उत्तर प्रदेश: खेत में चारा लेने गई किशोरी की हत्या, खेत में मिला शव, पुलिस की 5 टीमें गठित
अलीगढ़: अलीगढ़ थाना अकराबाद क्षेत्र के एक गांव में अपनी ननिहाल में रह रही 16 वर्षीय दलित किशोरी की हत्या कर शव गेहूं के खेत में फेंक दिया गया। इस वारदात को रविवार दोपहर उस समय अंजाम दिया गया, जब वह अ…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें
उत्तर प्रदेश: खेत में चारा लेने गई किशोरी की हत्या, खेत में मिला शव, पुलिस की 5 टीमें गठित | फ़ोटो: TVL News
अलीगढ़: अलीगढ़ थाना अकराबाद क्षेत्र के एक गांव में अपनी ननिहाल में रह रही 16 वर्षीय दलित किशोरी की हत्या कर शव गेहूं के खेत में फेंक दिया गया। इस वारदात को रविवार दोपहर उस समय अंजाम दिया गया, जब वह अपने खेत पर चारा लेने गई थी। उसके साथ दुष्कर्म का भी अंदेशा जताया जा रहा है।
देर शाम किशोरी का शव मिलने के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए। वे अपराधियों के नाम उजागर होने तक शव नहीं ले जाने देने की जिद पर अड़ गए। इस दौरान पुलिस की गाड़ियों के आगे आग जलाकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया और ईंट पत्थर भी फेंके। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भजे दिया है|
अलीगढ़ SSP मुनिराज ने बताया,'' थाना अकराबाद क्षेत्रान्तर्गत खेवडांस गाँव में शाम 7 बजे पुलिस को सूचना मिली थी खेत में युवती का शव मिला है| रविवार सुबह करीब 10-11 बजे किशोरी अपने खेतों से चारा लेने गई थी। जब वह काफी देर तक नहीं लौटी तो दोपहर करीब ढाई बजे वह उसे देखने पहुंची, लेकिन किशोरी नहीं मिली। सर्च के बाद खेत में युवती का शव मिला है| मृतिका के शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया| परिजनों की तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कराया जा रहा है । घटना के शीघ्र अनावरण हेतु 05 टीमें गठित की गई है|
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 28 फ़रवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।