मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

अमृतसर स्कूल से प्यार पाकर भावुक हो उठी अनीत पड्डा

मुंबई (अनिल बेदाग) : बॉलीवुड की उभरती हुई अभिनेत्री अनीत पड्डा उस समय भावुक हो गईं जब उनके अमृतसर स्थित स्कूल, स्प्रिंग डेल सीनियर स्कूल ने उनकी फिल्म 'सैयारा' की सफलता पर एक खास वीडियो बनाकर उन्हें…

अमृतसर स्कूल से प्यार पाकर भावुक हो उठी अनीत पड्डा
अमृतसर स्कूल से प्यार पाकर भावुक हो उठी अनीत पड्डा | फ़ोटो: TVL News
मुंबई (अनिल बेदाग) : बॉलीवुड की उभरती हुई अभिनेत्री अनीत पड्डा उस समय भावुक हो गईं जब उनके अमृतसर स्थित स्कूल, स्प्रिंग डेल सीनियर स्कूल ने उनकी फिल्म 'सैयारा' की सफलता पर एक खास वीडियो बनाकर उन्हें सम्मानित किया। अनीत ने यह वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा किया, जिसमें उनके स्कूल के दिनों से लेकर 2025 की ब्लॉकबस्टर स्टार बनने तक का सफर दिखाया गया है। स्कूल ने न केवल उनकी उपलब्धि पर बधाई दी, बल्कि उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

बता दें कि अनीत का कोई फिल्मी बैकग्राउंड नहीं है। वे अमृतसर में पली-बढ़ी और अपने करियर की शुरुआत विज्ञापनों से की। उनकी पहली अभिनय प्रस्तुति वेब सीरीज बिग गर्ल्स डोंट क्राई  में थी, लेकिन 'सैयारा' ने उन्हें एक घरेलू नाम बना दिया।

वीडियो में अनीत के शिक्षक और स्कूल स्टाफ उनके छात्र जीवन को याद करते नजर आए। उन्होंने अनीत को एक मेहनती और बहु प्रतिभाशाली छात्रा बताया जो हर गतिविधि में भाग लेती थीं। वीडियो में स्कूल नाटकों की झलकियां और दोस्तों संग बिताए अनदेखे पल भी शामिल किए गए हैं।

स्कूल ने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा: “हमें गर्व है कि हमारी पूर्व छात्रा अनीत पड्डा ने यशराज फिल्म्स की बड़ी रिलीज 'सैयारा' में लीड रोल निभाकर शानदार सफलता हासिल की है। हम उन्हें इस शानदार उपलब्धि पर दिल से बधाई देते हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।”

अनीत ने इस वीडियो को साझा करते हुए एक भावुक नोट लिखा: “मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकती कि मुझे ये देखकर कैसा महसूस हुआ। मैं बस मुस्कुराती रही और मेरी आंखों में आंसू थे। डेल्स (स्कूल) वो जगह है जहां मैंने बड़े सपने देखना सीखा, जहां मुझ पर पहले विश्वास किया गया जब मैंने खुद पर यकीन करना भी नहीं सीखा था। मेरे शिक्षक, मेंटर और वहां के छात्र जिस तरह से यह खूबसूरत वीडियो लेकर आए हैं, वह मेरे लिए बेहद भावुक कर देने वाला है। आज भी जब मैं किसी फिल्म सेट पर होती हूं, तो अपने भीतर वही छोटी लड़की महसूस करती हूं जो कभी यूनिफॉर्म में क्लास में बैठकर ऐसे ही जीवन की कल्पना किया करती थी।”

अनीत ने आगे लिखा, “मैं चाहती हूं कि आप मुझ पर सिर्फ इस फिल्म के लिए नहीं, बल्कि मेरी सोच और इंसान के तौर पर जो मैं बन रही हूं उसके लिए भी गर्व करें। मैं जल्द ही वापस आकर व्यक्तिगत रूप से आप सभी का शुक्रिया अदा करना चाहती हूं। आपने मुझे सिर्फ शिक्षा ही नहीं दी, बल्कि मेरी पहचान का एक हिस्सा भी दिया जो मैं कभी नहीं भूलूंगी। धन्यवाद मुझे पहचानने के लिए, मेरा साथ देने के लिए और यह याद दिलाने के लिए कि चाहे मैं कितनी भी दूर चली जाऊं, मेरे पास लौटने के लिए एक घर हमेशा रहेगा।”

'सैयारा' इस साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक बन गई है। यशराज फिल्म्स के सीईओ अक्षय विधानी द्वारा निर्मित और मोहित सूरी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अनीत पड्डा मुख्य भूमिका में हैं और यह वाईआरएफ के नए हीरो अहान पांडे की डेब्यू फिल्म भी है। अब तक फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ₹278.75 करोड़ की कमाई की है।

Powered by Froala Editor

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

मनोरंजन की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 3 अगस्त 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।