अमृतसर:यूनाइटेड किंगडम से अमृतसर हवाई अड्डे पर पहुंचे एक विमान के 8 यात्री कोरोना पॉजिटिव पाए गए। SDM दीपक भाटिया ने बताया, "आज लंदन से एक फ्लाईट आई है जिसमें 242 यात्री थे जांच के बाद 8 यात्री पॉजिटिव पाए गए हैं। अब SOP के हिसाब से इन्हें आईसोलेट किया जाएगा।
ब्रिटेन में कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन सामने आने के कारण सोमवार को नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने बताया था कि भारत ने UK से आने वाली सभी उड़ानें 31 दिसंबर तक के लिए निलंबित कर दिया है| केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बताया था,'यूनाइटेड किंगडम से खबरें हैं कि एक नए तरह का वायरस तेजी से फैल रहा है। इसलिए हमने 22 दिसंबर 23:59 बजे से ब्रिटेन से आने और जाने वाली सभी उड़ानों को 31 दिसंबर 2020 तक अस्थायी रूप से रद्द कर दिया है|
आज कोरोनावायरस के नए म्यूटेंट स्ट्रेन को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने स्टैंडर्ड ऑफ प्रोसीज़र जारी किया गया है| नए नियमों के तहत UK फ्लाइट से आने वाले ऐसे यात्रियों को जिनमें कोरोनावायरस का नया स्ट्रेन मिलता है, उन्हें अलग से बने आइसोलेशन वॉर्ड में रखा जाएगा| इसके अलावा पॉजिटिव निकले सह-यात्रियों को इंस्टीट्यूशनल क्वारंटीन में रखा जाएगा|सरकार ने कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए ब्रिटेन से आई फ्लाइट्स के लिए SOP जारी किया है|
ब्रिटेन में कोरोना का नया स्ट्रेन मिलने के मद्देनजर भारत में इसकी कैसे सर्विलांस की जाए और कैसे रिस्पांस दिया जाए, इसको लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर जारी किए है|
- इसमें कहा गया है कि यूके से आने वाले सभी यात्रियों का अनिवार्य रूप से एयरपोर्ट पर ही RT-PCR टेस्ट कराया जाएगा| जो यात्री पॉजिटिव पाए जाएंगे उनको एक अलग आइसोलेशन यूनिट में इंस्टिट्यूशन क्वारंटीन किया जाएगा| पॉजिटिव आए लोगों के सैंपल को जिनोमिक सीक्वेंसिंग के लिए नेशनल इंस्टीट्यूट आफ वायरोलॉजी, पुणे भेजा जाएगा|
अगर पॉजिटिव व्यक्ति पॉजिटिव निकलता है और उसका वेरिएंट नया नहीं है तो उसका इलाज मौजूदा प्रोटोकॉल के हिसाब से किया जाएगा लेकिन अगर जिनोमिक सीक्वेंसिंग में पाया जाता है कि वेरिएंट नया है तो फिर उसका इलाज तो मौजूदा प्रोटोकॉल पर किया जाएगा लेकिन उसका 14वें दिन फिर से टेस्ट किया जाएगा| 14वें दिन किए गए टेस्ट के बाद भी अगर वह पॉजिटिव आता है तो फिर उसके तब तक सैंपल टेस्ट किए जाएंगे जब तक लगातार दो सैंपल नेगेटिव नहीं आ जाते|
RT-PCR टेस्ट में जो यात्री नेगेटिव आएंगे उनको घर पर क्वॉरंटीन रहने की सलाह दी जाएगी| एयरलाइन यह सुनिश्चित करें कि यह सारी गाइडलाइंस चेक-इन से पहले ही यात्री को बता दी जाएं, फ्लाइट के दौरान इसकी अनाउंसमेंट की जाए, अराइवल-वेटिंग एरिया में यह गाइडलाइंस चस्पा की जाएं|
21 से 23 दिसंबर के बीच यूके से आने वाले और और RT-PCR टेस्ट में पॉजिटिव पाए जाने वाले संक्रमित लोगों के सभी कांटैक्ट को एक अलग क्वारंटीन सेंटर में इंस्टीट्यूशनल क्वारंटीन किया जाए और ICMR गाइडलाइंस के हिसाब से टेस्ट किया जाए|
इस मामले में कांटैक्ट उन लोगों को माना जाएगा जो संक्रमित व्यक्ति की सीट की लाइन में तीन सीट आगे तक और 3 सीट पीछे तक बैठे होंगे|साथ ही केबिन क्रू के लोगों की भी पहचान की जाए जो इनके संपर्क में आए होंगे|21 से 23 दिसंबर के बीच जो लोग यूके से आए हैं और RT-PCR टेस्ट में निगेटिव पाए गए हैं| उन सभी के लिस्ट राज्यों के साथ साझा की जाएगी और उनको होम क्वारंटीन किया जाएगा, ICMR गाइडलाइंस के हिसाब से टेस्ट भी किया जाएगा|