अमेठी: उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में फर्जी आरटीओ बनकर सुल्तानपुर प्रयागराज हाइवे पर आने जाने वाली बसों के चालकों से अवैध वसूली करने वाले 4 लोगों को थाना रामगंज पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस को इनके पास से स्विट डिजायर, अवैध वसूली के 9200/ रूपये मिले हैं। आरोपियों की पहचान .विजय शंकर जायसवाल पुत्र लक्ष्मीप्रसाद, .राजकुमार तिवारी, जयशंकर यादव व इन्देश के रूप में हुई है।
अमेठी पुलिस ने बताया कि,'; थाना रामगंज क्षेत्र में प्रयागराज - सुल्तानपुर हाइवे के किनारे मौर्या होटल के पास आने जाने वाली बसों के चालकों से खुद को आरटीओ बताकर डरा धमका कर अवैध रूप पैसा की वसूली करने के मामले में 4 लोगों को मुखबिर की सूचना पर स्विट डिजायर कार यूपी 32 जेके 6432 के साथ आज यानी शनिवार को त्रिभुवन पब्लिक स्कूल हाइवे के किनारे संसारीपुर पुर के पास से गिरफ्तार किया गया |
गिरफ्तार चारो अभियुक्तों की जामा तलाश से अवैध वसूली किये गये कुल 9200/- (नौ हजार दो सौ रूपये) बरामद हुआ। थाना रामगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है।
पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि हमलोग फर्जी आरटीओ बन कर सड़क पर बसों को रोक कर चालान करने के नाम पर, जान से मारने की धमकी व हाथ पैर तोड़ देनेकी धमकी देकर बस चालकों से रुपयों की अवैध वसूली करते है। पैसा मिलने के बाद वाहन को छोड़ देते हैं तथा यह भी बताया कि दिनांक 24.06.2022 की शाम को 02 बसों से कुल 13000 रुपये वसूले थे जिसे हम चारों ने आपस में बांट लिया था।
अभियुक्त जय शंकर यादव ने बताया कि मैं फर्जी आरटीओ अधिकारी बनता हूं और मेरे साथी इन्द्रेश सिंह, विजय शंकर जायसवाल व राजकुमार तिवारी अवैध वसूली में मेरा सहयोग करते हैं।
इनकी हुई गिरफ्तारी:
1. विजय शंकर जायसवाल पुत्र लक्ष्मीप्रसाद जायसवाल निवासी बढ़ेयावीर सिविल लाइन कोतवाली नगर सुलतानपुर
2. जयशंकर यादव पुत्र अज्ञात निवासी अज्ञात
3. राजकुमार तिवारी पुत्र अज्ञात निवासी अज्ञात
4. इन्देश पुत्र अज्ञात निवासी अज्ञात
बरामदगी:
• अवैध वसूली के कुल 9200/
• स्विट डिजायर कार यूपी 32 जेके 6432 (207 एमवी एक्ट) पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही
• मु0अ0सं0 76/2022 धारा 170/386/419/420 भादवि थाना रामगंज जनपद अमेठी।