मुख्य सामग्री पर जाएँ
27 अगस्त 2026

शिवानी सिंह और रिया प्रजापति का लोकगीत 'रोपनिया हमसे नाही होई' वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

सावन के महीना में जब किसान खेतों में धान की रोपनी करते हैं तो देखकर बहुत प्यारा लगता है। ऐसे में रोकने पर आधारित लोकगीत 'रोपनिया हमसे नाही होई' भोजपुरी सिंगर शिवानी सिंह की मधुर आवाज में रिलीज किया ग…

शिवानी सिंह और रिया प्रजापति का लोकगीत 'रोपनिया हमसे नाही होई' वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज
शिवानी सिंह और रिया प्रजापति का लोकगीत 'रोपनिया हमसे नाही होई' वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज | फ़ोटो: TVL News

सावन के महीना में जब किसान खेतों में धान की रोपनी करते हैं तो देखकर बहुत प्यारा लगता है। ऐसे में रोकने पर आधारित लोकगीत 'रोपनिया हमसे नाही होई' भोजपुरी सिंगर शिवानी सिंह की मधुर आवाज में रिलीज किया गया है। इस गीत के वीडियो में एक्ट्रेस रिया प्रजापति अपने डांस और अदा का जादू चलाकर सबका मन मोह रही हैं। सिंगर शिवानी सिंह और एक्ट्रेस रिया प्रजापति की जोड़ी में आया यह भोजपुरी लोकगीत वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं। इस गाने के ऑडियो में शिवानी सिंह की मधुर आवाज भोजपुरी श्रोताओं का खूब भा रही है। तो वहीं एक्ट्रेस रिया प्रजापति अपनी कातिल अदाओं से बिजली गिरा रही हैं। 

इस सांग के वीडियो में दिखाया गया है कि रिया प्रजापति बेड पर सोई हुई है और उसका हसबैंड शिवम यादव खेत रोपनी करने के लिए उसे जगा रहा है। इस पर रिया झल्लाहट में उठती है और अपने हसबैंड पर नाराज होते हुए कहती है कि...

'काहे कपार प तू भोरे से चढ़ल बाड़ा, फायदा ना बावे झूठे पीछे तू पड़ल बाड़ा, कनिया बानी हो ये पिया कनिया बानी हो, रोपनिया हमसे नाही होई, ये पिया कनिया बानी हो...'




इस गाने को लेकर सिंगर शिवानी सिंह ने कहा कि 'ये गाना बहुत ही अच्छा बनाया गया है, इसे मैंने पूरे मन से गाया है। जब गाने के बोल अच्छे होते हैं तो लोगों को गाना दिल से बहुत अच्छा लगता है। इतना बेहतरीन गाना बनाने के लिए वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के एमडी रत्नाकर कुमार सर को मैं दिल से थैंक यू कहती हूं। इस गाने को अपना प्यार आशीर्वाद देने के लिए सभी श्रोताओं को दिल से धन्यवाद देती हूं।


वहीं रिया प्रजापति ने कहा कि 'यह गाना इतना मजेदार है, कि इसको बार सुनने और देखने पर मन नहीं भरता है। इस गाने में परफॉर्म करके मुझे बहुत मजा आया है। इस सांग को आडियंस बहुत पसंद कर रहे हैं। इसके लिए सभी ऑडियंस को दिल से धन्यवाद देती हूँ।'


वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत लोकगीत 'रोपनिया हमसे नाही होई' के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर शिवानी सिंह ने मधुर आवाज में गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस रिया प्रजापति ने अपनी अदाओं से खूब गरदा उड़ाया है। उनके एक्टर शिवम यादव ने शानदार अभिनय किया है। इस गाने को गीतकार राहुल यादव ने लिखा है, जबकि संगीतकार विक्की वॉक्स ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर गोल्डी जायसवाल, डीओपी राजन वर्मा, कोरियोग्राफर सनी सोनकर, एडिटर सरवन हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

Powered by Froala Editor

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

भोजपुरी की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 1 अगस्त 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 26 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।