मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

कमलनाथ की सरकार 15 महीने रही...लेकिन 'विकास' के कोई भी कार्य नहीं किए, हम रायसेन को बनायेंगे सुंदर मिनी स्मार्ट सिटी: शिवराज सिंह चौहान

रायसेन: मध्य प्रदेश के रायसेन में एक जन रैली के संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा,''कमलनाथ जी की सरकार 15 महीने रही, लेकिन विकास के कोई भी कार्य नहीं किए, बल्कि वल्लभ भवन मंत्रालय…

कमलनाथ की सरकार 15 महीने रही...लेकिन 'विकास' के कोई भी कार्य नहीं किए, हम रायसेन को बनायेंगे सुंदर मिनी स्मार्ट सिटी: शिवराज सिंह चौहान
कमलनाथ की सरकार 15 महीने रही...लेकिन 'विकास' के कोई भी कार्य नहीं किए, हम रायसेन को बनायेंगे सुंदर मिनी स्मार्ट सिटी: शिवराज सिंह चौहान | फ़ोटो: TVL News

रायसेन: मध्य प्रदेश के रायसेन में एक जन रैली के संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा,''कमलनाथ जी की सरकार 15 महीने रही, लेकिन विकास के कोई भी कार्य नहीं किए, बल्कि वल्लभ भवन मंत्रालय को दलालों का अड्डा बना दिया था। उनका प्रदेश के विकास से कभी लेना-देना ही नहीं रहा| 'कांग्रेस ने पहले भी कभी मध्यप्रदेश में विकास के काम नहीं किये थे। फिर 15 महीने सरकार रही, उस समय भी कोई काम नहीं किये, बल्कि मैंने जो जनकल्याणकारी योजनाएं बनाई थी, उसे भी बंद करने का काम किया|



CM शिवराज सिंह चौहान ने कहा,''रायसेन को सुंदर मिनी स्मार्ट सिटी बनाया जायेगा। विकास के कामों के साथ-साथ मैं जनता की जिंदगी को बेहतर बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ूंगा| 



उन्होंने कहा,''मुझे प्रदेश के विकास एवं गरीब कल्याण के कार्यों के लिए कभी पैसे की कमी नहीं आई। मैं जिस दिन से मुख्यमंत्री हूं, लगातार इस दिशा में काम कर रहा हूं। मेरे जीवन का लक्ष्य प्रदेश का विकास और गरीब कल्याण है | अवैध नई कॉलोनियों को हम बनने नहीं देंगे, लेकिन पुरानी अवैध कॉलोनियों को वैध करके उनका संपूर्ण विकास किया जायेगा| सभी घरों में नल कनेक्शन से जलापूर्ति की व्यवस्था की जाएगी और रायसेन के सभी वार्ड में बेहतरीन सड़कों का जाल बिछेगा। रायसेन के विकास में कोई कमी नहीं रहने दूंगा |



CM चौहान ने कहा,','गरीबों को फ्री राशन की व्यवस्था चालू रहेगी हम गरीब की थाली खाली नहीं रहने देंगे। यह पार्षदों की भी जिम्मेदारी है कि जिनका नाम छूट गया हो उनका नाम लिस्ट में जुड़वाएं| 



उन्होंने कहा,'गरीब परिवार समाज के किसी भी वर्ग से हो, उनके बच्चों की शिक्षा में कोई बाधा नहीं आने देंगे। बच्चों  के लिए ही हम सीएम राइज स्कूल  की शुरुआत कर रहे हैं। ₹28 करोड़ से इस स्कूल का भवन बनेगा| रायसेन शहर में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 2842 आवास स्वीकृत हैं। 



उन्होंने कहा,'मध्यप्रदेश में हमने एक सामाजिक क्रांति प्रारंभ की है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बेटे-बेटियों का मेडिकल, इंजीनियरिंग, लॉ, आईआईएम आदि में एडमिशन होने पर फीस उनके माता-पिता नहीं, मामा भरवायेगा| जैसे ही बरसात खत्म हो झूम धाम से कन्या विवाह का आयोजन किया जाए। ₹55000 की राशि हमारी बेटियों को सामान एवं बाकी चीजों के लिए दी जाएगी। 



चौहान ने कहा,''मेरा आप सबसे आग्रह है कि भारतीय जनता पार्टी के सभी प्रत्याशियों को अपना आशीर्वाद देकर भारी मतों से विजयी बनाइये और विकास की जिम्मेदारी मुझे सौंप दीजिये|



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 10 जुलाई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।