मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

अहमदाबाद : नरेंद्र मोदी स्टेडियम कहलाएगा दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट ग्राउंड मोटेरा, राष्ट्रपति ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम का किया उद्घाटन

अहमदाबाद: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मोटेरा में नरेंद्र मोदी स्टेडियम (विश्व का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम) का उद्घाटन किया। पीएम नरेंद्र मोदी के नाम पर मोटेरा स्टेडियम का नाम रखा गया आज से यहां भार…

अहमदाबाद : नरेंद्र मोदी स्टेडियम कहलाएगा दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट ग्राउंड मोटेरा, राष्ट्रपति ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम का किया उद्घाटन
अहमदाबाद : नरेंद्र मोदी स्टेडियम कहलाएगा दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट ग्राउंड मोटेरा, राष्ट्रपति ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम का किया उद्घाटन | फ़ोटो: TVL News

अहमदाबाद: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मोटेरा में नरेंद्र मोदी स्टेडियम (विश्व का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम) का उद्घाटन किया। पीएम नरेंद्र मोदी के नाम पर मोटेरा स्टेडियम का नाम रखा गया आज से यहां भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच शुरू होगा।



राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सरदार वल्लभ भाई पटेल स्पोर्ट्स एन्क्लेव के भूमिपूजन पटिका का अनावरण किया। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, खेल मंत्री किरेन रिजिजू और गुजरात के उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल भी उपस्थित रहे।




राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा,''आज शुरू होने वाले टेस्ट मैच के लिए मैं भारत व इंग्लैंड दोनों टीमों के सभी खिलाड़ियों को अपनी शुभकामनाएं देता हूं।खेल सुविधाओं का विकास तो महत्वपूर्ण है ही, उससे भी अधिक महत्वपूर्ण यह है कि व्यापक स्तर पर प्रतिभाशाली खिलाड़ी इन सुविधाओं का लाभ उठा सकें। Facility तथा access to facility, दोनों ही जरूरी हैं।अच्छी खेल सुविधाएं और खेलों में उत्कृष्टता किसी भी देश के विकास का मापदंड भी होते हैं।




राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा,''गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा निर्मित, विश्व नां सौथी मोटा क्रिकेट स्टेडियम नुं उद्घाटन करी ने, मने खूब आनंद थयो छे। आ प्रसंगे हुं तमाम देशवासियों, अने खास करी ने, क्रिकेट चाहको ने, अभिनंदन पाठवुं छुं।मुझे बताया गया है कि यह स्टेडियम विश्व में सबसे बड़ा होने के साथ- साथ सुविधाओं की दृष्टि से भी सर्वश्रेष्ठ है। इस अत्याधुनिक और भव्य स्टेडियम की परिकल्पना व निर्माण-योजना प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा तभी पूरी कर ली गई थी जब वे गुजरात के मुख्यमंत्री थे।





कोविंद ने कहा,''हम सभी देशवासियों के लिए गर्व की बात है कि एक लाख बत्तीस हजार दर्शकों की क्षमता के साथ मोटेरा का यह स्टेडियम आज विश्व का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम बन गया है।भारत ने जो वर्चस्व क्रिकेट में हासिल किया है वह इस विश्वास को मजबूत करता है कि अन्य खेलों में ही नहीं बल्कि विकास के क्षेत्रों में भी हमारा देश विश्व में ऊंचा स्थान प्राप्त करने की क्षमता से परिपूर्ण है।




राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा,भारत को ‘पावर हाउस ऑफ क्रिकेट’ अथवा ‘हब ऑफ क्रिकेट’ कहा जाता है। इसीलिए, यह सर्वथा उपयुक्त है कि विश्व का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम भी अब हमारे देश में ही है।अन्य खेलों की अंतर्राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धाओं में भी हमारे युवा बेहतरीन प्रदर्शन करने की क्षमता रखते हैं। इसके लिए जरुरी है कि हम क्रिकेट की तरह अन्य खेलों के लिए भी खिलाड़ियों को विश्व स्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध कराएं।





कोविंद ने कहा,''मुझे पूरा विश्वास है कि आने वाले समय में ‘सरदार वल्लभभाई पटेल स्पोर्ट्स एनक्लेव’, अहमदाबाद शहर को स्पोर्ट्स इन्फ्रॉस्ट्रक्टर की दृष्टि से पूरे विश्व में एक नई पहचान दिलाएगा।केंद्र सरकार द्वारा पूरे देश में खेल की एक नई संस्कृति विकसित की जा रही है। ‘खेलो-इंडिया’ तथा ‘फिट-इंडिया’ जैसे अभियान देशवासियों में स्वास्थ्य तथा खेल-कूद के प्रति रुझान पैदा कर रहे हैं।टार्गेट ओलम्पिक पोडियम स्कीम’ यानि TOPS जैसे कार्यक्रमों से खेल जगत में भारत की प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। खेलों से जुड़ी आधुनिक सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। खेल प्रतिभाओं की पहचान करके उन्हें विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 24 फ़रवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।