अलीगढ़: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में बदमाशों ने अंबेडकर की प्रतिमा को खंडित किया| लोधा थाना क्षेत्र के केशोपुर जोफरी गांव में शनिवार रात्रि में अज्ञात बदमाशों ने आंबेडकर प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। रविवार सुबह जब गांव के लोगों को पता चला तो आक्रोशित हो गए और हंगामा करने लगे|
हंगामे की सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गये और लोगों से शांति की अपील की। इस दौरान वहां नयी प्रतिमा लगाने का आश्वासन दिया तब कहीं जाकर ग्रामीण शांत हुए।
जानकारी के अनुसार, थाना लोधा इलाके के केशोपुर जाफरी गांव में ग्रामीण सुबह जब पार्क में टहलने के लिए गए तो अंबेडकर की मूर्ति कई जगह से टूटी हुई देखी| छतिग्रस्त मूर्ति देखते ही लोगों में आक्रोश पनप गया और सैकड़ों की तादाद में महिलाओं समेत ग्रामीणों का जमावड़ा मौके पर लग गया और जमकर हंगामा करने लगे।
वहीं मामले की सूचना पर बड़ी तादाद में कई थानों का पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया और मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर मामले को शांत कराने में जुट गई
SDM संजीव ओझा ने बताया, "मामला दर्ज़ कर लिया गया है। जांच में कारण का पता चलेगा। नई प्रतिमा को स्थापित करा रहे हैं। शांति व्यवस्था कायम है।