अलीगढ़: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि,' समाजवादी पार्टी तीन P (पी) के आधार पर चलती थी। परिवारवाद, पक्षपात, और पलायन। भाजपा तीन V(वी) के आधार पर चलती है। विकास, व्यापार और सांस्कृतिक विरासत। योगी जी के राज में कोई बाहुबली नहीं दिखता है केवल बजरंगबली दिखाई देते हैं||
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि,''ये सपा वाले गरीब को घर दे सकते हैं क्या?, गरीबों को पांच लाख की दवाई दे सकते हैं क्या?, बिजली दे सकते हैं क्या?, गरीबों को शौचालय दे सकते हैं क्या? अगर कोई कर सकता है तो मोदी जी कर सकते हैं| जब समाजवादी पार्टी की सरकार थी तो हर जनपद में बाहुबली परेशान करते थे, बहन बेटियों को परेशान करते थे, हमारी जमीन छीन लेते थे|
अमित शाह ने कहा कि,''आज योगी जी सरकार में कोई बाहुबली किसी को परेशान कर सकता है? अगर अब प्रदेश में कोई दिखाई देता है तो बजरंग बली दिखाई देते हैं| जब चुनाव आते हैं तो अखिलेश को बाबू जी नहीं याद आते, उन्हें जिन्ना याद आते हैं|