मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

उत्तर प्रदेश: प्रेमिका को एंड्रायड फोन देने के लिए प्रेमी बना हत्यारा, पड़ोसी के घर आए युवक की कर दी हत्या, दो गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में प्रेमिका को मोबाइल गिफ्ट करने के लिए प्रेमी हत्यारा बन गया। आगरा के थाना सैंया में एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को एंड्रायड फोन देने के लिए एक व्यक्ति की हत्या कर दी। ग्र…

उत्तर प्रदेश: प्रेमिका को एंड्रायड फोन देने के लिए प्रेमी बना हत्यारा, पड़ोसी के घर आए युवक की कर दी हत्या, दो गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: प्रेमिका को एंड्रायड फोन देने के लिए प्रेमी बना हत्यारा, पड़ोसी के घर आए युवक की कर दी हत्या, दो गिरफ्तार | फ़ोटो: TVL News

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में प्रेमिका को मोबाइल गिफ्ट करने के लिए प्रेमी हत्यारा बन गया। आगरा के थाना सैंया में एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को एंड्रायड फोन देने के लिए एक व्यक्ति की हत्या कर दी। ग्रामीण आगरा के SP ने बताया,'गर्लफ्रेंड को एंड्रायड फोन दिलाने के लिए मोनू और सुमित ने मिलकर जितेंद्र की हत्या कर दी। दोनों को हिरासत में ले लिया गया है




आगरा के थाना सैंया में अपनी बहन के घर आए युवक का पड़ोसी को मोबाइल पसंद आ गया था। उसे वह मोबाइल अपनी प्रेमिका को तोहफे में देना था। इसलिए दोस्त के साथ मिलकर युवक को मार डाला। मोबाइल लूट लिया। पुलिस ने सोमवार को हत्याकांड का खुलासा किया। दो हत्यारोपियों को जेल भेजा गया है।



एसपी ग्रामीण पश्चिम सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि छह जनवरी को सैंया क्षेत्र में सरसों के खेत में युवक का शव मिला था। शव की पहचान जितेंद्र के रूप में हुई थी। वह चमरपुर डांग घियावली, धौलपुर का निवासी था। सैंया में अपनी बहन के घर आया था। पांच जनवरी को वहां से अपने घर के लिए निकला था। धौलपुर नहीं पहुंचने पर घरवालों ने सैंया थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी।





एसपी ग्रामीण ने बताया कि जितेंद्र की हत्या इमली बस्ती निवासी मोनू और सुमित ने की थी। दोनों को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया है। हत्या की वजह सुनकर पुलिस वाले भी हैरान रह गए। मोनू ने पुलिस को बताया कि जितेंद्र के जीजा का घर उसके पड़ोस में है। जितेंद्र अपनी बहन के घर आया था। उसने देखा कि उसके पास एक अच्छा मोबाइल है। आगरा में उसकी प्रेमिका रहती है। प्रेमिका ने उससे पिछले दिनों टच स्क्रीन वाला अच्छा फोन मांगा था, ताकि दोनों वीडियो कॉल पर भी बातचीत कर सकें। उसके पास मोबाइल खरीदने के लिए रुपये नहीं थे। उसे जितेंद्र का फोन पसंद आ गया। सोच लिया कि इसे ही लूटकर अपनी प्रेमिका को दे दूंगा।




उसने अपने दोस्त सुमित से कहा कि एक काम करना है। पड़ोसी के साले का मोबाइल छीनना है। बहुत इतराता है। उसने उससे मोबाइल दिखाने को कहा था। उसने अपना मोबाइल उसके हाथ में भी नहीं दिया। बाहर से आए युवक ने उसकी बेइज्जती कर दी है। बदला लेना है। पांच जनवरी की सुबह मोनू और सुमित ने योजना के तहत जितेंद्र को खेत में घेर लिया। उसका मोबाइल छीनने लगे। विरोध करने पर उसे पीटा। उसका गला दबा दिया। मोबाइल लूटकर ले गए। पुलिस ने लूटे हुए मोबाइल से हत्या की गुत्थी सुलझाई। गांव में मोनू की हकीकत जानने के बाद हर कोई हैरान है। 




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 12 जनवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।