मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

शाहजहांपुर न्यूज़ : प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा की मौत हुई

नगर के एक प्राइवेट अस्पताल में प्रसव के बाद बुधवार को जच्चा-बच्चा की मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल गेट पर हंगामा शुरू कर दिया। वहीं अस्पताल स्टाफ मौके से भाग गया।हंगामे की सूचना पर पहु…

शाहजहांपुर न्यूज़ : प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा की मौत हुई
शाहजहांपुर न्यूज़ : प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा की मौत हुई | फ़ोटो: TVL News


नगर के एक प्राइवेट अस्पताल में प्रसव के बाद बुधवार को जच्चा-बच्चा की मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल गेट पर हंगामा शुरू कर दिया। वहीं अस्पताल स्टाफ मौके से भाग गया।


हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बमुश्किल मामले को शांत किया। महिला के मायके वाले ससुरालियों पर लापरवाही का आरोप लगा रहे थे, तो पति अस्पताल स्टाफ पर आरोप लगा रहा है। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई का भरोसा दिया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।


थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के अहमदपुर रेती निवासी मनोज वर्मा की पत्नी नीलम उर्फ ईलाची को बुधवार तड़के करीब चार बजे प्रसव पीड़ा होने पर निगोही के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था।


बुधवार शाम करीब 3:30 बजे ऑपरेशन के दौरान नीलम ने बेटे को जन्म दिया। नीलम का यह पहला बच्चा था, इसलिए परिवार के लोग खुश हो गए लेकिन कुछ देर बाद परिजनों की खुशी काफूर हो गई क्योंकि बच्चे की हालत बिगड़ने लगी, डॉक्टर ने उसे देखा लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ और कुछ देर बाद नवजात बच्चे ने दम तोड़ दिया।


इस घटना के बाद नीलम की भी हालत बिगड़ने लगी। परिवार के लोगों के हाथ-पांव फूल गए। परिजनों ने अस्पताल के डॉक्टर व स्टाफ से कहा तो वह लोग भी महिला की हालत में सुधार नहीं कर पाए और परिजनों को बरेली ले जाने की सलाह दी। परिजन बरेली ले जाने की व्यवस्था करते, इससे पहले ही शाम करीब छह बजे नीलम ने भी दम तोड़ दिया।


सूचना मिलने पर नीलम के मायके पीलीभीत के थाना करेली के गांव कल्यानपुर से परिजन भी आ गए। शाम होते-होते अस्पताल में परिजनों की भीड़ बढ़ गई। मायके वालों ने मृतका के ससुराल वालों पर आरोप लगाना शुरू कर दिया कि इन लोगों की लापरवाही की वजह से नीलम की मौत हो गई है, वहीं मृतका के पति का कहना था


कि इसमें उसकी कोई गलती नहीं है, अस्पताल स्टाफ ने लापरवाही, जब उनके वश का नहीं था, तो उन्हें मना कर देना चाहिए था लेकिन जब हालत ज्यादा खराब हो गई, तब हाथ खड़े कर दिए। मृतका के परिजनों के हंगामे के दौरान अस्पताल स्टाफ मौके से गायब हो गया।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 5 फ़रवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।