मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपए हड़पने वाला आरोपी गिरफ्तार, खुद को पत्रकार भी बताता था

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में थाना ताजगंज पुलिस टीम ने नौकरी लगवाने के नाम पर लाखों रुपए हड़पने वाले एवं अपने आप को पत्रकार बताने वाले आरोपी फ्रॉड को गिरफ्तार किया। पुलिस ने कब्जे से 67 विजिटिं…

नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपए हड़पने वाला आरोपी गिरफ्तार, खुद को पत्रकार भी बताता था
नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपए हड़पने वाला आरोपी गिरफ्तार, खुद को पत्रकार भी बताता था | फ़ोटो: TVL News

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में  थाना ताजगंज पुलिस टीम ने नौकरी लगवाने के नाम पर लाखों रुपए हड़पने वाले एवं अपने आप को पत्रकार बताने वाले आरोपी फ्रॉड को गिरफ्तार किया। पुलिस ने कब्जे से 67 विजिटिंग कार्ड, 01 आई कार्ड प्रेस सहित अन्य सामान बरामद किए है।


थाना ताजगंज पर पीड़ित रिजवान द्वारा तहरीर दी गयी कि वर्ष 2018 में शिक्षा विभाग में नौकरी लगवाने का झांसा देकर फर्जी पत्रकार इस्लामुद्दीन व मोहसिन द्वारा मुझसे अन्य दो व्यक्तियों सहित लगभग 07 लाख रूपये ले लिये गये गये परन्तु काफी समय तक कोई नौकरी शिक्षा विभाग में नहीं लगवाई गयी। 



प्रार्थियों द्वारा दवाब बनाया गया तो इस्लामुद्दीन ने एक नियुक्ति पत्र प्रार्थी को के0वी0वाई० सेन्टर कानपुर नगर का दिनांक 10.04.2018 का दिया, जिसको लेकर प्रार्थी जब उक्त सेन्टर/स्कूल पर पहुँचा। वहां स्कूल के मैनेजर एवं प्रधान अध्यापक द्वारा नियुक्ती पत्र को फर्जी बताया गया, जिससे प्रार्थी काफी परेशान हो गया। 



पीड़ित रिजवान ने आगे बताया,''जब मैंने दोबारा जाकर अपने पैसे मांगे तो दोनों अभियुक्तगण द्वारा एक चेक दिया गया जो बैंक द्वारा डिसआनर कर दिया गया। दोनो व्यक्ति पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं एवं कह रहे हैं कि पुलिस में हमारी काफी पहचान है और हम तुम्हें झूठे केसों में फंसा देंगे। इस सम्बन्ध में थाना ताजगंज पर मु0अ0सं0 482/22 धारा 420/406/506 भादवि पंजीकृत किया गया था।



इस घटना में संलिप्त अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी ताजगंज को टीम गठित करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये थे। इसी क्रम में पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र में चैकिंग की जा रही थी। 



चैकिंग के दौरान मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुयी कि उपरोक्त अभियोग में वांछित एवं अपने आप को पत्रकार बताने वाला अभियुक्त इस समय कहीं जाने की फिराक में आई लव आगरा पॉइन्ट पर खड़ा हुआ है, यदि जल्दी की जाये तो गिरफ्तार किया जा सकता है। पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए बताये स्थान पर पहुंच एक बारगी दबिश देते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया।




अभियुक्तगण का नाम

मौ० इस्लामुददीन पुत्र नसीरूददीन निवासी किराये का मकान शेर मोहम्मद नगला मेवाती थाना ताजगंज आगरा हाल पता सोनी उसमानी का मकान किरायेदार सुल्तान पुरा आगरा केन्ट थाना सदर वाजार आगरा स्थाई पता ग्राम पोस्ट गुसयारी थाना मौदहा जिला हमीरपुर।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 10 जुलाई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।