नई दिल्ली: अब कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव में मल्लिकार्जुन खड़गे के और शशि थरूर के बीच सीधा मुकाबला है, क्योंकि झारखंड से उम्मीदवार का पर्चा रद्द हो गया है। झारखंड के पूर्व मंत्री के. एन. त्रिपाठी के कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए नामांकन पत्र को शनिवार को खारिज कर दिया गया, जिससे अब पार्टी के नेताओं मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर के बीच सीधा मुकाबला होगा| केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री ने यह जानकारी दी है|
कांग्रेस के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के प्रमुख मधुसूदन मिस्त्री ने कांग्रेस मुख्यालय में कहा कि,''कल हमें 20 फॉर्म मिले थे और वो फॉर्म सही है कि नहीं उसकी जांच आज हमने की थी। 20 में से 4 फॉर्म रिजेक्ट हुए हैं। कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए हमारे 2 उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर चुनाव लड़ेंगे। नामांकन वापसी 8 अक्टूबर तक कर सकते हैं| 8 अक्टूबर के बाद अगर कोई नाम वापस नहीं लेता है तो चुनाव की प्रक्रिया शुरू होगी|
मुख्य चुनाव प्राधिकरण द्वारा जारी वैध नामांकन की सूची साझा करते हुए, शशि थरूर ने ट्वीट किया, ‘यह जानकर खुशी हुई कि जांच के बाद, खड़गे और मैं कांग्रेस के अध्यक्ष पद के लिए दोस्ताना प्रतियोगिता में भाग लेंगे| ऐसी कामना है कि पार्टी और हमारे सभी सहयोगियों को इस लोकतांत्रिक प्रक्रिया से लाभ मिले!'
वही, कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने पर कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा कि,''कई साधारण कार्यकर्ताओं ने मुझसे कहा कि आप लड़ो (कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव)। 60 में से 50 लोग साधारण कार्यकर्ता जो पार्टी में बदलाव चाहते हैं, मैं उनकी आवाज बनना चाहता हूं। मैं युवा कांग्रेस की आवाज बनना चाहता हूं|
(मल्लिकार्जुन) खड़गे साहब महत्वपूर्ण अंग है। वे बहुत वरिष्ठ नेता हैं और अगर टॉप 3 नेताओं में उनका नाम तो आएगा ही। वे राज्य सभा में विपक्ष के नेता भी हैं और हर अहम विषय में उनका नाम होता है। राजस्थान में भी जब समस्या हुई उस पर भी खड़गे साहब जयपुर गए थे| उन्होंने कहा कि ,''कांग्रेस पार्टी के अंदर जो लोकतंत्र था उसको हम दिखा रहा हैं यह कोई और पार्टी के अंदर नहीं है... मैंने एक लेख लिखा था कि पार्टी में क्यों चुनाव जरूरी है जिसके बाद पार्टी के कई लोग और कार्यकर्ताओं ने संपर्क कर मुझे चुनाव लड़ने के लिए कहा|