मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

आगरा: रिवाल्वर लहराते हुए रंगबाजी की स्टाइल में वीडियो बनाना महिला आरक्षी को पड़ा भारी, एसएसपी ने किया लाइन हाजिर

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में महिला आरक्षी प्रियंका मिश्रा को किया गया लाइन हाजिर| कमर में रिवॉल्वर लगाकर वीडियो हुआ था वायरल| एसएसपी आगरा मुनिराज जी ने की कार्रवाई.. एमएम गेट थाने में तैनात थी…

आगरा: रिवाल्वर लहराते हुए रंगबाजी की स्टाइल में वीडियो बनाना महिला आरक्षी को पड़ा भारी, एसएसपी ने किया लाइन हाजिर
आगरा: रिवाल्वर लहराते हुए रंगबाजी की स्टाइल में वीडियो बनाना महिला आरक्षी को पड़ा भारी, एसएसपी ने किया लाइन हाजिर | फ़ोटो: TVL News

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में महिला आरक्षी प्रियंका मिश्रा को किया गया लाइन हाजिर| कमर में रिवॉल्वर लगाकर वीडियो हुआ था वायरल| एसएसपी आगरा मुनिराज जी ने की कार्रवाई.. एमएम गेट थाने में तैनात थी प्रियंका मिश्रा। आगरा के एमएम गेट थाने में तैनात महिला सिपाही ने रिवाल्वर लहराते हुए एक वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया में अपलोड कर दी। जिसमें वह रिवाल्वर के साथ डायलाग बोलते दिखाई दे रही है। विभिन्न इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म पर वीडियो तेजी से वायरल होने पर मामला अधिकारियों के संज्ञान में आया|




एमएम गेट थाने में तैनात महिला आरक्षी प्रियंका मिश्रा का कमर पर असलहा लगाकर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद महिला आरक्षी प्रियंका मिश्रा को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया है।एसएसपी ने जांच के बाद महिला सिपाही प्रियंका मिश्रा को लाइन हाजिर कर दिया है।




बताते चलें कि बीते दिनों सोशल मीडिया पर एक महिला आरक्षी का वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हुआ था। महिला आरक्षी प्रियंका मिश्रा ने कमर पर असलहा लगाकर एक वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। वायरल वीडियो में वह रिवाल्वर हाथ में लेकर डायलाग बोलते नजर आ रहीथी। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एसएसपी आगरा मुनिराज ने घटना की जांच सीओ कोतवाली को सौंपी थी। छानबीन के बाद पाया गया कि वायरल वीडियो आगरा के एमएम गेट थाने में तैनात महिला सिपाही प्रियंका मिश्रा का है।प्रारंभिक जांच रिपोर्ट के बाद एसएसपी ने महिला सिपाही काे लाइन हाजिर कर दिया।




महिला आरक्षी प्रियंका मिश्रा का वायरल हुआ वीडियो 21 सेकेंड का है। जिसमें बैंक ग्राउंड म्यूजिक के साथ वह डायलाग बोल रही है। जिसके बोल हैं हरियाणा, पंजाब तो बेकार ही बदनाम हैं। आओ कभी उत्तर प्रदेश, रंगबाजी क्या होती है हम तुम्हें बताते हैं। न गुंडई पर गाना बनाते हैं ना गाड़ी पर जाट गुज्जर लिखाते हैं। हमारे यहां पांच-पांच साल के लौंडे कट्टा चलाते हैं।








tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 25 अगस्त 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।