मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

अमृता अरोड़ा बर्थडे : फिल्मी करियर रहा फ्लॉप, फिर भी हैं करोड़ों की मालकिन

अभिनेत्री अमृता अरोड़ा Amrita Arora अपना 44वां जन्मदिन मना रही हैं। अमृता का फिल्मी करियर भले ही फ्लॉप रहा हो, लेकिन उनकी जिंदगी हमेशा चर्चा में रही है।पाकिस्तानी मूल के क्रिकेटर से अफेयर से लेकर दोस…

अमृता अरोड़ा बर्थडे : फिल्मी करियर रहा फ्लॉप, फिर भी हैं करोड़ों की मालकिन
अमृता अरोड़ा बर्थडे : फिल्मी करियर रहा फ्लॉप, फिर भी हैं करोड़ों की मालकिन | फ़ोटो: TVL News


अभिनेत्री अमृता अरोड़ा Amrita Arora अपना 44वां जन्मदिन मना रही हैं। अमृता का फिल्मी करियर भले ही फ्लॉप रहा हो, लेकिन उनकी जिंदगी हमेशा चर्चा में रही है।


पाकिस्तानी मूल के क्रिकेटर से अफेयर से लेकर दोस्त के पति से शादी करने तक, अमृता अरोड़ा Amrita Arora के साथ विवाद जुड़े रहे हैं।


अमृता अरोड़ा Amrita Arora की पहली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी। इसके बाद अमृता ने एक के बाद एक कई फिल्में कीं,


लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। अपने फिल्मी करियर के दौरान अमृता अपनी एक्टिंग से ज्यादा अपने आइटम नंबर 'दिल्ली की सर्दी' के लिए मशहूर हुईं।


अमृता अरोड़ा Amrita Arora अपने करियर से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में रही हैं।


साल 2004 में अमृता अरोड़ा Amrita Arora का नाम पाकिस्तानी मूल के इंग्लिश क्रिकेटर उस्मान अफजल के साथ जुड़ा था।


मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया था कि उस्मान जब भारत मैच खेलने आए थे, तब उनकी मुलाकात अमृता से हुई और इसके बाद दोनों में प्यार हो गया।


उस्मान अफजल से ब्रेकअप के बाद अमृता अरोड़ा ने 2009 में बिजनेसमैन शकील लड़क से शादी कर ली थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक शकील और अमृता कॉलेज के दोस्त थे,


लेकिन कॉलेज के बाद दोनों अलग हो गए और शकील ने शादी कर ली। हालांकि, 2005 में शकील और अमृता की दोस्ती फिर से बढ़ने लगी।


इस बीच शकील लड़क की पहली शादी में दिक्कतें आने लगीं और 2008 में शकील ने अपनी पहली पत्नी निशा को तलाक देकर अगले साल अमृता अरोड़ा से शादी कर ली।


शादी के बाद निशा ने अमृता पर उनका घर तोड़ने का आरोप लगाया। अमृता और शकील ने तीन रीति-रिवाजों (क्रिश्चियन, मुस्लिम और पंजाबी) से शादी की।


2009 में शादी के एक साल बाद 2010 में अमृता और शकील के पहले बेटे अज़ान का जन्म हुआ। कपल के दूसरे बेटे रयान का जन्म 2012 में हुआ।


अमृता अरोड़ा Amrita Arora अब ग्लैमर और फिल्मी दुनिया से दूर हैं, लेकिन वह अभी भी आलीशान जिंदगी जी रही हैं और करोड़ों की मालकिन हैं।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 31 जनवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।