अभिनेता वीर पहाड़िया अपनी पहली फिल्म ‘स्काई फोर्स’ की सफलता से उत्साहित हैं। अभिनेता ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया,
जिसमें वह शाहरुख खान स्टारर ‘ओम शांति ओम’ के गाने ‘दर्द-ए-डिस्को’ पर डांस करते नजर आए। अभिनेता ने प्रशंसकों के साथ मजेदार किस्सा भी शेयर किया।
सोशल मीडिया पर एक्टिव अभिनेता ने एक पोस्ट के जरिए बताया कि वह बचपन से ही बॉलीवुड फिल्मों के दीवाने हैं।
इंस्टाग्राम पर वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, "मेरे जन्मदिन पर, "स्काई फोर्स" को मिल रहे प्यार के साथ, मैं सिर्फ एक वीडियो शेयर करना चाहता हूं।
जब मैं 13 साल का था और बॉलीवुड फिल्मों का दीवाना था।“
अभिनेता ने खुलासा किया कि इस बारे में उनके परिवार को कुछ पता नहीं था और उन्होंने सब कुछ जुगाड़ से किया था। अभिनेता ने लिखा, “मेरे परिवार को कुछ पता नहीं था
क्योंकि मैंने इसके लिए कोई पैसा नहीं लिया था और सब कुछ पूरी जुगाड़ से किया था। आग के सीक्वेंस वाले आखिरी शॉट के लिए - कमरे में रोशनी की गई थी
और हमने इसे बढ़ाने के लिए डिओडोरेंट (खुशबूदार बॉडी प्रोडक्ट) का इस्तेमाल किया था। इसे सही करने के लिए हमारे पास सिर्फ एक प्रयास था।
“ पोस्ट के अंत में अभिनेता ने शाहरुख खान, फराह खान के साथ ही ईश्वर का खास तौर पर धन्यवाद अदा किया। उन्होंने लिखा, “मेरी जिंदगी बदलने के लिए शाहरुख खान और फराह खान का शुक्रिया।