उस पर पेशाब कर रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक जमीन पर बेहोश पड़े व्यक्ति (खून से लथपथ व्यक्ति)  के सिर पर लात मार रहा है और उसके मुँह पर पेशाब भी किया है। वीडियो में युवक और उसके दोस्तों को पीड़ित को गाली देते हुए सुना जा सकता है।



आगरा पुलिस ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद मुख्य आरोपी आदित्य और एक अन्य को गिरफ्तार किया गया है| पुलिस ने बताया कि वीडियो 2-3 महीने पुराना है|


उत्तर प्रदेश के आगरा में एक व्यक्ति द्वारा दूसरे व्यक्ति पर पेशाब करने के वायरल वीडियो पर DCP सूरज राय  ने कहा कि,''वीडियो सोशल मीडिया के माध्यम से हमारे संज्ञान में आया। पीड़ित ने शिकायत दर्ज नहीं की थी। पुलिस ने खुद संज्ञान लेते हुए IPC की धारा 307 और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। पता चला है कि वीडियो 2-3 महीने पुराना है। मुख्य आरोपी आदित्य को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में एक अन्य को भी गिरफ्तार किया गया है। इसमें शामिल अन्य लोगों को भी जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। पीड़ित और आरोपी एक ही गिरोह के हैं और ऐसा लगता है कि यह आपसी दुश्मनी का मामला है|

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 25 जुलाई 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।