मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

सुपारी से भरा ट्रक चोरी करने के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, साथियों संग मिलकर ड्राइवर ने चुराया था 1 करोड़ की सुपारी से लदा ट्रक

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के थाना फतेहपुर सीकरी पुलिस ने ट्रक में माल (सुपारी) लोड करके गंतव्य तक ना पहुंचाकर बदनीयती से माल का गबन करने वाली घटना में संलिप्त एवं रू0 25,000/- के इनामी अभियुक्त…

सुपारी से भरा ट्रक चोरी करने के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, साथियों संग मिलकर ड्राइवर ने चुराया था 1 करोड़ की सुपारी से लदा ट्रक
सुपारी से भरा ट्रक चोरी करने के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, साथियों संग मिलकर ड्राइवर ने चुराया था 1 करोड़ की सुपारी से लदा ट्रक | फ़ोटो: TVL News

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के थाना फतेहपुर सीकरी पुलिस ने ट्रक में माल (सुपारी) लोड करके गंतव्य तक ना पहुंचाकर बदनीयती से माल का गबन करने वाली घटना में संलिप्त एवं रू0 25,000/- के इनामी अभियुक्त को भी गिरफ्तार किया गया| अभियुक्त के कब्जे से 60 बोरा माल बरामद| जनपद बरेली के थाना बहेड़ी के मौहल्ला इस्लामनगर निवासी अभियुक्त जुनैद की निशानदेही से रखे हुए 40 बोरा माल को 60 बोरा माल में तब्दील किया हुआ बरामद किया गया।



दिल्ली के संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर निवासी पीड़ित सुभाषचन्द्र ने 24 मई को आगरा के थाना फतेहपुर सीकरी में ट्रक चालक रवि भट्ट के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी| चालक 260 बोरी सुपारी लदा ट्रक लेकर फरार हो गया था। सुपारी की कीमत करीब एक करोड़ रुपये बताई गई थी। इस मामले में 04 जून 2022 को आगरा पुलिस और एसटीएफ ने घटना का खुलासा करते हुए पीलीभीत से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था |4 जून 2022 को पुलिस ने ट्रक, इनोवा कार और 220 बोरी सुपारी भी बरामद की है। चालक, क्लीनर और एक अन्य आरोपी फरार था, जिनकी पुलिस तलाश कर रही थी। 



24 मई 2022 को सुभाष चन्द्र द्वारा थाना फतेहपुर सीकरी पर सूचना दी गयी कि मेरी ट्रक बसर (बेंगलुरु) से दिल्ली सुपारी लोड करके चालक रवि भट्ट आ रहा था। फतेहपुर सीकरी पार करने एवं आगरा पहुंचने पर उसका फोन बन्द आ रहा है और गाड़ी व माल का भी कुछ पता नहीं चल पा रहा है। हमें लगता है कि चालक बदनीयती से हमारा माल व गाड़ी लेकर फरार हो गया है। इस सम्बन्ध में थाना फतेहपुर सीकरी पर मु0अ0सं0 149/22 धारा 406 भादवि पंजीकृत किया गया।



उपरोक्त घटना के सफल अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद आगरा के निर्देशन में, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण पश्चिमी के नेतृत्व में, क्षेत्राधिकारी अछनेरा के सफल पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी फतेहपुर सीकरी को टीम गठित करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। इसी क्रम में पुलिस टीम द्वारा मुखबिर द्वारा मिली सूचना के आधार पर वांछित अभियुक्त जुनैद को नोएडा से गिरफ्तार कर लिया गया।




पुलिस टीम द्वारा पूछताछ करने पर जुनैद ने बताया गया कि मैं, रवि भाट, हसन अजहरी, प्रदीप रावत व शरद गुप्ता ने मिलकर प्लान बनाया कि दिल्ली की एक ट्रान्सपोर्ट कम्पनी आईडियल कारगो मूवर्स जिसके ट्रक बँगलोर से बहुत कीमती सुपारी लेकर दिल्ली आते हैं, रास्ते मे हम एक ट्रक गायब कर देंगे और सुपारी बेचकर पैसे कमा लेंगे। इस ट्रान्सपोर्ट कम्मनी मे रवि भाट ट्रक पर चालक का काम करता था।



19 मई, 2022 को रवि भाट ने फोन करके हसन अजहरी को बताया कि मैं आज तक ट्रक लेकर आगरा पहुँच जाऊंगा और आप सब लोग भी मुझे आगरा मिले। हसन अजहरी ने शरद गुप्ता, प्रदीप रावत और मुझे फोन करके आगरा मिलने को बताया। हम सब लोग 19 मई की शाम आगरा पहुंच गये तथा वहाँ पर दो अन्य लड़के मिले जिनको मैं नही जानता था। चालक रवि भाट से सम्पर्क किया तो रवी भाट ने बताया कि मैं धौलपुर फौजी ढाबे पर पहुँच गया हूं। मेरे साथ इसी ट्रान्सपोर्ट की दूसरी गाडी भी है, मैं दूसरी गाडी को बहकाकर आगे भेजता मैं इसके बाद चलूंगा और तुम लोग मुझे उँचा नगला तिराहे भरतपुर पर मिलना तब शाम को हम लोग इनोवा गाडी ऊँचा नगला तिराहा भरतपुर पहुँच गये। 



कुछ देर बाद रवि भाट ट्रक मय माल के धौलपुर की तरफ से आता हुआ मिला तब हम सब लोगो ने मिलकर प्लान बनाया कि ट्रक को अलीगंज पीलीभीत लेकर चलते है तथा वहाँ शरद गुप्ता के जानकार के स्कूल शिशु मन्दिर अलीगंज में माल को अपना बताते हुए रख देंगे | बाद में माल को बेच देंगे। 



हम सभी लोग मय माल व मय ट्रक के आगरा होते हुए 20 मई को न्यूरिया में शिशु मन्दिर अलीगंज न्यूरिया मे पहुँचे तथा को बताया कि यह माल हमारा है, इसको हम बाद मे ले जायेगे, तब तक आप इस इस माल को रख लो। उन्होंने हम पर विश्वास करते हए बिना बेईमानी कि नियत से ईमानदारी से वह माल अपने स्कूल मे रखवा लिया। 



इसके बाद हमने ट्रक ले जाकर स्कूल से कुछ दूर नहर की पुलिया के पास ट्रक को खडा कर दिया और वापस स्कूल मे आकर किराये की गाडी से उस माल में से 75 बोरा माल हम सब लोग हसन अजहरी के रिश्तेदार बरेली में ले गये तथा उनको भी माल के बारे में ज्यादा कुछ नही बताया, कहा कि यह माल हमारा है कुछ दिन बाद ले जायेगे। हसन अजहरी के रिश्तेदारो ने वह माल रख लिया। 



शेष कुल बोरो में से 145 बोरा माल स्कूल मे ही रखा रहा तथा कुल माल में से 40 बोरा माल मैं और रवि भाट पुत्र रतन सिह भाट निवासी गढी गोंड वनवसा उत्तराखण्ड लेकर दिल्ली चले गये तथा हम सब लोगो ने तय किया कि अगले कुछ दिनों में हम किसी ग्राहक को ढूँढकर बेईमानी से बेच देंगे तथा मिलने वाले पैसों को आपस में बाँट लेगे। मैं और रवि भाट जो माल 40 बोरा दिल्ली लेकर गये थे वो माल न्यू शीलमपुर स्थित डबल स्टोरी कालोनी प्रगति लाईब्रेरी के पास मनोज शर्मा पुत्र जयपाल शर्मा के किराये के गोदाम मे छुपा दिया था , 40 बोरो मे ज्यादा वजन होने के कारण मैंने उनको 60 बोरों मे करा दिया था। 




पहले 4 जून 2022 को पीलीभीत से तीन आरोपी किये गए थे गिरफ्तार

गौरतलब है कि, सुभाष चंद्र ने 24 मई को आगरा के थाना फतेहपुर सीकरी में ट्रक चालक रवि भट्ट के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच के दौरान ट्रक चालक की लोकेशन पीलीभीत मिली। इस पर टीम ने 04 जून 2022 को पीलीभीत के न्यूरिया गेट के समीप से इनोवा सवार शरद गुप्ता निवासी खटीमा, उधम सिंह नगर, प्रदीप रावत निवासी चंपावत, उत्तराखंड, हसन अजहरी निवासी बहेड़ी, बरेली को पकड़ा था। इनकी निशानदेही पर 220 बोरी सुपारी एवं ट्रक बरामद किया गया था। 



पूछताछ में आरोपियों ने 04 जून 2022 को पुलिस को बताया था कि ट्रक चालक रवि भट्ट, परिचालक कालू, जुनैद रजा, कबीर चंद उर्फ कुर्री उस्ताद ने मिलकर चोरी की साजिश रची थी। चालक ने बताया था कि दिल्ली की ट्रांसपोर्ट कंपनी के ट्रक से बेंगलुरु से सुपारी आ रही है। उसे गायब कर बेच देंगे। इसके बाद 19 मई को धौलपुर की ओर आ रहे सुपारी से भरे ट्रक को लेकर अलीगंज, पीलीभीत पहुंच गए। ट्रक समेत माल को साथियों के सहयोग से छुपा दिया था। 



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 10 जुलाई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।