मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

लखीमपुर खीरी में युवती ने की आत्महत्या: युवक ने आपत्तिजनक तस्वीरें वायरल कर दी FB पर , बदनामी के डर से युवती 'झूली' फांसी पर

लखीमपुर खीरी: लखीमपुर खीरी जिले के खीरी थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवती ने गुरुवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आरोप है कि गांव के ही एक युवक ने युवती की अश्लील फोटो फेसबुक पर वायरल कर दी थी|…

लखीमपुर खीरी में युवती ने की आत्महत्या: युवक ने आपत्तिजनक तस्वीरें वायरल कर दी FB पर , बदनामी के डर से युवती 'झूली' फांसी पर
लखीमपुर खीरी में युवती ने की आत्महत्या: युवक ने आपत्तिजनक तस्वीरें वायरल कर दी FB पर , बदनामी के डर से युवती 'झूली' फांसी पर | फ़ोटो: TVL News

लखीमपुर खीरी: लखीमपुर खीरी जिले के खीरी थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवती ने गुरुवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आरोप है कि गांव के ही एक युवक ने युवती की अश्लील फोटो फेसबुक पर वायरल कर दी थी| फेसबुक पर अपनी अश्लील फोटो वायरल होने के बाद बदनामी के डर से युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी। गांव इस बात की भी चर्चा है कि युवती और आरोपी के बीच प्रेम-प्रसंग था।



परिजनों ने पुलिस को सूचना दी| सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती के शव को फंदे से नीचे उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। युवती के भाई ने बताया कि, बहन की अश्लील फोटो वायरल करवा दी गईं, जिससे आहत बहन ने फांसी लगाकर जान दे दी। भाई ने बताया कि वह छह भाई-बहन हैं, दो बहनों की शादी हो चुकी है। जबकि, मृतका से छोटे दो भाई हैं। मामले में पीड़ित के पिता ने थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। 



लखीमपुर एएसपी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि आज प्रात: थाना खीरी क्षेत्र अंतर्गत एक सूचना प्राप्त हुई थी कि एक 20 वर्षीय युवती ने अपने ही दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। शव को नियमानुसार पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है|



एएसपी ने बताया कि,'' परिवारजनों ने आशंका व्यक्त की है कि पड़ोस में ही रहने वाले एक युवक ने युवती का फोटो वायरल किया था, उसी के कारण युवती ने ये कदम उठाया है। मामला पंजीकृत कर मामले में दोषियों के खिलाफ सख़्त से सख़्त कार्रवाई की जाएगी|

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 25 अगस्त 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।