सशस्त्र सेना झण्डा दिवस पर सैनिकों के कल्याणार्थ दान की करी अपील
जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी, विंग कमाण्डर जितेन्द्र कुमार चौहान ने 07 दिसंबर को आयोजित होने वाले सशस्त्र सेना झण्डा दिवस के अवसर पर जिले के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, उद्योगपतियों और जनप…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें1 बार पढ़ा गया
सशस्त्र सेना झण्डा दिवस पर सैनिकों के कल्याणार्थ दान की करी अपील | फ़ोटो: TVL News
जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी, विंग कमाण्डर जितेन्द्र कुमार चौहान ने 07 दिसंबर को आयोजित होने वाले सशस्त्र सेना झण्डा दिवस के अवसर पर जिले के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, उद्योगपतियों और जनपदवासियों से सैनिकों के कल्याणार्थ अधिक से अधिक आर्थिक योगदान करने की अपील की है। विंग कमाण्डर चौहान ने बताया कि 1949 से हर वर्ष 07 दिसंबर को देशभर में सशस्त्र सेना झण्डा दिवस मनाया जाता है, जो शहीदों और देश की रक्षा में जुटे सैनिकों के सम्मान में मनाया जाता है। उन्होंने यह भी बताया कि सशस्त्र बलों ने अपनी जान की आहुति दी है और कुछ सैनिक दिव्यांग होकर रिटायर हो चुके हैं, जिन्हें देखभाल और पुनर्वास की आवश्यकता है। साथ ही, कई भूतपूर्व सैनिक गंभीर बीमारियों से पीड़ित हैं और इलाज का खर्च वहन नहीं कर पा रहे हैं। विंग कमाण्डर चौहान ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे इस पुण्य अवसर पर यथाशक्ति दान करें। दान की गई धनराशि का चेक या ड्राफ्ट जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी, अलीगढ़ के नाम से जारी किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त, नेफ्ट के माध्यम से भी दान राशि जमा की जा सकती है। दान के लिए बैंक विवरण: खाता संख्या: 86202200001321, IFSC कोड: CNRB0018620, बैंक: केनरा बैंक, जिला पंचायत, अलीगढ़ साथ ही, दान की रसीद प्राप्त करना सुनिश्चित करें।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 6 दिसंबर 2024 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।