मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

आगरा में बीकॉम की छात्रा का मर्डर: प्यार में तकरार होने पर प्रेमी ने प्रेमिका को उतारा मौत के घाट, फिर शव को पिता के साथ मिलकर जलाया; दोनों गिरफ़्तार

आगरा: आगरा में बुधवार की सुबह एक युवती का अधजला शव खंदौली इलाके में मिला था| पुलिस ने शव की शिनाख्त कर ली है। मृतक युवती की शिनाख्त 20 वर्षीय खुशबू पुत्री वीरपाल सिंह निवासी शांत कुंज कालोनी, मंडी सम…

आगरा में बीकॉम की छात्रा का मर्डर: प्यार में तकरार होने पर प्रेमी ने प्रेमिका को उतारा मौत के घाट, फिर शव को पिता के साथ मिलकर जलाया; दोनों गिरफ़्तार
आगरा में बीकॉम की छात्रा का मर्डर: प्यार में तकरार होने पर प्रेमी ने प्रेमिका को उतारा मौत के घाट, फिर शव को पिता के साथ मिलकर जलाया; दोनों गिरफ़्तार | फ़ोटो: TVL News

आगरा: आगरा में बुधवार की सुबह एक युवती का अधजला शव खंदौली इलाके में मिला था|  पुलिस ने शव की शिनाख्त कर ली है। मृतक युवती की शिनाख्त 20 वर्षीय खुशबू पुत्री वीरपाल सिंह निवासी शांत कुंज कालोनी, मंडी समिति एत्माद्दौला के रूप में हुई है। मृतक लड़की के पिता मथुरा में सिपाही के पद पर तैनात हैं। इस मामले में पुलिस ने पड़ोस में रहने वाले पिता -पुत्र को गिरफ़्तार कर लिया गया है|  प्रेमी युवक आशीष तोमर ने हत्या की वारदात कबूल कर ली है। प्रेमी आशीष तोमर ने दुपट्टे से खुशबू की गला घोंटकर हत्या की थी| खुशबू का फेंका गया मोबाइल और जूते आरोपी के घर से बरामद कर लिए गए हैं।



आगरा के  SSP सुधीर कुमार सिंह ने बताया,''पुलिस को एक शव जलता हुआ दिखा। पुलिस ने आग को बुझाया और पोस्टमार्टम कराया। मृतक लड़की का एक लड़के के साथ संबंध था। तकरार होने पर लड़के ने लड़की की हत्या कर दी। लड़का और उसके पिता उसे जलाना चाहते थे। दोनों आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया गया है| 



खुशबू के पिता वीरपाल सिंह मूलरूप से जलेसर के नगला नैनसुख के रहने वाले हैं। मथुरा में यूपी 112 के सिपाही हैं। एत्माद्दौला के शांता कुंज कॉलोनी में परिवार सहित रहते हैं। दो बेटियों में खुशबू बड़ी थी। वह कमला नगर स्थित संत रामकृष्ण कन्या महाविद्यालय में बीकॉम द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। 30 मई की सुबह नौ बजे पड़ोसी के साथ कालेज जाने के लिए निकली थी। इसके बाद लापता हो गई थी।  जब कोई जानकारी नहीं मिली तो 31 मई को एत्माउद्दौला थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी ।



आबिदगढ़ इलाके में बुधवार- एक जून की सुबह पुलिस को एक युवती का शव आग में जलता हुआ मिला। पुलिस ने आग को बुझाया और थाना पुलिस को जानकारी दी। मौके पर आई पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। SSP सुधीर कुमार के मुताबिक मृतका की कॉल डिटेल और पूछताछ के बाद पड़ोसी युवक आशीष और उसके पिता गिरफ़्तार कर लिया गया है|



पड़ोसी युवक आशीष और खुशबू का अफेयर था। सोमवार को दोनों में बहस हुई थी। इसी बात पर गुस्से में आशीष ने अपनी छत पर उसकी गला दबाकर ह्त्या कर दी और बाथरूम में शव छिपा दिया। आशीष ने अपने पिता के साथ मिलकर मंगलवार की रात रजाई में लपेट कर शव को खंदौली ले जाकर उसमें पेट्रोल डालकर आग लगा दी।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 3 जून 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।