मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

आगरा में डबल मर्डर से हड़कंप: प्रेम प्रसंग में युवक ने घर में घुसकर धारदार हथियार से की मां-बेटी की बेरहमी से हत्या, एक अन्य महिला घायल

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में दो महिलाओं की नृसंस हत्या की वारदात सामने आई है| पड़ोस के ही रहने वाले युवक ने घर में घुसकर धारदार हथियार से मां-बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी| इस हमले में एक अन्य…

आगरा में डबल मर्डर से हड़कंप: प्रेम प्रसंग में युवक ने घर में घुसकर धारदार हथियार से की मां-बेटी की बेरहमी से हत्या, एक अन्य महिला घायल
आगरा में डबल मर्डर से हड़कंप: प्रेम प्रसंग में युवक ने घर में घुसकर धारदार हथियार से की मां-बेटी की बेरहमी से हत्या, एक अन्य महिला घायल | फ़ोटो: TVL News

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में दो महिलाओं की नृसंस हत्या की वारदात सामने आई है|  पड़ोस के ही रहने वाले युवक ने घर में घुसकर धारदार हथियार से मां-बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी| इस हमले में एक अन्य महिला घायल गंभीर रूप से हो गई है|  ये पूरी घटना में प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है|युवक ने एकतरफा प्यार में घटना का अंजाम दिया है। डबल मर्डर की इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है| 




आगरा जिले के थाना बाह क्षेत्र में रविवार की रात (02:30-03:00 बजे) एक युवक ने घर में घुसकर मां-बेटी की नृंशस हत्या कर दी। चीख-पुकार सुनकर बचाने आई युवती की भाभी पर भी जानलेवा हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गई। पुलिस ने घायल महिला को आगरा के अस्पताल में भर्ती कराया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।




आईजी आगरा जोन ए. सतीश गणेश ने कहा कि,''रविवार रात थाना बाह पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि जरार में एक युवक ने दो महिलाओं की हत्या कर दी है। स्थानीय पुलिस द्वारा घटना स्थल पर शीघ्र पहुंचकर घटना के सम्बंध में उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया। आईजी ए. सतीश गणेश ने कहा कि धारदार हथियार से मां-बेटी की हत्या की गई है| घटना में लूट-चोरी, प्रॉपर्टी या अन्य विवाद अभी सामने नहीं आया है|. आरोपी के पकड़े जाने के बाद ही स्थिति साफ होगी|




जानकारी के अनुसार बाह के कस्बा जरार निवासी शारदा देवी (50) पत्नी उमेश रविवार रात को अपनी पुत्री कामिनी (19) के साथ कमरे में सोई हुई थी। उनका छोटा पुत्र मनीष अपने चाचा गणेश के यहां पड़ोस में सोया हुआ था। परिजनों ने बताया कि देर रात गांव का ही रहने वाला युवक गोविंद उनके घर में घुस आया। उसने कमरे में सो रही शारदा देवी और कामिनी की हत्या कर दी। चीख-पुकार सुनकर शारदा देवी के बड़े पुत्र राहुल की पत्नी विमलेश जाग गई। वह सास और ननद को बचाने के लिए दौड़ी तो उस पर भी हमला कर दिया। इस बीच अन्य ग्रामीण वहां आ गए, उन्हें देख आरोपी फरार हो गया।


 दोहरे हत्याकांड की सूचना पर आईजी आगरा जोन ए. सतीश गणेश, एसएसपी बबलू कुमार, एसपी पूर्वी अशोक के वेंकट पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक एवं डॉग स्क्वायड ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्रित किए। पुलिस ने मां-बेटी के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।सूत्रों की मानें तो आरोपी प्रेमी युवक के युवती से प्रेम संबंध थे|प्रेमी युवक और उसकी प्रेमिका को लेकर दोनों परिवारों के बीच झगड़ा भी हुआ था| तब मामला रफा-दफा भी हो गया था| दो हफ्ते पहले ही कामिनी की सगाई हुई थी| बताया जा रहा है कि इसी बात से नाराज हो कर गोविंद ने ये खूनी खेल रचा| पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी गोविंद को पकड़ने के लिए 5 टीमों का गठन कर दिया गया है|





एसएसपी बबलू कुमार ने बताया,''थाना बाह क्षेत्र के कस्बा जरार में एक युवक ने रात में ढाई से 3 बजे घर में घुसकर धारदार हथियार से हमला कर महिला और उनकी बेटी की हत्या कर दी| इस घटना में मृतक महिला की बहू घायल हो गई है,जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है|प्रथम दृष्टया यह प्रकाश में यह है कि,महिला के बगल में रहने वाला युवक गोविन्द ने प्रेम प्रसंग के कारण घटना का अंजाम दिया| एक साल पहले भी पीड़ित परिवार और युवक गोविन्द के बीच कहासुनी और मारपीट की गई थी|







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 8 मार्च 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।