मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

घर में ही पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति को मार डाला, घरवालों को बताया आत्महत्या कर ली; नाबालिग बेटी ने पुलिस के सामने खोला राज

औरैया: औरैया के बिधनू थाना क्षेत्र में हुई दलित युवक की हत्या का खुलासा हो गया है| पत्नी ने ही गांव के प्रेमी युवक के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतार दिया था| घर के कमरे में ही चारपाई पर युवक का शव…

घर में ही पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति को मार डाला, घरवालों को बताया आत्महत्या कर ली; नाबालिग बेटी ने पुलिस के सामने खोला राज
घर में ही पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति को मार डाला, घरवालों को बताया आत्महत्या कर ली; नाबालिग बेटी ने पुलिस के सामने खोला राज | फ़ोटो: TVL News

औरैया: औरैया के बिधनू थाना क्षेत्र में हुई दलित युवक की हत्या का खुलासा हो गया है| पत्नी ने ही गांव के प्रेमी युवक के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतार दिया था|  घर के कमरे में ही चारपाई पर युवक का शव मिला था। रविवार, 4 दिसंबर को बिधनू थाना पुलिस ने मामले का खुलासा कर पत्नी प्रीती देवी और उसके प्रेमी राजू उर्फ बन्नेलाल यादव को गिरफ्तार कर लिया है| बता दें कि नाबालिग बेटी ने ही अपनी मां पर पिता को मारने का आरोप लगाया था।


जिसके बाद बिधूना की चौकी रूरूगंज क्षेत्र के गांव रूरूकलां निवासी सुनील कुमार दोहरे पुत्र मोतीलाल ने 3 दिसंबर को थाना बिधूना में लिखित सूचना दी कि मेरा छोटा भाई भूरे उर्फ दीपू (उम्र करीब 35 वर्ष) अपनी पत्नी प्रीती के साथ कमरे में सो रहे थे, उसी रात प्रीती व उसके प्रेमी राजू उर्फ वन्नेलाल द्वारा मेरे भाई की हत्या करदी गयी| इस सूचना पर थाना बिधूना पर हत्या/ एससी-एसटी एक्ट के तहत एफआईआ??? दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही प्रारम्भ की गई|


बिधनू थाना पुलिस ने रविवार, 4 दिसंबर को करीब 11.50 बजे प्रीती देवी पत्नी भूरे उर्फ दीपू और  राजू उर्फ वन्नेलाल यादव पुत्र राजेन्द्र सिंह यादव को रूरूकला अछल्दा रोड साला बम्बा रे पास से घेराबन्दी कर गिरफ्तार कर लिया |



पुलिस के अनुसार, पत्नी का गांव के ही एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसमें पति बाधक बना हुआ था। जिसके चलते पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर शुक्रवार रात को पति की बेरहमी से हत्या कर दी। शनिवार सुबह पत्नी प्रीती देवी ने घरवालों को बताया कि उसने आत्महत्या कर ली|प्रीती देवी ने दीपू उर्फ भूरे ने कुछ खा लिया है, जिससे उनकी मौत हो गई है। 



पुलिस अधीक्षक चारु निगम ने बताया कि गांव रूरूकलां के 35 वर्षीय दीपू उर्फ भूरे की डेड बॉडी उनके घर के कमरे में ही मिला था| पूछताछ में दीपू उर्फ भूरे की नाबालिग बेटी ने बताया था कि उसकी मां ने 2 दिसंबर 2022 की रात्रि  में उसे ताऊ के घर में सोने को भेज दिया था। उसे अपने पिता की चींखने की आवाज सुनी तो उसने घर में आकर मां से पिता की कुशलता के बारे में पूछा तो उसने अंदर नहीं आने दिया। इस कारण वो अपने पापा को नहीं देख पाई। 3 दिसंबर की सुबह उसे पिता का शव मिला।



दीपू की पत्नी प्रीती को शक के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने कुबूल किया कि उसने अपने प्रेमी राजू के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। महिला का आरोप है कि उसका पति शराब पीकर उसे मारता पीटता था। जिस कारण उसने योजना बनाकर पति की हत्या कर दी। बच्ची ने बताया कि चारपाई पर एक छोटी सी तकिया मिली थी। जो उसकी मां ने दो दिन पहले ही बनाई थी। जिसे साक्ष्य के तौर पर कलेक्ट किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मुंह दबाकर हत्या करने की पुष्टि हुई है|






गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण

1. प्रीती देवी पत्नी भूरे उर्फ दीपू

2.राजू उर्फ वन्नेलाल यादव पुत्र राजेन्द्र सिंह यादव निवासीगण ग्राम रुरुकलां थाना विधूना जनपद औरैया




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 5 दिसंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।