अलवर: राजस्थान के अलवर के नीमराना इलाके में एक इलेक्ट्रॉनिक सामान बनाने वाली कंपनी (Consumer Electronic Goods Manufacturing Company) के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की करीब एक दर्जन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं|
अलवर जिले के नीमराणा इलाके में एक उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक सामान बनाने वाली कंपनी के गोदाम में सोमवार देर रात भीषण आग लग गई।आग पर काबू पाने के लिए दमकल की करीब एक दर्जन गाड़ियां मौके पर भेजी गईं।
फिलहाल इस घटना में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन के आला अधिकारी भी मामले की जांच के लिए घटनास्थल पर पहुंच गए हैं| नीमराणा, बहरोड़, सोतानाला और कोटपूतली से दमकल की गाड़ियां मौके पर रवाना हुईं|
गोदाम में लगी इतनी भीषण है कि इसकी लपटों को कई किलोमीटर दूर तक देखा जा सकता है| रिपोर्ट्स के मुताबिक, एसी बनाने वाली डाईकन कंपनी के गोदाम में लगी आग इतनी भीषण है कि पूरा का पूरा गोदाम धूं-धूं कर जल रहा है| स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंच चुका है और मामले की जानकारी ली जा रही है| अभी तक ये स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आग किस वजह से लगी|
बता दें कि करीब आठ साल पहले भी इस कंपनी के गोदाम में आग लग गई थी| इसकी वजह से करोड़ों रुपये का नुकसान भी हुआ था|