संगरूर: पंजाब के संगरूर लोकसभा उपचुनाव में शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के सिमरनजीत सिंह मान जीते। शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के सिमरनजीत सिंह मान ने आम आदमी पार्टी के गुरमेल सिंह को करारी शिकस्त दी है| संगरूर लोकसभा उपचुनाव में शिअद (अमृतसर) प्रत्याशी सिमरनजीत सिंह मान ने आप के गुरमेल सिंह को लगभग 6 हज़ार मतों के अंतर से हराया|
शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के सिमरनजीत सिंह मान को 2,53,154 (दो लाख तिरेपन हज़ार एक सौ चौवन) वोट मिले जबकि आम आदमी पार्टी के गुरमेल सिंह को 2,47,332 (दो लाख सैंतालीस हज़ार तीन सौ बत्तीस) वोट मिले| वहीँ कांग्रेस उम्मीदवार दलवीर सिंह गोल्डी को 79,526 वोट मिले|
हाल ही में कांग्रेस छोड़ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए केवल सिंह ढिल्लों को छियासठ हज़ार दो सौ अट्ठानबे वोट प्राप्त हुए| शिरोमणि अकाली दल (SAD) उम्मीदवार बीबी कमलदीप कौर राजोआना को चौवालीस हज़ार चार सौ अट्ठाईस वोट मिले|
मजाक बन गई AAP :
संगरूर लोकसभा उपचुनाव में आम आदमी पार्टी की हार पर हिमाचल प्रदेश CM जयराम ठाकुर ने कहा,''''पंजाब में AAP मजाक बन गई है। इतने कम समय में ये हाल है। लॉ एंड ऑर्डर वो संभाल नहीं पा रहे हैं, खालिस्तान के नारे खुले आम लग रहे हैं, हत्याएं और भ्रष्टाचार हो रहा है।AAP का भविष्य पंजाब में नहीं है, पूरे देश में नहीं है और हिमाचल में तो बिल्कुल नहीं है|
कांग्रेस MP रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा,'''शहीद बेअंत सिंह जी के हत्यारों को उनकी असली जगह दिखाकर पंजाब के लोगों ने एक बार फिर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। एस बेअंत सिंह जी की शांतिपूर्ण पंजाब की विचारधारा पंजाबियों के दिलों में मजबूत है। बता दें कि शिरोमणि अकाली दल (SAD) ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के हत्या के दोषी राजोआना की बहन बीबी कमलदीप कौर राजोआना को संगरूर लोकसभा उपचुनाव के लिए अपना उम्मीदवार बनाया था|