आगरा: जॉय हैरिस गर्ल्स इंटर कॉलेज में महिला प्रधानाचार्य का रोते हुए शिकायत करने का वीडियो वायरल हुआ है। डीआईओएस, आगरा मनोज कुमार ने बताया, "महिला प्रधानाचार्य का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वे रोते हुए कुछ शिकायत कर रही थी, हमने उसका संज्ञान लिया है।
आगरा के डीआईओएस मनोज कुमार ने कहा,''प्रधानाचार्य ने अपना बयान दिया, स्टाफ से भी हमने पूछताछ की है। समस्या का समाधान किया जाएगा। बुर्का पहनकर आने की शिकायत पर हमने आज 2 दिन का फुटेज निकाला है, उसमें ऐसा कुछ भी सत्यापित नहीं हुआ है|
जॉय हैरिस गर्ल्स इंटर कॉलेज प्रधानाचार्य ममता दीक्षित ने कहा,''कुछ महिला शिक्षक 11वीं-12वीं कक्षा की लड़कियों के साथ मिलकर मेरे खिलाफ नारेबाजी, धरना कर रही हैं। मुझे परेशान कर रही हैं। मुझे न्याय चाहिए। परीक्षा में भी लड़कियों ने हिजाब पहनकर कैमरे तोड़े हैं, इसकी शिकायत भी मैंने की थी|