अमेठी: उत्तरप्रदेश में समाजवादी पार्टी सरकार में मंत्री रहे गायत्री प्रसाद प्रजापति के घर पर ईडी का छापा| प्रजापति के अमेठी स्थित आवास पर प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारी कर रहे हैं कार्रवाई|खनन घोटाले समेत कई मामलों में आरोपी रहे हैं प्रजापति|
यौन शोषण केस में जेल में बंद पूर्व कैबिनट मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति के घर ईडी का छापा....करीब आधा दर्जन अधिकारी गायत्री के घर के अंदर मौजूद|इलाहाबाद से आई ED की टीम घर में गहनता से कर रही छानबीन| अमेठी के आवास विकास कालोनी में है पूर्व कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति का आवास|
पूर्व मंत्री गायत्री प्रासाद प्रजापति के घर गायत्री प्रसाद के घर के साथ - साथ उनके निजी ड्राइवर रामराज के घर भी ईडी ने मारा है छापा । टिकरी स्थित ड्राइवर घर के अंदर ईडी के अधिकारी कर रहे छापेमारी ।
पिछले हफ्ते ही गायत्री प्रसाद प्रजापति के बेटे अनिल प्रजापति को गिरफ्तार कर लिया गया था| अनिल प्रजापति पर जालसाजी, धोखाधड़ी समेत कई मुकदमे दर्ज हैं, जिसको लेकर काफी समय से लखनऊ पुलिस उनकी तलाश कर रही थी|अनिल प्रजापति कोर्ट में पेशी के दौरान अपने पिता से मिलने आने वाले था|उसे हजरतगंज से ही गिरफ्तार कर लिया गया था|
गौरतलब है कि गायत्री के पूर्व परिचित और उनकी कंपनी में काम करने वाले बृजभवन चौबे ने गोमती नगर विस्तार थाने में पूर्व मंत्री और उनके बेटे समेत अन्य पर एफआईआर दर्ज कराई थी| लखनऊ पुलिस ने बताया कि 17 दिसंबर को थाना गोमती नगर विस्तार के मु0अ0सं0 163/2020 धारा 506/386/388/419/420/467/468/471/120B भारतीय दंड विधान में वांछित चल रहे अभियुक्त अनिल कुमार प्रजापति पुत्र गायत्री प्रसाद प्रजापति निवासी एलजीएल आवास विकास कालोनी थाना कोतवाली नगर जनपद अमेठी को हजरतगंज चौराहे के पास से गिरफ्तार किया गया|