मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

अमरोहा न्यूज़ : जमीन के लालच में भतीजे ने की थी चाचा की हत्या

घटना थाना सैदनगली क्षेत्र की है। दरअसल पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने जिले की सभी गुमशुदगी के मामलों की जांच के आदेश दिए थे।इस दौरान सैदनगली में भी जांच चल रही थी, जिसमें एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ…

अमरोहा न्यूज़ : जमीन के लालच में भतीजे ने की थी चाचा की हत्या
अमरोहा न्यूज़ : जमीन के लालच में भतीजे ने की थी चाचा की हत्या | फ़ोटो: TVL News


घटना थाना सैदनगली क्षेत्र की है। दरअसल पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने जिले की सभी गुमशुदगी के मामलों की जांच के आदेश दिए थे।


इस दौरान सैदनगली में भी जांच चल रही थी, जिसमें एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ। क्षेत्र के गांव देहरा मिलक के 62 वर्षीय छोटे सिंह 17 जून 2023 को लापता हो गए थे। परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी,


लेकिन कोई सुराग नहीं मिल पाया था। मृतक की शादी नहीं हुई थी और उनके नाम पर गांव में लगभग दो बीघा जमीन थी। इसी जमीन को लेकर चाचा-भतीजे में विवाद हुआ था। छोटे सिंह के भाई सतपाल ने अपने बड़े भाई के बेटे सर्वेश पर हत्या की आशंका जताई थी।


थाना प्रभारी दिनेश सिंह ने बताया कि गुमशुदगी की जांच के दौरान सर्वेश को थाने बुलाकर पूछताछ की गई थी। जिसके बाद उसने अपना जुर्म कबूला।


बुधवार को आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने गांव के पास सूखे तालाब से कंकाल बरामद किया। मौके पर सीओ समेत पुलिस बल मौजूद था।


थाना अध्यक्ष दिनेश कुमार शर्मा के अनुसार बरामद कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्रॉपर्टी विवाद में हुई हत्या के मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 5 फ़रवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।