मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

बेरोजगारी और महंगाई के सवाल का जवाब नहीं देते पीएम : अमेठी में ''बीजेपी भगाओ- महंगाई हटाओ' रैली में राहुल गांधी

अमेठी: अमेठी में 'जन जागरण अभियान' पदयात्रा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा,''बेरोज़गारी और महंगाई के सवाल का जवाब न CM देते हैं न PM देते हैं। छोटे व्यवसाय वाले रोज़गार देते हैं लेकिन उनपर प्रध…

बेरोजगारी और महंगाई के सवाल का जवाब नहीं देते पीएम : अमेठी में ''बीजेपी भगाओ- महंगाई हटाओ' रैली में राहुल गांधी
बेरोजगारी और महंगाई के सवाल का जवाब नहीं देते पीएम : अमेठी में ''बीजेपी भगाओ- महंगाई हटाओ' रैली में राहुल गांधी | फ़ोटो: TVL News

अमेठी: अमेठी में 'जन जागरण अभियान' पदयात्रा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा,''बेरोज़गारी और महंगाई के सवाल का जवाब न CM देते हैं न PM देते हैं। छोटे व्यवसाय वाले रोज़गार देते हैं लेकिन उनपर प्रधानमंत्री ने आक्रमण शुरू कर रखा है। पहला हमला नोटबंदी, दूसरा हमला GST और तीसरा हमला कोरोना काल में कोई सहायता नहीं|



जन जागरण अभियान के तहत 'BJP Bhagao Mehangai Hatao' रैली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा,'"चाहे नोटबंदी हो, चाहे जीएसटी हो, चाहे काले कृषि कानून हों, ये सब किसके लिए किया जा रहा है? इनका एक ही लक्ष्य है- हम दो हमारे दो।"



कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा,''कभी मोदी गंगा में स्नान करेंगे, कभी केदारनाथ चले जाएंगे और कभी हाइवे पर हवाईजहाज़ लैंड करेगा। नरेंद्र मोदी और योगी ध्यान भटकाने का काम करते हैं। आज लद्दाख में चीन की सेना ने हिंदुुस्तान की 1000 किमी ज़मीन छीन ली है, लेकिन PM चुप हैं|



हमारा आपका रिश्ता बहुत पुराना: प्रियंका गांधी

 कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश कांग्रेस की प्रभारी प्रियंका गांधी ने कहा कि,'' मैं 13 साल की थी जब पिता जी के साथ यहां से कुछ किलोमीटर दूर हम रहते थे। वहां से पिता जी की जीप में बैठकर गांव गांव जाते थे, आप सबसे बात करते थे। कुछ ही दिनों में मैं 50 साल की होने वाली हूं। आपसे बहुत पुराना रिश्ता है। हमारा आपका रिश्ता राजनीतिक नहीं है। हमारा आपका रिश्ता बहुत पुराना है। हमें आपसे कोई शिकायत नहीं है। कभी-कभी ऐसी परिस्थितियां बनती हैं जब सच छुप जाता है। ऐसे में खुद ही परिस्थितियां पहचाननी पड़ती हैं।



''कोरोना के समय कहां थी ये भाजपा की सरकार? कहां थे इनके सांसद?: प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी ने कहा कि,'''कोरोना के समय अमेठी के लोग देश के अलग-अलग कोने में फंसे थे। रात-रात भर फोन आते थे। देश के हर कोने में लोग फंसे थे और उनकी कोई मदद नहीं कर रहा था। कहां थी ये भाजपा की सरकार? कहां थे इनके सांसद?....कोरोना के समय आपकी मदद के लिए हमने बस भेजने की कोशिश की, हमारी बस नहीं आने दी। हम आक्सीजन भेज रहे थे, तो उसे भी नहीं आने दिया। हमने कहा कि हमारा नाम मत दीजिए। आप बस भेज दीजिए, लेकिन इनकार कर दिया।



खाद के लिए किसान लाइन में लगे और वहीं खड़े-खड़े किसानों की मौत हो गई

पिछले एक साल से किसान आंदोलन कर रहे हैं। मैं ललितपुर गई थी। वहां खाद के लिए किसान लाइन में लगे और वहीं खड़े-खड़े उनकी मौत हो गई। ये क्या हो रहा है? ये क्यों हो रहा है?



प्रियंका गांधी ने कहा कि,''आवारा पशुओं की समस्या के लिए सरकार ने क्या किया? गायों को ट्रक में भरकर दफनाया जा रहा है। ये हो रहा है आपके प्रदेश में। फसल का दाम नहीं मिलता, खाद नहीं मिलती, आवारा पशुओं से आप परेशान हैं। कोई नहीं आ रहा है आपकी मदद करने। किसानों को कुचल कर मार दिया गया। किसने मारा आप जानते हैं। किसने उनके साथ मंच साझा किया, कौन उन्हें बर्खास्त नहीं कर रहा है, सब आप जानते हैं। क्या आपको ऐसी निर्मम सरकार और प्रधानमंत्री चाहिए?



प्रियंका गांधी ने कहा कि,'''आपको गन्ने का दाम नहीं दे सकते, आपको खाद नहीं दे सकते, लेकिन 8000 करोड़ के जहाज में चढ़कर यहां नौटंकी करने आ सकते हैं। सबकी आस्था होती है, लेकिन सब दिखावा नहीं करते। सात साल से सरकार है, वे ये क्यों नहीं बताते कि सात साल में काम क्या किया है? सिर्फ जातिवाद और सांप्रदायिक बाते क्यों करते हैं। यहां की फैक्ट्रियां किसने लगाई थीं, किसने बंद कराईं, सब आप जानते हैं।



प्रियंका गांधी ने कहा कि,''आपको सिर्फ वोटबैंक बना रखा है। तरक्की सिर्फ उनके मित्रों का हुआ है, विकास सिर्फ उनका हुआ है, आप त्रस्त हैं, परेशान हैं। मैं आपसे आग्रह करती हूं कि बदल डालिए ये सरकार। अगर आपके विकास की बात न करें तो बदल दीजिए।



लहर भी होगी ललकार भी होगी, यूपी में कांग्रेस की सरकार भी होगी

अजय कुमार लल्लू ने कहा,''आज देश में किसान, नौजवान, गांव गरीब के मुद्दों को लेकर राहुल जी सड़क पर संघर्ष कर रहे हैं। नौजवान परेशान हैं। किसान हताष है। आम आदमी का जीना दूभर हो गया है। यह सरकार अत्याचार की पराकाष्ठा पर पहुंच गई है। लहर भी होगी ललकार भी होगी, यूपी में कांग्रेस की सरकार भी होगी।


अजय कुमार लल्लू ने कहा,''हमारे प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री जी लाइट, कैमरा, एक्शन में व्यस्त हैं। आज यूपी अत्याचार में, अपराध में, गरीबी में हर बुराई में नंबर वन है। इस सरकार ने हाथरस की पीड़िता के समय प्रियंका जी पर लाठी चलाई थी। प्रदेश की जनता बदला लेगी| जहां जहां अत्याचार हुआ, प्रियंका जी पीड़ित जनता की मदद के लिए गईं तो इस जालिम सरकार ने उनपर लाठी चलाई, उन्हें जेल में डाला। आप लोग बदला लेंगे कि नहीं लेंगे? उत्तर प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है। राहुल जी और प्रियंका जी के नेतृत्व में यूपी में बदलाव तय है।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 18 दिसंबर 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।